घनी धुंध बनी मौत का कारण: तीन हादसे, रातभर कुचलता रहा शव
भिवानी लोहारू रोड पर तूड़ी से भरी ट्राली में टकराया ट्रक।
रातभर शव के ऊपर से गुजरती रहीं गाड़ियां
तूड़ा से भरा ट्राॅला पलटा, एंबुलेंस सहित चार वाहन टकराई
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर जूई के समीप तूड़े से भरी एक ट्राॅली पलट गई। धुंध के कारण दृश्यता सात मीटर से भी कम बनी हुई थी। बुधवार देर रात को एबुलेंस और कैंटर व कार भी तूड़ा से भरे पलटे ट्राॅला की वजह से आपस में टकरा गए। इस हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन चारों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कस्बा जूई से मरीज को लेकर जिला नागरिक आई एक एंबुलेंस रात करीब एक बजे लौट रही थी कि जूई के समीप धुंध के कारण सड़क पर आगे हादसाग्रस्त वाहनों से टकरा गई। इससे एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिस समय एंबुलेंस भिड़ी, उस समय उसके अंदर मरीज नहीं था। सड़क हादसे की सूचना के बाद जूईकलां पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त ट्राॅला व अन्य वाहनों को सड़क से हटवाकर रास्ता साफ कराया गया।
अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
सुरेश के चचेरे भाई अशोक ने बताया कि जूई-बाढड़ा मोड़ पर उसका चचेरा भाई सुरेश खेत में बने घर पर पैदल जा रहा था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। डॉयल 112 पर सूचना के बाद सुरेश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अशोक ने बताया कि करीब 14 साल पहले इसी मोड़ पर सुरेश के बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत हुई थी। सुरेश परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसका आठ साल का एक बेटा है। वह तीसरी कक्षा में पढ़ रहा है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।