पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 12 मार्च 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 12 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 12 मार्च 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 12 मार्च 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 30:32 तक (24+6:32=30:32)
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* मूल – 24:44 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* तैतिल – 17:30 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* सिद्धि – 09:57 तक
*✨पश्चात्-* व्यतीपात
*🌅सूर्योदय-* 06:34
*🌄सूर्यास्त-* 18:27
*🌙चन्द्रोदय-* 26:44
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:07 से 12:55
*🤖राहुकाल-* 14:00 से 15:29
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 चैत्र बदी नवमी 30:32 (यानी अगले दिन शुक्रवार सुबह सूर्योदय से पहले 06:32 तक 24+06:32 = 30:32) तक पश्चात् दशमी शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र 24:44 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , भगवान श्री ऋषभदेव जी / आदिनाथ जी जन्म- तप कल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण नवमी) , तिर्थंकर दिवस (जैन) , श्री दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर जयन्ती , श्री यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण जयन्ती , डांडी कूच दिवस / नमक सत्याग्रह (1930) , मॉरीशस गणराज्य / राष्ट्रीय दिवस (1968 , 1992) , राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो स्थापना दिवस (41वाँ) , तिब्बती महिला विद्रोह दिवस (67वाँ) , साइबर सेंसरशिप के खिलाफ विश्व दिवस , कुंज दिवस (Arbor Day ,चीन) , Youth Day (Zambia) , Aztec New Year (Mexico) व विश्व गुर्दा दिवस (World Kidney Day , हर साल मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 चैत्र बदी दशमी पूर्णरात्रि , व्यतीपात पुण्यम्।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*बुधाग्रे न गुणान् ब्रूयात् ,*
*साधु वेत्ति यत: स्वयम्।*
*मूर्खाग्रेऽपि च न ब्रूयाद् ,*
*बुधप्रोक्तं न वेत्ति स:।।*
*भावार्थ–*
_अपने गुण बुद्धिमान् मनुष्य को न बताएँ , वह उन्हें अपने आप जान लेगा और अपने गुण बुद्धिहीन (मूर्ख) मनुष्य को तो कतई न बताएँ , वह उन्हें समझ ही नहीं सकेगा l_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*12 मार्च 2026 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज रचनात्मक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिये भी समय मिलेगा। मित्रों व परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का या घर पर सभी को समय देने का आनंद प्राप्त होगा। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। छात्र आज जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे, सफलता जरूर मिलेगी। विवाहित आज पार्टनर की उपलब्धियों से बेहद खुश होंगे। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। डाक्टर की सलाह अवश्य लें। शाम होने तक सेहत में सुधार होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बेहतर मुनाफा ले पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले बेहतर होगी। आज सामाजिक कार्यों में बड़ा योगदान देंगे। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग से काम आसान होंगे। छात्र पढ़ाई से विचलित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पड़ेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन मिश्र फलदायी है। शारीरिकरूप से आपको अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आप व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। आज कोई व्यक्ति आपके करियर को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा। आज किसी भी काम में अतिरेक या उत्साह से बचें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाक्माधुर्य से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। आज आपके अंदर नई उर्जा का संचार होगा। आज आप अपनी बुद्धि और कौशल से बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। आज आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव आप करेंगे, उनका साथ भी आपको मिलेगा। आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आज आपकी पदोन्नति पर मुहर भी लग जायेगी। छात्र आज किसी नये कोर्स को ज्वाइन कर सकते हैं।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जायेगा। आज आप दूसरों से बात करते वक्त संतुलित विचार रखें। किसी के बारे में चर्चा करना आपको हानि पहुंचा सकता है। संतान पक्ष की सफलता आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। आज आपके कष्ट दूर होंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में धनलाभ का योग बन रहा है। आर्थिक
पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपके कामों को असफल करने के शत्रु पक्ष के प्रयास असफल रहेंगे। आप आसानी से अपने काम पूरे कर लेंगे। इस राशि के लोग आज किसी नये बिजनेस में निवेश करेंगे तो लाभ अवश्य होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपके सीधेपन का दूसरे फायदा उठा सकते हैं। आज ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। सीनियर्स का दबाव रहेगा। आज अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धन लाभ का योग है। ऑफिस में आज आपके काम से बॉस खुश रहेंगे। लवमेट के लिये आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को आकर्षित करेगा। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*12 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉*
538 – ओस्ट्रोगोथ्स के राजा विटिगेस ने रोम की अपनी घेराबंदी समाप्त की।
1365 – ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1496 – यहूदियों को सीरिया से बाहर निकाला गया।
1609 – अटलांटिक महासागर में स्थित बरमुडा द्वीप अंग्रेजों का उपनिवेश बना।
1612 – बंगाल के अंतिम स्वतंत्र अफगान शासक उस्मान खान की मौत हुई।
1664 – ब्रिटेन ने न्यूजर्सी को नीदरलैंड से अपने कब्जे में लेकर उपनगर घोषित किया।
1734 – साल्ज़बर्गर्स जॉर्जिया की ब्रिटिश कॉलोनी के सवाना नदी के पास पहुंचा।
1737 – गैलीलियो का शरीर इटली के फ्लोरेंस में सांता क्रोस के चर्च में लाया गया।
1755 – अमेरिका में भाप के पहले इंजन का इस्तेमाल खदान से पानी निकालने के लिए किया गया।
1872 – भारत के तत्कालीन वायसराय लार्ड मेयो के हत्यारे शेर अली को फाँसी दी गयी।
1894 – कोका कोला ने अपनी कोल्ड्रिंक बॉटल मिसीसिपी में बेची थी।
1904 – ब्रिटेन में मुख्य लाइन पर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन (लिवरपूल से साउथपोर्ट) चली।
1922 – महात्मा गांधी को यूरोप के बने सामान को खरीदने और ब्रिटिश शासन की मशीनों के साथ काम करने के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के लिए अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया था।
1926 – डेनमार्क ने एकतरफा निरस्त्रीकरण शुरू किया।
1928 – कैलिफोर्निया में बने सेंट फ्रांसिस डैम के टूट जाने से आई बाढ़ के कारण 600 लोग मारे गए।
1930 – महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की। इसका उद्देश्य अंग्रेज़ों द्वारा बनाये गए ‘नमक क़ानून को तोड़ना’ था।
1938 – जर्मनी ने ऑस्ट्रिया पर हमला किया।
1942 – ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया।
1954 – भारत सरकार ने साहित्य अकादमी का उद्घाटन किया।
1958 – ब्रिटिश साम्राज्य दिवस का नाम ‘राष्ट्रमंडल दिवस’ किया गया।
1959 – तिब्बती महिलाओं ने चीन के खिलाफ पर्दशन शुरू किया।
1970 – अमेरिका में मतदान की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष की गयी।
1992 – मारिशस गणराज्य घोषित।
1993 – मुंबई में 13 बम धमाके हुए थे जिसमें लगभग 257 लोग मारे गए थे और लगभग 800 लोग घायल हो गए थे। इस दिन को भारत के इतिहास में ब्लैक फ्राइडे के रूप में जाना जाता है।
2003 – सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या।
2004 – दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलम्बित किया।
2004 – लाहौर में दसवाँ दक्षेस लेखक सम्मेलन प्रारम्भ किया।
2006 – ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ किया।
2007 – जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।
2008 – पुदुचेरी के उपराज्यपाल मुकुट मिथी ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2008 – केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने नागालैण्ड में राष्ट्रपति शासन हटाने का निर्णय लिया।
2008 – अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ़-117 को अपने बेड़े से हटाया।
2009 – वायुसेना में आपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर एयर मार्शल डी॰ सी॰ कुमारिया ने कार्यभार सम्भाला।
2011- परमाणु आपदाओं में से एक जापान के फुकुशिमा में घटना घटी।
2018 – नेपाल के त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र में यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 51 लोगों की मौत हुई।
2019 – प्रवर्तन निदेशालय ने आतंकवादियों को धन उपलब्ध कराने के मामले में कश्मीरी कारोबारी जहूर अहमद शाह वटाली की एक करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति जब्त की।
2019 – इथोपियन एयरलाइंस हादसे के बाद भारत समेत नौ देशों में बोइंग 737 मैक्स की उड़ानों पर रोक लगी।
2020 – केन्द्र ने कोरोना वायरस के फैलने पर रोक लगाने के लिए 15 अप्रैल 2020 तक सभी पर्यटक वीजा निलंबित किए व महामारी अधिनियम 1897 की धारा-2 के प्रावधान लागू करने का निर्णय लिया।
2020 – अमेरिका ने COVID-19 महामारी के कारण यूरोप से यात्रा निलंबित की।
2021 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम से डांडी यात्रा (दांडी मार्च की 91वीं वर्षगांठ)को झंडी दिखाकर रवाना किया व ‘अमृत महोत्सव’ का उद्घाटन किया।
2021 – क्वाड देशों- भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमरीका के नेताओं का पहला शिखर सम्मेलन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये आयोजित किया गया।
2021 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने RH-560 साउंडिंग रॉकेट लॉन्च किया।
2022 – दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके की झुग्गियों में आग लगने से 7 लोगों की मौत हुई व 30 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हुई।
2022 – फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों , जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्त्स और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की त्रिपक्षीय बातचीत हुई।
2022 – कोलकाता के तंगरा इलाके में चमड़े के कारखाने में भीषण आग लगी।
2022 – सऊदी अरब में 81 लोगों को मौत की सजा दी गई , 1980 का रिकॉर्ड टूटा।
2023 – महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक कार का टायर फटने से उसमें सवार 6 लोगों की मौत हुई।
2023 – भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्री ने अरब सागर में फ्रेंच नेवी के जहाजों के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास ‘एमपीएक्स’ में भाग लिया।
2023 – दक्षिणी कैलिफोर्निया के तट पर दो नावों के पलटने से 8 लोगों की मौत हुई।
2023 – पीएम मोदी ने कर्नाटक के हुबली में विश्व के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया।
2023 – ईरान के तबरेज शहर में एक विस्फोट के बाद तीन रिहायशी इमारतें गिरने से कम से कम 7 लोगों की मौत हुई और 5 अन्य घायल हुए।
2023 – नेपाल के सिंधुली में एक बस पहाड़ी से टकरा जाने से 6 लोगों की मौत हुई व 28 घायल हुए।
2024 – एक रोमानियाई अदालत ने फैसला सुनाया कि एंड्रयू टेट व उसके भाई को मानव तस्करी के लिए रोमानियाई मुकदमे के बाद ही यूके को प्रत्यर्पित किया जा सकता है।
2024 – मॉरीशस विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
2024 – राजस्थान के पोकरण में हुए ‘भारत शक्ति युद्धाभ्यास’ में शामिल तेजस फाइटर जेट क्रैश हुआ।
2024 – रूसी रक्षा मंत्रालय का कार्गो प्लेन दुर्घटनाग्रस्त होने से सभी सवार 15 लोग मारे गए।
2025 – नई दिल्ली में ‘Water Sustainability Conference 2025’ का उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C. R. Patil ने किया।
2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
*12 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1911 – लोकप्रिय गोवा, दमन और दीव के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर और भाऊसाहेब बंदोदकर का जन्म हुआ।
1913 – महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण का जन्म हुआ।
1927 – अर्जेंटीना के राष्ट्रपति रॉल अलफोन्सिन का जन्म हुआ।
1962 – तिरुचिरापल्ली स्थित एनजीओ ग्रामालय के संस्थापक (तमिलनाडु के प्रसिद्ध समाजसेवी) एस दामोदरन का जन्म हुआ।
1984 – बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का जन्म हुआ।
2001 – दक्षिण कोरियाई गायक और अभिनेता किम मिन-क्यु का जन्म हुआ।
2003 – अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल मालिना वीसमैन का जन्म हुआ।
*12 मार्च को निधन हुए व्यक्ति 👉*
604 – ईसाई धर्म का सर्वोपरि नेता चुने जाने के पहले रोमन सिनेटर का सम्मान प्राप्तकर्ता पोप ग्रेगरी प्रथम
1960 – मध्यकालीन संत साहित्य के मर्मज्ञ समीक्षक क्षितिजमोहन सेन का निधन हुआ।
1998 – प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन हुआ।
1999 – 20वी सदी के सबसे बेहतरीन वायलिन वादक यहूदी मनुहिन का निधन हुआ।
2008 – विश्व की सबसे लम्बी आयु की समझी जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2010 – एक भारतीय भौतिक विज्ञानी और गणितज्ञ प्रहलाद चुन्नीलाल वैद्य का निधन हुआ।
2012 – आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल बी. जे. दीवान का निधन हुआ।
2020 – ब्रितानी भाषाविद् जॉन लियोन का 87 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2020 – ऑस्ट्रेलियाई जैज़ संगीतकार डॉन बरोज़ (91) का निधन हुआ।
2021 – क्रोएशियाई वॉटर पोलो खिलाड़ी इवो ट्रंबिक का 85 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी रॉक गिटारवादक बैरी बेली (73) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी एथलीट डिक फॉस्बरी (76) का निधन हुआ।
2023 – चेक समकालीन शास्त्रीय संगीतकार, कलात्मक निर्देशक और शिक्षक मारेक कोपेलेंट का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश विकलांगता प्रचारक और पैरालंपिक एथलीट सुसान कुनलिफ़-लिस्टर (87) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी बेसबॉल खिलाडी बिल प्लमर (71) का निधन हुआ।
*12 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 भगवान श्री ऋषभदेव जी / आदिनाथ जी जन्म- तप कल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण नवमी)।
🌟 तिर्थंकर दिवस (जैन)।
🌟 श्री दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर जयन्ती।
🌟 श्री यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण जयन्ती।
🌟 डांडी कूच दिवस / नमक सत्याग्रह (1930)।
🌟 मॉरीशस गणराज्य / राष्ट्रीय दिवस (1968 , 1992)।
🌟 राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो स्थापना दिवस (41वाँ)।
🌟 तिब्बती महिला विद्रोह दिवस (67वाँ)।
🌟 साइबर सेंसरशिप के खिलाफ विश्व दिवस।
🌟 कुंज दिवस (Arbor Day ,चीन)।
🌟 Youth Day (Zambia)।
🌟 Aztec New Year (Mexico)।
🌟 विश्व गुर्दा दिवस (World Kidney Day , हर साल मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*