इंस्टाग्राम पर युवक ने डाली भावुक स्टोरी और लगा ली मौत को गले, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे का मंजर देख कांप गई रूह

फरीदाबाद जिले के एनआईटी-5 जी ब्लॉक में 21 वर्षीय युवक अंशुल नन्दा ने इंस्टाग्राम पर भावुक स्टोरी डालने के बाद

फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले के एनआईटी-5 जी ब्लॉक में 21 वर्षीय युवक अंशुल नन्दा ने इंस्टाग्राम पर भावुक स्टोरी डालने के बाद अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों के अनुसार अंशुल ने स्टोरी में लिखा था— “पूरी जिंदगी हम इसी बात में गुजार देते हैं कि चार लोग क्या कहेंगे… और अंत में चार लोग बस यही कहते हैं, राम-नाम सत्य है।”

बताया जा रहा है कि अंशुल शुक्रवार रात परिवार के साथ खाना खाकर कमरे में सोने गया था, सुबह दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। डायल 112 की टीम ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो अंशुल चुन्नी के सहारे फंदे से लटका मिला। एनआईटी थाना प्रभारी के अनुसार कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.