कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग, चेयरमैन बोले- ‘जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी’

हरियाणा पुलिस में 5500 कांस्टेबल पदों की भर्ती प्रक्रिया के बीच राज्य के कई अभ्यार्थियों ने आयु में छूट की मांग की है।

हरियाणा पुलिस में 5500 कांस्टेबल पदों की भर्ती  प्रक्रिया के बीच राज्य के कई अभ्यार्थियों ने आयु में छूट की मांग की है। अपनी इस मांग को लेकर राज्य के कई प्रतिभागियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की कोशिश की मगर उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। उसके बाद प्रतिभागियों ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसससी) के चेयरमैन हिम्मत सिंह से बात की और अपनी बात रखी। इस पर हिम्मत सिंह ने कहा- जल्द ही खुशखबरी मिलेगी।

प्रतिभागियों का कहना है कि पहले घोषणा हुई थी कि सीईटी हर साल होगा, मगर 2022 के बाद 2025 में हुआ। यानी तीन साल बाद। इससे कई योग्य उम्मीदवार उम्म्र की सीमा पार कर गए हैं। उनकी मांग है कि उन्हें सामान्य और आरक्षित वर्गों में आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाए। इन अभ्यार्थियों ने 2022 और 2023 में निकली भर्ती के लिए आवेदन किया था। मगर, किन्हीं कारणों से सरकार ने ये भर्ती रद्द कर दी थी। युवाओं का कहना है कि यूपी में भी भर्तियां रद्द हुई थी, मगर वहां भी उम्मीदवारों को छूट दी गई है।

हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया है कि आयु की गणना भर्ती अधिसूचना जारी होने वाले महीने की पहली तारीख से होगी और केवल 2024 में रद्द की गई पुलिस भर्ती के आवेदकों को ही नई भर्ती में उम्र में छूट मिलेगी जिसके लिए अलग से अधिसूचना जारी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.