नॉर्थ जोन महिला फुटबॉल: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने लखनऊ को 4-0 से हराया, जानें अन्य मैचों के परिणाम
अलखपुरा में आयोजित नॉर्थ जोन अंतर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने लखनऊ को 4-0 से मात दी। दिल्ली और एमडीयू रोहतक की टीमें भी रहीं विजेता। पढ़ें पूरी खेल रिपोर्ट।
बवानीखेड़ा । गांव अलखपुरा में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित नॉर्थ जोन अंतर महिला फुटबाल चैंपियनशिप के तीसरे दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने लखनऊ विश्वविद्यालय को 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में अन्य मुकाबलों में भी रोमांचक खेल देखने को मिला।