अस्पताल में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म: प्रेम विवाह करने वाले युवक पर पुलिस का बड़ा एक्शन, POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

बहालगढ़ थाना क्षेत्र में नागरिक अस्पताल में नाबालिग के प्रसव की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई।

सोनीपत: बहालगढ़ थाना क्षेत्र में नागरिक अस्पताल में नाबालिग के प्रसव की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर बहालगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई शुरू की और पीड़िता के बयान के आधार पर संबंधित युवक के खिलाफ शून्य प्राथमिकी दर्ज की है। मामला आगे की जांच के लिए बिहार के मुंगेर जिले को स्थानांतरित किया गया है।

जानकारी नुसार नागरिक अस्पताल में प्रसव दौरान चिकित्सकीय जांच में सामने आया कि प्रसूता की उम्र मात्र 16 वर्ष है। अस्पताल प्रशासन ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस द्वारा दर्ज बयान में नाबालिग ने बताया कि उसका 22 वर्षीय संतो कुमार के साथ प्रेम संबंध था और दोनों ने बिहार में विवाह किया था। विवाह के बाद वह गर्भवती हो गई। करीब 2 माह पहले वह संतो के साथ रोजगार की तलाश में बहालगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक कम्पनी में काम करने आई थी। प्रसव पीड़ा होने पर उसे नागरिक अस्पताल लाया गया। उसने बच्चे को जन्म दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.