कोर्ट परिसर फायरिंग मामला: पुलिस ने 4 आरोपियों को 5 दिन की रिमांड पर लिया, उगलवाए जाएंगे बड़े राज।
जिला न्यायालय परिसर में फायरिंग के मामले में बुधवार को चार आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया
भिवानी। जिला न्यायालय परिसर में फायरिंग के मामले में बुधवार को चार आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उनका पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए चार बदमाशों का जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्हें वार्ड नंबर चार में कड़ी पुलिस निगरानी में रखा गया है।