एटा में दिल दहला देने वाली वारदात, दिनदहाड़े एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से हड़कंप
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार दोपहर के समय एक बड़ी वारदात हुई.
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार दोपहर के समय एक बड़ी वारदात हुई. नगर कोतवाली क्षेत्र के नगला प्रेमी गांव में दिनदहाड़े एक ही परिवार के एक बुजुर्ग सास-ससुर, उनकी बहू और पोती की बेरहमी से हत्या कर दी गई. किसी भारी चीज से उनके सिर कूंचे गए थे. दो मंजिला मकान में एक का शव बेड पर पड़ा था, जबकि दो लाशें बेड के पास फर्श पर पड़ी थीं. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है. वारदात के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है. घटनास्थल पर पुलिस के साथ-साथ भारी संख्या में गांव वाले मौजूद हैं.
खबर अपडेट की जा रही है…