पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 26 फरवरी 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 26 फरवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 26 फरवरी 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 26 फरवरी 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 24:36 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 12:12 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* तैतिल – 13:39 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* प्रीति – 22:33 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 06:49
*🌄सूर्यास्त-* 18:18
*🌙चन्द्रोदय-* 12:54
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:11 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 14:00 से  15:26
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 फाल्गुन सुदी दशमी 24:36 तक पश्चात् एकादशी शुरू , फागु दशमी (उड़ीसा) , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी , गुरु वक्री 12:16 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , लट्ठमार होली नन्दगाँव , मेला बाबा श्री खाटूश्यामजी (तीन दिन) , वृज महोत्सव प्रारम्भ (2 दिन ,भरतपुर) , श्रीमती आनंदी गोपाल जोशी स्मृति दिवस , वीर विनायक दामोदर सावरकर स्मृति दिवस व श्री शंकरराव भाऊराव चव्हाण स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 फाल्गुन सुदी एकादशी 22:35 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , आमलकी एकादशी व्रत (सभी के लिए) , ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*चिन्तया  जायते  दुःखं*
*नान्यथा हेतुना किल।*
*तया हीनः सुखी शान्तः*
*सर्वत्र   गलितस्पृहः ॥*
*भावार्थ👉*
_चिंता से ही दुःख उत्पन्न होते हैं किसी अन्य कारण से नहीं, ऐसा निश्चित रूप से जानिए, चिंता से रहित होकर सुखी, शांत और सभी इच्छाओं से मुक्त हो जाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*26 फरवरी 2026 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आपको संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य या दिवस का अवसर या सूचना मिलेगी । आराम के लिए समय कम मिलेगा। आपको बिजनेस के सिलसिले में किसी से बेहतर सलाह मिलेगी, जिससे आपको फायदा होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सुख की अनुभूति प्राप्त होगी । आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। प्रेमीजन के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनायेंगे। कुछ लोगों के गलत बयान से आपका मूड थोड़ा खराब होगा,लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोचेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको गुस्से में किसी से बात करने से बचना चाहिए। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने की कोशिश करेंगे। आपको अपने आस आसपास के कुछ लोग आपका विरोध करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल-मेल बना रहेगा। प्रेमीजन को अचानक उपहार मिलेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे। कार्यों में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। काफी दोनों से चल रही किसी समस्या का समाधान मिल जायेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। महिलाएं घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कार्यालय के कुछ सहकर्मी आपके काम में सहायता करेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कार्यालय में अधिक समय देने से रूका हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी तरह के विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। साथ ही आप नए काम की योजना भी बनायेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। क्रॉकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी दोस्त के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में आपके काम को लेकर अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के विद्यार्थी के लिए दिन अच्छा रहेगा। बहुत जरूरी हो तो ही यात्रा पर जाना चाहिए। प्रेमी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। आपको अचानक खुशखबरी मिलेगी। आप कुछ घरेलू सामान खरीदने का मन बनायेंगे माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई में उनकी सहायता करेंगे। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपको व्यापार में किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। इस राशि के संगीत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलने का योग बन रहा है। आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। सभी कार्यों में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी किसी नये कोर्स में दाखिला लेने का विचार बनायेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शाम के समय बच्चों के साथ घर पर कोई मनोरंजन करेंगे। आपको धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मन मुटाव समाप्त हो जायेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग होने के कारण आपको कार्यों को पूरा करने में वक्त लगेगा। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिलेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*26 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

320 – चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलिपुत्र का शासक बनाया गया।
1832 – पोलैंड के संविधान को हटाया गया।
1857 – पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह हुआ।
1858 – असम शाही परिवार काे फिर से गद्दी दिलाने के प्रयासों के कारण दीवान मणिराम दत्ता और पियाली बरूआ काे फांसी पर चढाया गया।
1863 – अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन ने अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किये।
1921 – ईरान और पूर्व सोवियत संघ के मध्य मित्रता के समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1925 – तुर्की सरकार के खिलाफ जेहाद शुरू हुआ।
1936 – जापान में सेना ने तख्तापलट किया।
1958 – पाकिस्तान के कोट दी जी सिंध प्राप्त के स्थान पर एक प्राचीन सभ्यता के अवशेष बरामद हुए जो मोहनजोदड़ो की सभ्यता से भी लगभग तीन सौ वर्ष पुराने थे।
1972 – राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने वर्धा के निकट अरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन देश को समर्पित किया।
1975 – देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ गुजरात के अहमदाबाद में स्थापित किया गया।
1991 – इराकी फौज ने अमरीका और सहयोगी सेना की ओर से किए गए हमले के बाद कुवैत सिटी शहर छोड़ा।
1993 – न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में छह लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हो गए।
1994 – उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत।
1995 – कॉपीराइट मुद्दे पर सं.रा. अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता।
1999 – पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।
2001 – आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को नष्ट कर दिया।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री हामिद करजई भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2004 – मकदुनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2006 – परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता।
2007 – नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा।
2008 – रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 का रेल बजट संसद में पेश किया।
2008 – भारत ने परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।
2008 – नेपाल में संविधान सभा के होने वाले चुनाव में माओवादी नेता प्रचंड ने अपना पर्चा भरा।
2009- इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश हेमन्त लक्ष्मण गोखले का स्थानान्तरण मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में हुआ।
2019 – भारत ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी शिविर पर हवाई कार्रवाई की। विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा – इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में जैश-ए-मोहम्‍मद के आतंकि‍यों, प्रशिक्षकों और सीनियर कमांडरों का सफाया।
2019 – प्रवर्तन निदेशालय ने भगोड़े जौहरी नीरव मोदी की 147 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की।
2020 – तिरुचिरापल्ली के जम्बूकेश्वर मंदिर में खुदाई के दौरान कलश में भरे 505 सोने के सिक्के मिले।
2020 – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 वां संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
2020 – म्‍यामां के राष्‍ट्रपति यू विन मिन्‍ट चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंचे।
2021 – नाइजीरिया में स्कूल पर फिर से ‘आतंकी’ हमला हुआ , 300 से ज्यादा लड़कियों को किया अगवा किया गया।
2021 – भारत और आयरलैंड ने वर्चुअल मोड में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मुद्दों पर द्विपक्षीय विचार-विमर्श किया।
2022 – यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका का प्रस्ताव ठुकराया और रूस से लड़ने का संकल्प लिया। रूस ने सेना को चारों ओर से हमले करने के दिए आदेश, भीषण लड़ाई जारी।
2022 – भारत से सहायता के रूप में भेजे जाने वाले गेहूं की पहली खेप अफगानिस्तान पहुंची।
2022 – वियतनाम में एक नाव के पलट जाने से न्यूनतम 13 पर्यटकों की मृत्यु व चार लापता हुए।
2022 – अमरीका में केतांजी ब्राउन जैक्सन पहली अश्वेत महिला जज मनोनीत हुई।
2023 – केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने आबकारी नीति मामले में दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया।
2023 – इटली के दक्षिणी तटवर्ती क्षेत्र में एक जहाज के डूब जाने से 43 लोग मारे गए‌।
2023 – चेक गणराज्य के विदेश मंत्री जान लिपावस्की  तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए भारत पहुंचे।
2023 – पापुआ न्यू गिनी में 6.5 तीव्रता का आया।
2023 – महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में 19 रन से हराकर रिकॉर्ड छठी बार विश्व चैंपियन बनी।
2024 – पश्चिमी बंगाल में राम नवमी हिंसा मामले में NIA का एक्शन, 16 लोगों को गिरफ्तार किया।
2024 – भारत ने भ्रूण की उम्र तय करने वाला पहला एआइ माडल बनाया।
2025 – महाकुंभ 2025 का भव्य समापन हुआ , 45 दिनों में 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।

*26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1887 – बेनेगल नरसिंह राव – एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, विधिवेत्ता, राजनयिक और राजनीतिज्ञ थे।
1896 – गोपाल स्वरूप पाठक – भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति थे।
1903 – कैलाश नाथ वांचू – भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे।
1908 – लीला मजूमदार, बांग्ला साहित्यकार।
1922 – मनमोहन कृष्णा हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1925 – प्रकाश मेहरोत्रा – भारतीय राजनीतिज्ञ व असम के पूर्व राज्यपाल रहे।
1946 – मृणाल पाण्डे, पत्रकार एवं साहित्यकार।
1959 – संजय शामराव धोत्रे – भारतीय राजनीतिज्ञ।
1994 – बजरंग पुनिया – प्रसिद्ध भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान।

*26 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1712 – बहादुर शाह प्रथम – दिल्ली का सातवाँ मुग़ल बादशाह थे।
1886 – नर्मद – गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार।
1887 – आनंदी गोपाल जोशी – भारत की प्रथम महिला डॉक्टर।
1966 – विनायक दामोदर सावरकर, भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी।
2004 – मैसेडोनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु हुई।
2004 – शंकरराव भाऊराव चव्हाण – एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे जो दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने।
2019 – पूर्व इनेलो विधायक अशोक कश्यप ।
2021 – पापुआ न्यू गिनी के पहले प्रधानमंत्री माइकल सोमारे का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी मोटरस्पोर्ट्स रेसिंग ड्राइवर डैनी ओंगैस (79) का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स के पूर्व सदस्य टॉम पेंड्री (88) का निधन हुआ।
2024 – ब्रिटिश सहकर्मी, निवेश बैंकर जैकब रोथ्सचाइल्ड (87) का निधन हुआ।
2024 – प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास (72) का निधन हुआ।
2025 – अमेरिकी अभिनेत्री मिशेल ट्रैचटेनबर्ग (39) का मधुमेह से निधन हुआ।

*26 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 लट्ठमार होली नन्दगाँव।
🌟 मेला बाबा श्री खाटूश्यामजी (तीन दिन)।
🌟 वृज महोत्सव प्रारम्भ (2 दिन ,भरतपुर)।
🌟 श्रीमती आनंदी गोपाल जोशी स्मृति दिवस।
🌟 वीर विनायक दामोदर सावरकर स्मृति दिवस।
🌟 श्री शंकरराव भाऊराव चव्हाण स्मृति दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.