खेलो महाकुंभ 3.0: बहल के ओम ने वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड, बनाया नया रिकॉर्ड
गांव ओबरा (बहल) के ओम सुशील शर्मा ने गुजरात 'खेलो महाकुंभ 3.0' के वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता। क्रिकेटर बनने का सपना टूटा तो बीमारी के बाद रिकॉर्ड तोड़ वापसी की।
बहल। गांव ओबरा निवासी ओम सुशील शर्मा ने गुजरात सरकार द्वारा आयोजित वार्षिक राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता ‘खेलो महाकुंभ 3.0’ में वेटलिफ्टिंग के अंडर-17 वर्ग (67 किलो भार वर्ग) में स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ओम ने प्रतियोगिता में लगातार छह मुकाबले जीतकर अपनी आयु वर्ग में रिकॉर्ड बनाया।