करनाल रोडवेज वर्कशॉप में भीषण आग: 3 बसें चपेट में आई, एक जलकर खाक!

करनाल पुराने बस स्टैंड की वर्कशॉप में देर रात लगी आग। हरियाणा रोडवेज की 3 बसें झुलसीं, एक पूरी तरह स्वाहा। शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू।

करनाल : करनाल में पुराने बस स्टैंड की वर्कशॉप में खड़ी 3 रोडवेज की बसें आग की चपेट में आ गई। आग लगने के कारण दो बसों में काफी नुकसान हुआ। एक बस जलकर खाक हुई। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही। रोडवेज कर्मचारियों ने पास खड़ी बसों को हटाया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

दरअसल रात के समय में भी बसें वर्कशॉप में खड़ी होती हैं, यहां पर बसें खड़ी थी। कर्मचारी जो रात को ड्यूटी पर आते हैं वो ड्यूटी पर थे , तभी अचानक एक बस में आग लगती है और उनके साथ खड़ी दो बसें भी धीरे-धीरे चपेट में आने लगती हैं। तभी वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी आग को बुझाने का प्रयास करते हैं और फायर ब्रिगेड को बुलाते हैं। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती है तब तक एक बस पूरी तरह से जल गई थी। इसके अलावा दो और बसें भी चपेट में आई हैं, कुल 3 बस आग की चपेट में आई है। बाकी बसों को ज्यादा नुकसान होने से बचा लिया गया है। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां पुराने बस स्टैंड पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जो बस पूरी तरह से जली है, उसे सुबह कैथल जाना था, बताया जा रहा है कि ये हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ, हालांकि अभी जांच पड़ताल की जाएगी। उसके बाद तमाम चीजें साफ हो पाएंगी।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही करनाल के GM रोडवेज भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौके का मुआयना किया। फिलहाल प्राथमिक कारण करनाल के पुराने बस स्टैंड पर आग लगने का शॉर्ट सर्किट है, लेकिन अभी जांच की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.