अधिकारियों की कमी से विकास पर ब्रेक! एक्सईएन और एसडीओ न होने से भुगतान अटका, ठेकेदारों ने छोड़ा काम।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की शहरी सीवरेज शाखा इन दिनों विकट दौर से गुजर रही है।
भिवानी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की शहरी सीवरेज शाखा इन दिनों विकट दौर से गुजर रही है। विभाग में कार्यकारी अभियंता और एसडीओ के पद रिक्त होने के कारण ठेकेदारों ने बकाया बिलों का भुगतान अटकने का हवाला देकर काम कराने से इन्कार कर दिया है, जिससे शहर की सीवरेज व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।