पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 18 मार्च 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 18 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 18 मार्च 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 18 मार्च 2026*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 08:28 तक
*🗒पश्चात्-* अमावस्या
*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद – 29:21 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद
*💫करण-* शकुन – 08:28 तक
*💫पश्चात्-* चतुष्पाद
*✨योग-* शुभ – 28:00 तक
*✨पश्चात्-* शुक्ल
*🌅सूर्योदय-* 06:28
*🌄सूर्यास्त-* 18:31
*🌙चन्द्रोदय-* 30:13
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – 23:36 तक
*🌛पश्चात्-* मीन
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:29 से 13:59
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 चैत्र बदी चतुर्दशी 08:28 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , पितृकार्ये अमावस्या आज , सूर्य उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में 09:21 पर , पंचक जारी , मन्वादि , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मेला श्री पृथुदक पिहोवा तीर्थ (हरियाणा , चैत्र बदी चौदस अनुसार) , भगवान श्री अनन्त नाथ जी ज्ञान – मोक्ष कल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण अमवस्या) , भगवान अरनाथ जी मोक्ष कल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण अमवस्या) , छत्रपति संभाजी महाराज पुण्यतिथि (हिंदू तिथि अनुसार , अमावस्या को) , अभिनेता श्री शशि कपूर जयन्ती , आयुध निर्माण दिवस – भारत (Ordnance Factories’ Day – BHARAT) , विश्‍व मांस बहिष्‍कार दिवस (कन्फर्म नहीं) , वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस (Global Recycling Day) व 8वां पोषण पखवाड़ा 2026 (18 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 चैत्र बदी अमावस्या 06:55 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – देवकार्य अमावस्या , तीर्थस्नान महात्म्य , चैत्र नवरात्र प्रारम्भ (घटस्थापना 06:52 बजे से 07:43 तक या अभिजीत मुहूर्त में)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अप्युन्मत्तात् प्रलपतो*
*बालाच्च परिजल्पतः।*
*सर्वतः सारमादद्याद-*
*श्मभ्य इव काञ्चनम्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-३२
*अर्थात्👉*
_निरर्थक बोलने वाले, पागल तथा बकवाद करने वाले बच्चे से भी सब ओर से उसी भाँति सार बात ग्रहण करनी चाहिए, जैसे पत्थरों में से सोना लिया जाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*18 मार्च 2026 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप थौड़े व्यस्त रहेंगे परन्तु संतान के लिए समय अवश्य निकाल पाएंगे। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। सामाजिक दायरा व मान सम्मान बढ़ेगा । जल्दी ही सुखद समाचार संभव है। स्वास्थ्य का सुधार सम्भव है। आराम करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर आदि में हल्की चोट लगने से बचें। समाज में नाम होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं।  बीमारी में आराम कम मिलेगा लेकिन चिंताजनक नहीं होगा। अच्छे डॉ से सम्पर्क कर सकते हैं या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें सकते हैं । नए भवन में जाने के योग हैं। आज धन लाभ के योग हैं। सामाजिक दायरा आपके साथ रहेगा । आध्यात्मिक विषयो में रूचि बढेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। जरूरी कार्य समय पर पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार में सहयोग करें लाभ  होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी / मित्रता के चलते किसी से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा । स्वास्थ्य बेहतर होगा।धर्म कर्म में ध्यान लगेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा। सामाजिक दायरा बढेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपने हिसाब से जिंदगी जिना पसंद रहेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी। आराम के लिए समय निकालें व नींद पूरी लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री या कार्यक्षेत्र में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा । मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्म में रूचि बढेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं। कहीं से अटका धन मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है। यश कीर्ति मान बढेगा। आज दोस्तों से विशेष लाभ मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने मित्र-परिचितों से संपर्क होगा। परिणाम की चिंता न करें, सिर्फ कर्म करने पर ध्यान देवें। आराम करें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*18 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉*

1068 – लेवंत और अरब प्रायद्वीप में आए भूकंप में 20,000 लोग मारे गए।
1241 – पोलैंड पर पहला मंगोल आक्रमण: चमीलनिक की लड़ाई में मंगोलों ने क्राको में पोलिश सेनाओं पर विजय प्राप्त की और शहर को लूट लिया।
1314 – नाइट्स टेंपलर के 23वें और अंतिम ग्रैंड मास्टर जैक्स डी मोले को दांव पर जला दिया गया।
1438 – हैब्सबर्ग का अल्बर्ट द्वितीय रोमनों का राजा बना।
1571 – वैलेटा को माल्टा की राजधानी बनाया गया।
1608 – सुसेनियोस को औपचारिक रूप से इथियोपिया के सम्राट का ताज पहनाया गया।
1644 – वर्जीनिया कॉलोनी में तीसरा एंग्लो-पॉवटन युद्ध शुरू हुआ।
1741 – फोर्ट जॉर्ज में न्यूयॉर्क के गवर्नर जॉर्ज क्लार्क का परिसर आगजनी में जला दिया गया, जिससे 1741 की न्यूयॉर्क साजिश शुरू हुई।
1766 – अमेरिकी क्रांति: ब्रिटिश संसद ने स्टाम्प अधिनियम को निरस्त किया।
1793 – फ्रांसीसी क्रांति का फ़्लैंडर्स अभियान, नीरविंडेन की लड़ाई।
1801 – भारत में पहले आयुध निर्माण कारखाने की स्थापना हुई।
1848-मार्च क्रांति: बर्लिन में नागरिकों और सेना के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें लगभग 300 लोगों की जान चली गई।
1848 – फिलाडेल्फिया में फ्राई के लियोनोरा का प्रीमियर किसी अमेरिकी संगीतकार द्वारा भव्य ओपेरा का पहला ज्ञात प्रदर्शन था।
1871-पेरिस कम्यून की घोषणा;  फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति एडोल्फ थियर्स ने पेरिस को खाली कराने का आदेश दिया।
1898 – शनि का उपग्रह फोएबे (चंद्रमा), विलियम हेनरी पिकरिंग द्वारा अगस्त 1898 में ली गई तस्वीरों के साथ पहली बार खोजा गया।
1910 – गोपाल कृष्ण गोखले ने मुफ्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा प्रावधान के लिए ब्रिटिश विधान परिषद के समक्ष प्रस्ताव रखा था।
1922 – ब्रितानी अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह के मामले में महात्मा गांधी को 6 साल की जेल की सजा सुनाई थी।
1940 –  इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने इंग्लैंड और फ्रांस के खिलाफ जर्मनी का साथ दिया।
1944 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने बर्मा के रास्ते भारत में प्रवेश किया।
1953 – पश्चिमी तुर्की में आए भूकंप के कारण 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
1965 – सोवियत संघ के वायुसेना पायलट एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार स्पेसवॉक किया था। तब से अब तक करीब 200 से ज्यादा यात्री स्पेसवॉक कर चुके हैं।
1966 – इंडोनेशिया में जनरल सुहार्तो ने सरकार बनाई।
1971 – पेरू में भूस्खलन से 200 लोग मरे।
1974 – अरब के अधिकांश तेल उत्पादक देशों ने अमेरिका के खिलाफ व्यापार रोक को हटा लिया।
1978 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी देने का फैसला हुआ।
1990 – अमरीकी संग्रहालय से 500 मिलियन डॉलर की कलाकृतियों की चोरी हो गई। संग्रहालय ने इन चोरों पर 50 लाख डॉलर का ईनाम घोषित किया। इसके बावजूद भी इन कलाकृतियों का कुछ भी पता नहीं चला ।
1997 – तुर्की में रूस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोग मरे।
2000 – उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।
2003 – ब्रिटेन की संसद ने ब्रिटेन के इराक पर हमले को अमेरिका के साथ मिलकर चलाने को सही ठहराया था।
2006 – संयुक्त राष्ट्र ने ‘मानवाधिकार परिषद’ के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।
2007 – उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बन्द करने का कार्य प्रारम्भ किया।
2008 – टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में ‘डॉक्टर ऑफ़ सांइस’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
2008 – भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने।
2008 – पाकिस्तान की सरकार ने विवादित इर्ब इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख एजान शाह को बर्ख़ास्त किया।
2009 – केन्द्रीय मंत्री मण्डल ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफ़ारिश की।
2013 – 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कारों की घोषणा। ‘पान सिंह तोमर’ को 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2012 का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।
2017 – योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमन्त्री बने।
2018 – टाथरा, न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया में बुशफायर ने 70 से अधिक इमारतों को नष्ट कर दिया।
2018 – पहली घातक दुर्घटना जिसमें टेम्पे, एरिज़ोना में एक उबर सेल्फ-ड्राइविंग कार ने एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी।
2019 – श्री मनोहर पर्रिकर का  मीरामार बीचपर  अंतिम संस्‍कार , प्रमोद सावंत को गोवा के सीएम, सुदिन धवलीकर और विजय सरदेसाई को डिप्टी सीएम बनाने की घोषणा की।
2019 – छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों के हमले में CRPF का एक जवान शहीद  व पांच घायल हुए।
2019 – लंदन: दुनिया का सबसे पुराना समुद्री दिशा सूचक यंत्र मिला, वास्को डी गामा ने इसकी मदद से की थी भारत की खोज।
2020 – कोरोना सुरक्षा के मद्देनजर केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 19 से 31 मार्च के बीच होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित किया।
2020 – डीएसी ने भारतीय वायुसेना के लिए 83 स्‍वदेशी तेजस लड़ाकू विमान की खरीद को मंजूरी दी।
2020 – उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण को खत्म कर दिया।
2021 – भारत और कुवैत ने द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के लिए संयुक्त आयोग की स्थापना का फैसला किया।
2021 – काबुल में सरकारी कर्मचारियों को ले जा रही बस पर बम फेंका गया जिसमें तीन लोग मारे गए और 11 घायल हुए।
2021 – संसदीय चुनाव में नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रुटे की पार्टी की जीत हुई।
2022 – केरल का 26वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव तिरुवनंतपुरम में शुरू हुआ।
2022 – भारत की G20 अध्यक्षता के तहत Labour20 की आरंभिक बैठक के लिए 20 देशों के प्रतिनिधि, विशेषज्ञ अमृतसर पहुंचे।
2023 – दक्षिणी इक्वाडोर और उत्तरी पेरू में आए 6.8 तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई व 126 घायल हुए।
2023 – न्यूजीलैंड के केरमाडेक आईलैंड में रिक्टर स्केल पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन का उद्घाटन हुआ।
2024 – भारत और अमरीका के बीच स्थापित भागीदारी के अनुरूप सैन्‍य अभ्‍यास ‘टाइगर ट्राइंफ़ –24’ की शुरुआत हुई।
2025 – भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स स्पेसएक्स के Crew Dragon से पृथ्वी पर लौटीं, फ्लोरिडा तट पर सफल लैंडिंग (अमेरिका/इंटरनेशनल समय अनुसार)।

*18 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1886 – अमेरिकी चरित्र अभिनेता एडवर्ड एवरेट हॉर्टन जूनियर का जन्म हुआ।
1890 – फ्रांसीसी फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हेनरी डेकोइन
1893 – अंग्रेजी कवि और सैनिक विल्फ्रेड एडवर्ड साल्टर ओवेन एमसी का जन्म हुआ।
1914 – आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी गुरबख्श सिंह ढिल्लों का जन्म हुआ।
1914 – अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त रहे नागेन्द्र सिंह का जन्म हुआ।
1926 – मलयालम भाषा के कवि अक्किथम अछूथन नंबूथिरी का जन्म हुआ।
1938 – भारत के मशहूर अभिनेता शशिकपूर का जन्म हुआ।
1953 – पूर्व मुख्यमंत्री कर्नाटक ; रसायन व उर्वरक मंत्री देवरागुंडा वेंकप्पा सदानंद गौड़ा का जन्म हुआ।
1955 – भारतीय  राजनीतिज्ञ रावसाहेब दादाराव दानवे का जन्म हुआ।
1965 – हिन्दी लेखक अजेय
1969 – अंग्रेजी लोक संगीतकार एंडी कटिंग का जन्म हुआ।
1972 – अमेरिकी वकील और राजनीतिज्ञ रीनहोल्ड रिचर्ड ” रेन्स ” प्रीबस का जन्म हुआ।
1980 – अंग्रेजी अभिनेत्री सोफिया माइल्स का जन्म हुआ।
1985 – ऑस्ट्रेलियाई पेशेवर फुटबॉल (सॉकर) खिलाड़ी विंस लिया का जन्म हुआ।
1991 –  कैलिफ़ोर्निया के एक अमेरिकी संगीतकार डायलन मैटिंगली बर्कले का जन्म हुआ।
1997 – अमेरिकी अभिनेत्री सियारा क्विन ब्रावो का जन्म हुआ।
2000 –  टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफ़ाई करने वाली पहली महिला तैराक माना पटेल का जन्म हुआ।

*18 मार्च को निधन हुए व्यक्ति 👉*

1703 – एक माल्टीज़ चित्रकार, मूर्तिकार और कार्मेलाइट तृतीयक नन सुओर मारिया डी डोमिनिकी का निधन हुआ।
1835 – डेनिश और प्रशिया राजनेता और राजनयिक काउंट क्रिश्चियन गुंथर वॉन बर्नस्टॉर्फ का निधन हुआ।
1871 – ब्रिटिश गणितज्ञ और तर्कशास्त्री ऑगस्टस डी मॉर्गन का निधन हुआ।
1898 – अमेरिकी लेखिका और कार्यकर्ता मटिल्डा जोसलिन गेज का निधन हुआ।
1956 – प्रसिद्ध मराठी विद्वान नारायण शास्त्री मराठे का निधन हुआ।
1978 – फिल्म और टेलीविजन की एक अमेरिकी अभिनेत्री मैरी मार्गरेट वुड का निधन हुआ।
2000 – हिन्दी सिनेमा की जानीमानी गायिका राजकुमारी दुबे का निधन हुआ।
2007 – पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन हुआ।
2016 – अंग्रेजी लेखक, नाटककार और पटकथा लेखक मेल्विन बैरी हाइन्स , एफआरएसएल का निधन हुआ।
2017 – अमेरिकी गायक, गिटारवादक और गीतकार चार्ल्स एडवर्ड एंडरसन बेरी का निधन हुआ।
2020 – अमेरिकी परीक्षण पायलट , इंजीनियर और नासा के अंतरिक्ष यात्री अल्फ्रेड मेरिल वर्डेन का निधन हुआ।
2021 – पोलिश दार्शनिक और मानवशास्त्री जेरज़ी प्रोकोपियुक (89) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी राजनीतिज्ञ और अलास्का से अमेरिकी प्रतिनिधि डॉन यंग (88) का निधन हुआ।
2022 – तोरबाज’ फिल्म के डायरेक्टर गिरीश मलिक के पुत्र मनन की 5वें फ्लोर से गिरकर मौत हुई।
2023 – डॉट विल्किंसन, अमेरिकी पेशेवर गेंदबाज (101) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी एक्टर लांस रेडिक (60) का निधन हुआ।
2024 – जापानी रैली चालक केनजिरो शिनोज़ुका (75) का निधन हुआ।
2024 – इंग्लिश फुटबॉल खिलाड़ी रॉन बेनहम (94) का निधन हुआ।

*18 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*

🌟 मेला श्री पृथुदक पिहोवा तीर्थ (हरियाणा , चैत्र बदी चौदस अनुसार)।
🌟 भगवान श्री अनन्त नाथ जी ज्ञान – मोक्ष कल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण अमवस्या)।
🌟 भगवान अरनाथ जी मोक्ष कल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण अमवस्या)।
🌟 छत्रपति संभाजी महाराज पुण्यतिथि (हिंदू तिथि अनुसार , अमावस्या को)।
🌟 अभिनेता श्री शशि कपूर जयन्ती।
🌟 आयुध निर्माण दिवस – भारत (Ordnance Factories’ Day – BHARAT)।
🌟 विश्‍व मांस बहिष्‍कार दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🌟 वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस (Global Recycling Day)।
🌟 8वां पोषण पखवाड़ा 2026 (18 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.