पंचकूला मोरनी बस हादसा: ब्रेक फेल होने पर ड्राइवर ने दिखाई सूझबूझ, टला बड़ा हादसा

पंचकूला के मोरनी में बच्चों से भरी बस का ब्रेक फेल! ड्राइवर नरेंद्र पाल ने सूझबूझ से बस को खाई के बजाय पहाड़ से टकराया। महेंद्रगढ़-नारनौल के 20 छात्र मामूली घायल।

पंचकूला : पंचकूला के मोरनी में बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा बस के ब्रेक फेल होने से हुआ। ड्राइवर की सूझबूझ से हादसा होने से टल गया। बस के ब्रेक फेल होने के बाद ड्राइवर नरेंद्र पाल ने बस को धीमी गति से खाई की तरफ न ले जाकर पहाड़ की तरफ मोड़ा, जिससे बस धीमी गति से पहाड़ में टकरा गई। इस हादसे में करीब 20 बच्चे मामली रूप से घायल हो गए।

बता दें कि पंचकूला के हिल स्टेशन मोरनी में आज सुबह करीब 10 बजे एक बस हादसे का शिकार हो गई। एडवेंचर गतिविधियों के लिए हरियाणा महेंद्रगढ़ और नारनौल से स्कूली बच्चे आए थे। जानकारी के अनुसार बच्चे सुबह मोरनी से पिंजौर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गई। बस में सवार बच्चों को तुरंत दूसरी बस के माध्यम से पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी बच्चे हरियाणा के महेंद्रगढ़ और नारनौल क्षेत्र से आए हुए थे। बच्चों ने बताया कि सुबह लौटते समय अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.