करनाल में अंधाधुंध फायरिंग: बाइक सवार बदमाशों ने सैलून और घर को बनाया निशाना, इलाके में फैली दहशत

करनाल के फुसगढ़ गांव में बीती आधी रात एक सैलून और उपर बने मकान पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

करनाल : करनाल के फुसगढ़ गांव में बीती आधी रात एक सैलून  और उपर बने मकान पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाश 4 से 5 राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गनीमत यह रही कि किसी को चोट नहीं आई, लेकिन परिवार और मोहल्ले के लोग बुरी तरह डर गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि जिस घर पर फायरिंग हुई, वह बलकार लाठर का है। देर रात बदमाश सीधे सैलून के सामने पहुंचे और  फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सैलून से सटे घर की तरफ भी गोलियां चलाई गईं। गोलियों की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कई घरों की लाइटें जल गईं और लोग सहमे नजर आए। वारदात के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस जाच अधिकारी ने बताया सैलून की दुकान पर फायरिंग हुई थी जिसकी सूचना मिलने के बाद यहां मौके पर पहुँचे है। जाच अधिकारी ने बताया दो लड़के बाइक पर सवार थे, फाइरिंग करके फरार हुए हैं। 4-5 राउंड फायरिंग हुई है,आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खागल रहे हैं। नीचे किराएदार है, ऊपर मकान मालिक है। जिस घर में फायरिंग हुई है, पिछले 3-4 सालों से अमेरिका में गया हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.