घर की दहलीज पर कदम रखते ही चीख पड़ी महिला वर्कर! सत्संग समागम में गई थी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पीछे से हो गया बड़ा ‘कांड’

टोहाना शहर में आंगनवाड़ी महिला वर्कर के आजाद नगर स्थित मकान से लाखों की जवेलरी और नकदी चोरी हो गई।

टोहाना : टोहाना शहर में आंगनवाड़ी महिला वर्कर के आजाद नगर स्थित मकान से लाखों की जवेलरी और नकदी चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर शहर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ममता रानी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे वह अपने घर को बंद कर शहर थाना के पास निरंकारी सत्संग समागम में गई थीं। जब वह शाम 5:30 बजे वापस लौटीं, तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोस के बच्चों की मदद से गेट खुलवाने पर उन्होंने देखा कि रसोई का रोशन दान टूटा हुआ था और घर में सामान बिखरा पड़ा था।

चोरों ने अलमारी से 6 तोले सोने के जेवरात चुराए, जिनमें एक चेन, एक लॉकेट, दो जोड़ी टॉप्स, दो अंगूठी, एक जोड़ी बाली और एक नाक का कोका शामिल है। इसके अतिरिक्त 30 तोले चांदी की ज्वेलरी भी चोरी हुई, जिसमें आठ जोड़ी पाजेब और 10 चांदी के सिक्के थे। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ममता रानी के पति टेक चंद के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.