पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 05 फरवरी 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 05 फरवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 05 फरवरी 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 05 फरवरी 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 24:25 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी – 10:57 तक
*🌠पश्चात्-* हस्त
*💫करण-* बव. – 12:13 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* सुकर्मा – 24:03 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 07:07
*🌄सूर्यास्त-* 18:03
*🌙चन्द्रोदय-* 21:34
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 13:57 से 15:19
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 फाल्गुन बदी चतुर्थी 24:25 तक पश्चात् पंचमी शुरू , अंगारकी / द्विजप्रिय / संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त ( बिठूर ) में सिद्ध श्रीगणेश मन्दिर में अभिषेक , शुक्र धनिष्ठा नक्षत्र कुम्भ राशि में 25:10 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , भगवान पद्मप्रभु जी मोक्ष कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी) , श्री गोदाद महाराज पुण्यतिथि-कर्जत (अहिल्यानगर) , श्री जानकी वल्लभ शास्त्री जयन्ती , श्री प्रेम सिंह तमांग जन्म दिवस व चौरी चौरा दिवस { 1922 ( 04 फरवरी 1922 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें जी )}।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 फाल्गुन बदी पंचमी 25:21 तक पश्चात् षष्ठी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*छिन्नोऽपि रोहति तरुः*
*क्षीणोऽप्युपचीयते पुनश्चन्द्रः।*
*इति विमृशन्त: सन्तः*
*सन्तप्यन्ते न लोकेषु ।।*
*भावार्थ👉*
_कटा हुआ भी वृक्ष पुनः उग जाता है तथा कृष्णपक्ष में क्षीण हुआ चन्द्रमा शुक्लपक्ष में बढ़ जाता है। यह विचार करते हुए सज्जन दुःख से पीड़ित होने पर अथवा विपत्तिग्रस्त होने पर दुःखी नहीं होते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*05 फरवरी 2026 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन अनमना सा रह सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल जाएगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर – बाहर पूछ रहेगी। व्यस्तता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । धनहानि को बचाना है। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है । लापरवाही न करें। कार्य करते समय हल्की चोट लग सकती है। गृहिणियां विशेष ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें। अकारण विवाद हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। संतान को समय दें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन व्यस्त सा रहेगा । व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेशादि सोच-समझकर करें। बाहर लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। जीवन सुखमय गुजरेगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेंगे। प्रमाद न करें। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी के इच्छुक लोगों को जीवनसाथी मिलने के योग हैं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको किसी मांगलिक व आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। शैक्षणिक व शोध इत्यादि रचनात्मक कार्य के परिणाम सुखद मिलेंगे। व्यापार -व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। विवाद से बचें व क्रोध न करें। कोई बड़ा काम तथा लंबी यात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराने विवादों का समापन होगा। उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि होगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। प्रमाद से बचें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। बेरोजगारी दूर होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा लेकिन फिर भी प्रत्येक कार्य सोच समझ कर ही करें । लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आत्मसम्मान कम हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि के योग हैं। जोखिम न लें। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। आर्थिक परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । डूबी हुई रकम प्राप्ति की संभावना बनती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बुद्धि के कार्य करें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रुके काम पूरे होंगे। प्रमाद न करें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सम्मान से भरा होगा । सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। लंबी व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । व्यापार ठीक चलेगा। दूर से समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। वाणी में हंसी-मजाक समय व स्थिति को देखकर करें।फालतू बातों पर ध्यान न दें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*5 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1679 – जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1783 – इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30000 लोग मारे गये।
1870 – फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।
1900 – अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर।
1904 – क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ।
1917 – मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया।
1922 – उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी (4 फरवरी का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें )।
1924 – रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनविच से हुआ।
1931 – मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी।
1961 – ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
2004 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को माफी दी।
2006 – ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया।
2007 – भारतीय मूल की सुनीता अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।
2008 – पंजाब में पटियाला की विशेष अदालत ने कंधार विमान अपहरण मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
2008 – केनरा व इलाहाबाद बैंक ने गृह ॠण पर ब्याज दरें 0.4-0.5 प्रतिशता घटायी।
2008 – पाकिस्तान के विवादास्पद परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को सरकार ने अपने क़रीबी मित्रों से मिलने की अनुमति दी।
2009 – मायावती ने प्रदेश के पाँच महानगरों लखनऊ, )फ़ैज़ाबाद, अयोध्या, कानपुर, बिठूर, इलाहाबाद और मेरठ के विकास के लिए 5056 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
2009 – प्रेम जनमेजय को व्यंग्यश्री सम्मान देने की घोषणा की गयी।
2010 – भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया।
2019 – यूरोपीय संघ के करीब 20 देशों ने वेनेजुएला में विपक्ष के नेताजुआन गुआइदो को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी।
2019 – पेरिस में रिहायशी इमारत में लगी आग, सात लोगों की मौत, 28 घायल।
2019 – अफगानिस्तान में तालिबान के हमलों में 11 पुलिसकर्मियों समेत 21 लोगों की मौत।
2019 – अमेरिका और रूस से चल रही शांति वार्ता के केंद्र में तालिबान, अफगान सरकार बाहर हुए।
2020 – तुर्की में पूर्वी प्रांत में एक पहाड़ी सड़क पर हिमस्खलन होने से 26 राहत कर्मी मारे गए और 53 बर्फ में दब गए।
2020 – जयपुर के पुराने शहर को यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल करने का प्रमाण पत्र जारी किया।
2020 – सर्वाधिक बाघों वाले राज्य का गौरव प्राप्त करने के बाद मध्य प्रदेश सर्वाधिक घडियालों वाला राज्य भी बन गया।
2020 – अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक में भारत को 40वां स्थान प्राप्त हुआ। संकलनकर्ता मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी।
2021 – तमिलनाडु सरकार ने किसानों को दिए गए 12 हजार एक सौ 10 करोड़ रुपये के कर्ज को माफ किया।
2022 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद में संत रामानुजाचार्य की स्मृति में ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी’ का अनावरण किया और दो अनुसंधान केंद्रों का उद्घाटन किया।
2022 – अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (आईसीआरआईएसएटी) के 50वें स्थापना समारोह की शुरुआत हुई।
2022 – मालवाहक पोत के पटना से पांडु के लिए रवाना होने के साथ असम में लॉजिस्टिक्स के एक नए युग की शुरुआत हुई।
2023 – भारत की अध्यक्षता में जी-20 देशों के ऊर्जा अंतरण कार्यसमूह की पहली बैठक बेंगलूरू में शुरू हुई।
2023 – चिली में तेज गर्मी के कारण जंगल में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या 23 हुई , नौ सौ से अधिक लोग प्रभावित हो चुके।
2023 – भारत सरकार ने एक बार फिर 232 चीनी मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक किया।
2024 – भारत ने ब्राजील की अध्यक्षता में पहली जी20 शिक्षा कार्य समूह की बैठक में भाग लिया।
2024 – उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले में स्थित लाक्षागृह और कब्रिस्तान के विवाद में 53 साल बाद हिंदू पक्ष की जीत हुई।
2025 – अमेरिका गए 104 भारतीय लौटे, US मिलिट्री का विमान अमृतसर पहुंचा।
*5 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1639 – ज़ेबुन्निसा – मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब की पुत्री थी।
1916 – जानकी वल्लभ शास्त्री – प्रसिद्ध कवि ।
1932 – शंख घोष – प्रसिद्ध बांग्ला कवि, आलोचक एवं शिक्षाविद थे।
1968 – प्रेम सिंह तमांग – सिक्किम के मुख्यमंत्री।
1970 – होरेन सिंग बे असम राज्य के एक भारतीय राजनीतिज्ञ।
1976 – अभिषेक बच्चन – फ़िल्म अभिनेता ।
1990 – भुवनेश्वर कुमार – भारतीय तेज गेंदबाज ।
*5 फ़रवरी को हुए निधन👉*
664 ई. – ह्वेन त्सांग – प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु थे।
1927 – इनायत ख़ान – भारतीय सूफ़ी संत।
2008 – महर्षि महेश योगी – भारतीय आत्मिक योगी।
2010 – सुजीत कुमार – भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
2014 – जुथिका रॉय, प्रसिद्ध भजन गायिका।
2020 – अकादमी पुरस्कार जीतने वाले हॉलीवुड अभिनेता, निर्माता और निर्देशक किर्क डगलस का निधन हुआ।
2022 – भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सी. जंगा रेड्डी (86) का निधन हुआ।
2023 – पाकिस्तान के सैन्य तानाशाह और पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ (79) का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।
2024 – डच राजनीतिज्ञ (प्रधानमंत्री (सीडीए) ड्रीस वान एग्ट (93) का अपनी 70 वर्षीय पत्नी के साथ इच्छामृत्यु द्वारा निधन हुआ।
2024 – जापानी पेशेवर पहलवान त्सुतोमू हनाहारा (84) का निधन हुआ।
2024 – संत तुकाराम के 11वें वंशज शिरीष मोरे (30)का निधन हुआ।
*5 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 भगवान पद्मप्रभु जी मोक्ष कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी)।
🌟 श्री गोदाद महाराज पुण्यतिथि-कर्जत (अहिल्यानगर)।
🌟 श्री जानकी वल्लभ शास्त्री जयन्ती।
🌟 श्री प्रेम सिंह तमांग जन्म दिवस।
🌟 चौरी चौरा दिवस { 1922 ( 04 फरवरी 1922 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें जी )}।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*