आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने कई छिपे चेहरों को वापस से लोगों के बीच पहचान दिलाई है. साथ ही इस फिल्म के चलते कई नए चेहरे भी दर्शकों के सामने उभरकर सामने आए हैं, जिन्हें लोगों ने पसंद भी किया है.
इन्हीं में से बॉलीवुड की तेज उभरती हुई स्टार आयशा खान भी शामिल हैं, जो ‘धुरंधर’ की कामयाबी के बाद चर्चा में हैं. खासकर उनके डांस नंबर शरारत को दर्शकों ने बेहतरीन प्यार दिया है, जिससे वह रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं.
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ में आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा का आइटम नंबर शरारत था, जो काफी पॉपुलर हुआ. लेकिन, जितनी सुर्खियां आयशा खान के धमाकेदार परफॉर्मेंस की हैं, उससे कहीं ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि लोग उन्हें इंडस्ट्री की दिग्गज कलाकारों नोरा फतेही और तमन्ना भाटिया के साथ तुलना करना शुरू कर दिया.
आयशा ने हाल ही में इन एक्ट्रेसेस के साथ हो रही तुलना पर का अपना रिएक्शन दिया है. ऐसी ही तुलना को लेकर जब आयशा खान से बात की गई, तो उन्होंने बेहद अच्छे तरीके से अपने एहसास बयां किए. उन्होंने कहा कि उन्होंने इन टिप्पणियों को देखा है, लेकिन खुद को किसी के साथ तुलना करना कभी भी उन्हें खुशी नहीं देता.
एक्ट्रेस का कहना है कि वो नोरा और तमन्ना दोनों ही कलाकारों को एडमायर करती है. आयशा ने कहा कि सभी की अपनी-अपनी जर्नी है और मेरी इन कलाकारों से कोई तुलना नहीं है, क्योंकि मैं इंडस्ट्री में अभी आई हूं और बाकी सभी लंबे वक्त से अपनी पहचान बना चुके हैं.
हालांकि, आयशा ने रियलिटी शो बिग बॉस से अपनी शुरुआत की थी. जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद की पहचान बनाई और अब बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं. उन्होंने बालवीर रिटर्न्स से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.
इसके बाद उन्होंने साउथ की फिल्मों में भी काम किया. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ में भी आयशा ने लीड रोल निभाया था. इस फिल्म में कपिल शर्मा लीड रोल में थे और आयशा के साथ और भी एक्ट्रेस थीं.
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.