अब बस स्टॉप पर खड़े-खड़े पता चलेगा बस का नंबर और टाइम; एलईडी स्क्रीन पर दिखेगा हर अपडेट, जानें कैसे
सामान्य बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते यात्री।
भिवानी। अब रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्री बस स्टैंड पर बैठे-बैठे ही बसों की सटीक जानकारी हासिल कर सकेंगे। शहर के मुख्य बस स्टैंड पर लगाई गई एलईडी स्क्रीन और बसों में लगे व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस के माध्यम से यात्रियों को बस का नंबर, रूट, वर्तमान लोकेशन, बस डिपो और बस स्टैंड पर कितने समय में पहुंचेगी इसकी पूरी जानकारी सीधे स्क्रीन पर दिखाई जाएगी।
ये है व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम
डिपो की सभी 220 बसों में बस की लोकेशन के लिए व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस लगाए जा चुके हैं। डिवाइस की सहायता से यात्रियों को बस स्टैंड पर लगाई गई एलईडी स्क्रीन से बस के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी।