उचाना रैली: “ताऊ मन्ने भी बिठा ले हेलीकॉप्टर में”, आवाज सुनकर CM नायब सैनी ने युवक को पास बुलाया और पूरा किया सपना

हरियाणा के CM नायब सैनी का उचाना में निराला अंदाज! हेलीकॉप्टर में बैठने की इच्छा जताने वाले युवक सोनू को सीएम ने पास बुलाकर बिठाया। साथ ही काफिला रोककर बुजुर्ग की समस्या भी सुनी। देखें यह वायरल खबर।

उचाना  : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी अपने निराले अंदाज के कारण हरियाणावासियों को कायल कर जाते है। जब भी सड़क पर किसी को खड़ा देखते है तो तुरंत काफिला रोक कर उनसे हाल चाल पूछने लगे जाते है। कल उचाना में  विकास रैली  से जाते समय मुख्यमंत्री उड़न खटोला में बैठे तभी एक युवक ने आवाज लगाई ताऊ मैंने भी बिठा ले हेलीकॉप्टर में।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तुरन्त कमांडो को अपने पास बुलाने का इशारा किया व तुरंत युवक बेरीगेट्स से कूदकर हेलीकॉप्टर के पास पहुँचा। सीएम ने उसे अपने पास हेलीकॉप्टर में 2 मिनट बिठाया जिसके बाद युवक गदगद नज़र आया।

सीएम के हेलीकॉप्टर में बैठने के बाद ख़ुशी से झूमते हुए सोनु ने बताया कि बाबे की दया से सपना पूरा हो गया। वहीं अचानक बुजुर्ग व्यक्ति व कार्यकर्ता को देख काफिला रुकवाया। बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्या का मांग पत्र सौंपा। इससे कूछ देर पहले मुख्यमंत्री उचाना विधानसभा से  रैली को सम्बोधित करने के बाद क़ाफ़िले के साथ रेस्ट हाउस जा रहे थे अचनाक बुजुर्ग मांग पत्र लिए सड़क पर खड़ा था। मुख्यमंत्री ने तुरंत काफिले को रोकने के आदेश दिए व बुजुर्ग का मांग पत्र लेकर माँग पूरी करवाने का आश्वासन दिया। इस निराले अंदाज के कारण मुख्यमंत्री जनता का दिल जीत चुके है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.