जोड़ों के दर्द से अब मिलेगा छुटकारा: घुटनों और कंधों के दर्द का आया अचूक इलाज, जानें कैसे
शहर के जिला नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मौजूद चिकित्सकों की टीम।
भिवानी। अब जिला नागरिक अस्पताल में घुटनों और कंधों के साथ जोड़ों के दर्द का बिना चीर-फाड़ के दूरबीन तकनीक के जरिए इलाज होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने करीब 70 लाख कीमत की आर्थ्रोस्कोपी मशीन उपलब्ध कराई है, जिसके जरिए वीरवार को आर्थो विशेषज्ञ डॉ मनीष श्योराण की टीम ने पहला सफल ऑपरेशन भी किया। टीम में डॉ. मनीष श्योराण के अलावा डॉ. वीरेंद्र देव, ऑर्थो सर्जन डॉ. ओमबीर, डॉ. शैलजा, डॉ. नीरज (एनेस्थीसिया), रेनू बाला, ममता, राहुल, जनार्दन और अनिल शामिल रहे।
बुजुर्गाें और खिलाड़ियों को भी हो रहा घुटनों व कंधों में दर्द