धुरंधर 2 का धमाका: 7 दिन में 1000 करोड़ पार, अब ‘पुष्पा 2’ के महा-रिकॉर्ड पर नजर
धुरंधर 2 ने रचा इतिहास! महज 7 दिन में 1000 करोड़ कमाकर बनी देश की दूसरी सबसे तेज फिल्म। शाहरुख की जवान और केजीएफ 2 के रिकॉर्ड खतरे में। जानें लेटेस्ट कलेक्शन।
सिनेमाघरों में हर तरफ धुरंधर 2 की धूम देखने को मिल रही है. इस फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा जा रहा है. रिलीज के 9 दिन में ही इस फिल्म ने कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. पहले तो 7 दिन में फिल्म ने 1000 करोड़ का कलेक्शन करते हुए देश की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई. इसके बाद फिल्म ने धीरे-धीरे एक-एक कर देश की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का काम तमाम करना शुरू किया. फिल्म ने पहले कल्कि फिर पठान के रिकॉर्ड को तोड़ा. साथ ही फिल्म सबसे तेज 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली देश की दूसरी सबसे तेज फिल्म बन गई.
अब फिल्म जल्द ही 3 बड़ी फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है. इसके लिए फिल्म को अपने शुक्रवार तक के मौजूदा कलेक्शन से कम से कम 150 करोड़ और ज्यादा कमाने होंगे. तब जाकर ये फिल्म देश की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी. 150 करोड़ का कलेक्शन कर के ये फिल्म शाहरुख खान की जवान, राम चरण की आर आर आर और यश की केजीएफ चैप्टर 2 की छुट्टी कर देगी. खैर वो रिकॉर्ड तो बन ही जाएगा. लेकिन आइए जानते हैं कि सबसे तेज 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली देश की टॉप 5 फिल्में कौन सी हैं और धुरंधर इस मामले में अगर दूसरे नंबर पर है तो फिर पहला नंबर किसका है.
टॉप 5 फास्टेस्ट 1000 करोड़ फिल्म
देश की टॉप 5 सबसे तेज 1000 करोड़ के जादुई आंकड़े तक पहुंचने वाली फिल्मों की बात करें तो इसमें पांचवे नंबर पर प्रभास की कल्कि 2898 एडी है जिसे 25 दिन का समय लगा था. वहीं चौथे नंबर पर यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 है. इस फिल्म ने 18 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया था. वहीं दूसरी तरफ राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आर आर आर ने ये कारनामा करने में 16 दिन का वक्त लिया था. रणवीर सिंह की धुरंधर इस मामले में दूसरा स्थान हासिल कर चुकी है और इस फिल्म को 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार करने में महज 7 दिन लगे.
लेकिन इसके बाद भी ये फिल्म साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के महारिकॉर्ड को पार नहीं कर सकी. पुष्पा 2 सिनेमाघरों में जब आई थी तो त्योहारों जैसा माहौल बन गया था. फिल्म को देखने के लिए फैंस की अलग लेवल की दीवानगी नजर आई थी. इसका नतीजा था की फिल्म ने 4 दिनों में ही दुनियाभर में 1000 करोड़ की कमाई कर के दिखा दी थी. साल 2024 को आई इस फिल्म के इस अनूठे रिकॉर्ड को धुरंधर 2 भी नहीं तोड़ सकी.
इन 5 फिल्मों ने भी पार किए हैं 1000 करोड़ रुपये
ऊपर दी गई फिल्मों के अलावा प्रभास की बाहुबली 2 ने 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और ये फिल्म ऐसा कारनामा करने वाली पहली फिल्म बनी थी. वहीं आमिर खान की दंगल ने 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है और ये फिल्म 2000 करोड़ कमाने वाली देश की एकलौती फिल्म है. शाहरुख खान की पठान और जवान भी 1000 करोड़ी क्लब में शामिल हैं. इसके अलावा धुरंधर फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट भी इस दुर्लभ लिस्ट में शामिल है.
धुरंधर 2 ने कितने कमा लिए?
धुरंधर द रिवेंज फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 1129 करोड़ रुपये का हो गया है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में कितने रुपये कमाकर दिखाती है.
क्या 2000 करोड़ के क्लब में होगी एंट्री?
धुरंधर फिल्म फ्रेंचाइजी की चर्चा हर तरफ है. इस फिल्म की जबरदस्त कमाई सिनेमाघरों में देखने को मिल रही है. फिल्म ने जिस गति से 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है अगर उस मोमेंटम को फिल्म पूरे एक महीने तक के लिए मेंटेन रख ले जाती है तो इसका कलेक्शन 2000 करोड़ रुपये के पार पहुंच सकता है और आमिर खान के करियर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड भी चकनाचूर हो सकता है. फिलहाल अगर धुरंधर के पहले पार्ट ने 100 दिन तक थिएटर्स में अपना रन पूरा किया था तो इस फिल्म के भी ऐसा करने के पूरे आसार है. और अगर ऐसा होता है तब जरा इस फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को गेस करिए. इतिहास तो रचने वाला है. बस थोड़ा सब्र रखिए.