अक्षय कुमार बने ‘हैवान’ के विलेन! प्रियदर्शन ने खोला 16 साल बाद का बड़ा राज
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 16 साल बाद 'भूत बंगला' से कर रहे हैं वापसी! जानें अक्षय को फिल्म 'हैवान' में विलेन का रोल कैसे मिला और सैफ अली खान के साथ उनकी टक्कर।
अक्षय कुमार की साल 2026 में अबतक कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. पर जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म से वापसी करने जा रहे हैं. जिस अंदाज में उन्हें लंबे वक्त से फैन्स देखना चाहते थे. अब फाइनली 10 अप्रैल को वो ‘भूत बंगला’ लेकर आ रहे हैं, जिसे प्रियदर्शन ने बनाया है. दोनों फिलहाल फिल्म के प्रमोशन पर लगे हुए हैं. हालांकि, अक्षय कुमार ने हाल ही में बताया था कि, वो प्रियदर्शन के साथ अपनी अगली फिल्म का भी काम कंप्लीट कर चुके हैं. ‘हैवान’ में अक्षय कुमार विलेन बनने वाले हैं, जबकि उनके सामने सैफ अली खान होंगे. दरअसल मोहनलाल भी फिल्म का हिस्सा हैं, जिनकी पूरी टीम के साथ तस्वीर सामने आई थी. लेकिन इस फिल्म में विलेन बनने का रोल अक्षय कुमार को मिला कैसे? इसके पीछे बहुत प्लानिंग नहीं थी, बल्कि बस 1 लाइन में ही बात बन गई थी. जानिए कैसे?
दरअसल 16 साल के बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार साथ में काम करने जा रहे हैं. हालांकि, दोनों की अगली फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज डेट अबतक सामने नहीं आई है. इसी बीच एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए प्रियदर्शन ने खुलासा किया कि, असल में अक्षय कुमार ने ‘भूत बंगला’ की शूटिंग के दौरान ‘हैवान’ में एक रोल मांगा था. तो फिर बात बनी कैसे? क्या प्रियदर्शन ने खुद इस बात का जिक्र अक्षय कुमार से किया या कुछ और?
अक्षय को ‘हैवान’ में कैसे मिला विलेन का रोल?
हाल ही में प्रियदर्शन ने खुलासा किया कि, ”अक्षय ने मुझसे पूछा कि मैं आगे क्या करने वाला हूं. तो मैंने उन्हें बताया कि मैं एक फिल्म पर काम कर रहा हूं, लेकिन मुझे उसके लिए विलेन नहीं मिल पा रहा है. मुझे उस रोल के लिए किसी बहुत अच्छे एक्टर की जरूरत थी. जब मैंने उन्हें फिल्म के बारे में बताया, तो अक्षय ने मुझसे पूछा कि क्या वो यह रोल कर सकते हैं.” बस इतनी आसानी से और इतनी जल्दी अक्षय कुमार को फिल्म में रोल मिल गया था. दरअसल प्रियदर्शन का भी कहना था कि, वो उनके लिए हैरान करने वाली बात थी कि कोई लंबी-चौड़ी बात नहीं हुई. आगे बताया कि-
”मैं अक्षय को फिल्मों की पूरी कहानी कभी नहीं सुनाता. उन्हें बस कहानी, उनके किरदार और दूसरे किरदारों के बारे में अच्छे से बता देता हूं. वो हमेशा मुझसे पूछते हैं, क्या आप एक्साइटेड हैं? अगर मैं उनसे कहता हूं हां, तो वो बहुत खुश नहीं होते. अगर मैं उनसे कहता हूं कि मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड उत्साहित हूं, तभी वो मुझसे कहते हैं, चलिए, यह फिल्म करते हैं, सर”
अक्षय ढूंढ रहे थे नेगेटिव रोल
दरअसल अक्षय कुमार ने खुद माना कि यह रोल उनके पास सही वक्त पर आया है. क्योंकि वो विलेन का रोल ढूंढ रहे थे. वो कहते हैं- ”मैंने सर से कहा, मैं नेगेटिव रोल क्यों नहीं कर सकता? फिर खुद से कहा, क्यों नहीं. लेकिन ‘खट्टा मीठा’ के बाद वो दोनों साथ काम क्यों नहीं कर पाए? तो अक्षय ने बताया कि ‘भूत बंगला’ से पहले, वो मेरे लिए दो-तीन स्क्रिप्ट लाए थे, जिन पर वह काम कर रहे थे. लेकिन वो उन स्क्रिप्ट्स को लेकर ज्यादा श्योर नहीं थे.