अमृत भारत योजना: ADRM ने किया रेलवे जंक्शन का औचक निरीक्षण, विकास कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी।
बीकानेर रेल मंडल के एडीआरएम रुपेश कुमार ने बुधवार सुबह भिवानी रेलवे जंक्शन का निरीक्षण किया।
भिवानी। बीकानेर रेल मंडल के एडीआरएम रुपेश कुमार ने बुधवार सुबह भिवानी रेलवे जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने लोको पायलट और ट्रेन मैनेजरों की सुरक्षित रेल यात्रा को लेकर चल रही कार्यशाला में पहुंचकर सुरक्षित सफर और यात्री सुरक्षा से जुड़े आवश्यक टिप्स दिए।