चांदनी चौक में दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट: गन पॉइंट पर ज्वेलरी शॉप से 50 लाख के गहने साफ

दिल्ली के चांदनी चौक स्थित किनारी बाजार में 'रिया गोल्ड' ज्वेलर्स के यहां बंदूक की नोक पर 50 लाख रुपये की लूट। बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी।

दिल्ली के चांदनी चौक दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात हुई है. किनारी बाजार के गली अनार वाली में एक ज्वेलर्स के यहां बदमाशों ने दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूटपाट की. घटना से चांदनी चौक में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. करीब 50 लाख की लूट की बात सामने आ रही है.

जानकारी के मुताबिक, चांदनी चौक के गली अनार वाली में रिया गोल्ड के नाम से एक ज्वेलरी शॉप है. बुधवार दोपहर के समय अचानक से ज्वेलरी शॉप में कुछ बंदूक धारी पहुंचे और कर्मचारियों को गन पॉइंट पर लेकर लूटपाट की. इस दौरान करीब 50 लाख के गहने बदमाश अपने साथ लेकर चले गए.

खबर अपडेट की जा रही है……

Leave A Reply

Your email address will not be published.