कुरुक्षेत्र: लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, अस्पताल कर्मी और महिला सहित 3 गिरफ्तार; ₹39,000 की नकदी बरामद

कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शाहाबाद में चल रहे लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने फर्जी ग्राहक भेजकर अंबाला के अस्पतालों में कार्यरत आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से ₹39,000 नगद और एक क्रेटा गाड़ी बरामद की गई है।

कुरुक्षेत्र :  स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र की टीम ने लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को काबू किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 39000 नगदी बरामद की गई है।

कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉक्टर रमेश सभरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि  शाहाबाद में लिंग जांच गिरोह का काम चल रहा है। जिसको लेकर उन्होंने एक नकली ग्राहक तैयार किया और आरोपियों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मोहित निवासी अंबाला जो गार्डियन हॉस्पिटल में कर्मी के पद पर कार्यरत है।उससे संपर्क किया गया जिसमे 75000 की मांग की थीजिसके लिए उसने 20000 एडवांस नैना नमक महिला के अकाउंट में ट्रांसफर करवाए।

नैना खुराना अंबाला के एक हॉस्पिटल में कार्य करती है। नैना ने अपने ड्राइवर रोहित को क्रेटा गाड़ी में भेजो, जो अपनी गाड़ी में आगे आगे चला। वह गर्भवती महिला को मदान हॉस्पिटल अम्बाला लेकर गया। वहां उसने उसका नॉर्मल अल्ट्रासाउंड करवाया ।

गर्भवती महिला को कहां गया की लिंग दो दिन बाद बताया जाएगा।जिसके बाद हमारी टीम ने वहां दबिश दी और रोहित को पकड़ लिया । उसकी निशानदेही पर मोहित को भी पकड़ लिया गया। और मोहित के पास से 39000 नगदी बरामद हुई है। पता करने पर मोहित ने बताया 16000 उसने अपने अकाउंट में जमा कर दिए है। उन्होंने कहा कि एक महिला सहित तीन आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया गया है। और आगामी कार्यवाही की जा रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.