खुला दरबार: दूषित पानी और बदहाल कॉलोनियों के मुद्दे पर जनता का हंगामा, अधिकारियों को सुनाई खरी-खरी
नगर परिषद ने रविवार को वार्ड 10 के लोगों के लिए बैंक कॉलोनी के शिव मंदिर में
भिवानी। नगर परिषद ने रविवार को वार्ड 10 के लोगों के लिए बैंक कॉलोनी के शिव मंदिर में खुला दरबार आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि अजय ने दूषित पेयजल की समस्या उठाई। लोगों ने बताया कि सप्लाई के पानी में सीवर का पानी मिलकर आता है जिसे किसी भी कार्य में प्रयोग नहीं किया जा सकता। इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग की सीवर लाइन में गैस पाइप डालने का आरोप भी लगाया गया।
काॅलोनी वैध न होने से नागरिक झेल रहे परेशानी
नारियल तोड़कर सड़क निर्माण कार्य शुरू
रविवार को वार्ड 10 में खुला दरबार लगाया गया। इस दौरान लोगों ने दूषित पेयजल और कॉलोनियों को वैध कराए जाने की समस्याएं उठाई। दूषित पेयजल और सीवर की समस्याओं को लेकर पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों से बातचीत की गई। उन्होंने समस्या का जल्द निराकरण करने का भरोसा दिया। शहर की सीवर, पेयजल और पुराने बूस्टर तथा जलघरों के निर्माण के लिए करीब सवा दो सौ करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।