पंजाबी समाज वेलफेयर सोसाइटी एवं आर० डबल्यू० ए० सेक्टर 46 ने बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन किया !
न्यूज़ डेस्क उत्तर प्रदेश। नोएडा। राजेश शर्मा। बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में आज सेक्टर 46 के कम्यूनिटी सेन्टर में एक भव्य और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने इस सांस्कृतिक उत्सव में बड़े पैमाने पर भाग लिया, जिससे एकता और हर्षोल्लास का माहौल बना।

इस अवसर पर कार्यक्रम में गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश हुआ, जिनकी हजूरी में सुखमणी साहब का पाठ हुआ।
इसके पश्चात बाबा सरबजीत सिंह जी जत्था फौज अकाल की द्वारा कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में संगत ने अरदास की !

इसके बाद अतिथि वक्ता वीर स्वर्ण सिंह स्वर्ण गुरमत परचारक ने अपने ओजस्वी भाषण में संगत को संबोधित करते हुए बताया कि बैसाखी केवल फसल का त्योहार नहीं है, बल्कि यह खालसा पंथ के स्थापना दिवस के रूप में सिखों के लिए आस्था, साहस और समानता का दिन है। यह एकता और भाईचारे का संदेश देता है।
कार्यक्रम के पश्चात भारी संख्या में निवासियों ने गुरु के अटूट लंगर का लाभ लिया !

इस अवसर पर पंजाबी समाज के अध्यक्ष राजीव कुमार, महासचिव अरुण भाटिया, कोषाध्यक्ष अविनाश सभरवाल, संरक्षक डा. डी. डी. अरोड़ा, एस. एस. घई, उपाध्यक्ष योगेश मलिक, सह सचिव रंधीर सिंह, गगनीश अरोड़ा, कंवीनर मोंटी कक्कड़, अलोक गोस्वामी, राजेश ग्रोवर, नरेश मेहता, संजीव मलिक, राजेश आहुजा, सतपाल खत्री, तपन कुमार, विनय उपाध्याय, रमेश आस्था, राकेश अरोड़ा, निर्मल सिंह संधु, नोएडा पंजाबी समाज के अध्यक्ष राजीव अजमानी आरडब्ल्यूए सेक्टर 46 के अध्यक्ष टी. सी. गौड़, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सह सचिव ओमकार चौहान, संजय जैन, विनय चौहान आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी विशेष भूमिका निभाई।
