कुमारी सैलजा का सरकार पर हमला: गेहूं खरीद में बायोमेट्रिक और पोर्टल से किसान परेशान

करनाल पहुंची कुमारी सैलजा ने गेहूं खरीद पर हरियाणा सरकार को घेरा। पोर्टल और बायोमेट्रिक को बताया बाधा। राज्यसभा क्रॉस वोटिंग और अनुशासन समिति पर भी दिया बड़ा बयान।

करनाल : करनाल की घरौंडा अनाज मंडी पहुंची कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने गेहूं खरीद को लेकर सरकार पर जमकर हमला किया। सैलजा ने कहा हम खेतों में भी गए क्योंकि किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसान की खड़ी हुई गेहूं की फैसल बरसात के कारण खराब हुई है। उसके इलावा मंडियों में भी सरकार ने किसानों के लिए दिक्कतें बहुत ज्यादा पैदा कर दी हैं। उन्होंने कहा सरकार को जो नीतिगत फैसले लेने चाहिए सबके कहने के मुताबिक, लोगों की जरूरत के मुताबिक और स्थिति देखते हुए लेने चाहिए।

राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग मामले में कल कांग्रेस चंडीगढ़ में अनुशासन समिति की बैठक थी जिस पर कुमारी सैलजा ने कहा पार्टी का अपना अंदरूनी मामला है। जांच अभी चल रही है। मामला पार्टी हाईकमान के पास जाएगा। सैलजा ने कहा यह तो अच्छा हुआ हमारा प्रत्याशी जीत गया। उन्होंने कहा 37 में से हमें केवल 31 वोट चाहिए थे लेकिन कम हुए। पार्टी इसे गंभीरता से ले रही है और इसे गंभीरता से लेना भी चाहिए। उन्होंने कहा केवल पांच की बात नहीं है और भी चीजे है उन्हें भी देखना चाहिए।

सैलजा ने कहा आज के दिन किसानों को हर तरफ से मार पड़ रही है। हमारी जो अर्थव्यवस्था है, उसका आधार क्या है। उसका आधार हमारे देश में किसानी और मजदूरी है। अगर आधार को कमजोर कर देंगे तो उसी का नतीजा आज मंडियों में देख रहे हैं। उन्होंने कहा क्या कारण है लोग इतने नाराज होते हैं मेहनत करता है किसान और मजदूर। उन्होंने कहा आढ़तियों और किसानों के तरह-तरह के प्रतिबंध सरकार लग रही है।

उन्होंने कहा किसान आज अपनी मर्जी से अपनी फसल को मंडियों में बेच ना पाए मंडियां किस लिए बनी हैं। सरकार किसानों को लाईनों में लगा दे, कभी पोर्टल की कहानी शुरू हो जाएगी, कभी फसल का रजिस्ट्रेशन कैसे हो, गेहूं खरीद के दौरान बायोमेट्रिक जरूरी किया गया जिस पर भी सैलजा सरकार को जमकर घेरा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.