पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 21 जनवरी 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 21 जनवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 21 जनवरी 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 21 जनवरी 2026*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 26:49 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा – 13:59 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* तैतिल – 14:50 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* व्यतीपात – 18:58 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 07:14
*🌄सूर्यास्त-* 17:50
*🌙चन्द्रोदय-* 08:50
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:32 से 13:52
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 माघ सुदी तृतीया 26:49 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , गौरी तृतीया व्रत (गोंतरी) , व्यतीपात पुण्यम् , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:58 से , राजयोग 13:58 तक , शक माघ मासारम्भ , पंचक जारी , लब्धिविधान व्रत पूर्ण (जैन) , हिजरी सावान / शब्बान माह शुरू (मुस्लिम) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मुनिश्री सुप्रभसागर जी मुनि दीक्षा (जैन) , श्री हरचरण सिंह बराड़ जयन्ती , वीर हेमू कलानी बलिदान दिवस , श्री विष्णु राम मेधी स्मृति दिवस , श्री ज्ञान चंद्र घोष स्मृति दिवस व मेघालय / मणिपुर / त्रिपुरा स्थापना दिवस।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 माघ सुदी चतुर्थी 26:30 तक पश्चात् पंचमी शुरू , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , श्रीगणेश वरद / तिल कुंद / उमा चतुर्थी , श्रीगणेश पूजा (बं.) , कुन्द पुष्प से देव पूजा , वेदारंभ में अनध्याय , पंचक जारी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*कृशाय     कृतविद्याय*
*वृत्तिक्षीणाय सीदते।*
*अपहन्यात् क्षुधां यस्तु*
*न  तेन पुरुषः समः ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५९
*अर्थात् 👉*
_विद्वान् होने पर भी जिसकी आजीविका क्षीण गयी हो गयी है तथा जो दीन, दुर्बल और दुखी है, ऐसे मनुष्य की जो भूख मिटा देता है उस पुरुष के समान पुण्यात्मा कोई नहीं है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*21 जनवरी 2026 ,  बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मंगलमय होगा। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के प्रति आप मेहनत कर रहे थे, आज उनके शुभ परिणाम उम्मीद से ज्यादा प्राप्त होंगे। नजदीकी रिश्तेदारों के घर जाने का आमंत्रण मिल सकता है। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। थकावट रहेगी व हल्की चिंता सताएगी। मन अनमना सा रह सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आप मन की सुनेंगे और लाभान्वित भी होंगे । व्यवसाय संबंधी कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लेते हुए लाभ प्राप्त करेंगे । कुछ नए आर्डर व अनुबंध भी मिलने की संभावना है। लाभ के स्रोत बढ़ने के योग बने हुए हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अनुकूल होगा।
आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सुलझ सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। बच्चों की समस्याओं को सुचारू रूप से सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप अच्छे अभिभावक भी साबित होंगे। जीवनसाथी की सलाह सर्वोत्तम होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। फिर भी व्यवसाय संबंधी कार्यों में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। तथा अनैतिक कार्यों में भी किसी भी प्रकार की रुचि ना लें। परिवार कुटुम्ब के साथ समय बिताएँ मानसिक सन्तुष्टि होगी । नौकरी पेशा लोग अपने काम से मतलब रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भाग्य और मेहनत दोनों ही अनुकूल रहेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का मान सम्मान संबंधित ध्यान रखना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उन्हें खुश व स्वस्थ तथा आपको आत्मिक खुश रखेगा। उनकी मदद से चल रहा कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से चहल-पहल रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज रोजगार  के लिए शुभ योग हैं । आध्यात्म में रूचि बनेगी । परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है । मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए स्थान परिवर्तन के ऑर्डर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की रूचि पढाई करने में बनेगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें। इससे आपको अपने काफी उलझी हुई व्यक्तिगत चीजों को व्यवस्थित करने में आसानी होगी। साथ ही अभी तक लग रहे असंभव कार्य को भी संभव करने संबंधी रूपरेखा बनेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सन्तुष्टि करने वाला होगा। ऊर्जा का विकास होगा ।किसी भी काम को दूसरे के साथ मिलकर करने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। बाहरी गतिविधियों पर ध्यान देने की अपेक्षा अपने कार्यस्थल पर ही समय व्यतीत करें।  कार्य संबंधी सभी नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके सितारे तथा भाग्य आपके लिए शुभ अवसर का निर्माण कर रहे हैं। इन अवसरों का भरपूर स्वागत करें। तथा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। आप प्रत्येक काम को हल करने में सक्षम रहेंगे। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात भी होगी। बड़ो से आशीर्वाद लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा ।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ असहज महसूस करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर ही ध्यान केंद्रित रखें। दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करेंगे। इससे आपको बेहतरीन आर्डर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें । माता पिता बड़े बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन अनुकूल परिणाम वाला होगा। इस समय वर्तमान कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना उचित है। भविष्य की योजना संबंधी किसी कार्य को करने का शुभ अवसर है। इस समय ग्रह गोचर आपके चलते कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। पारिवारिक व्यक्तियों का सहयोग भी आपके कई दुविधाओं को दूर करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*21 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉*

763 – बखामरा की लड़ाई में ईसा इब्न मूसा के नेतृत्व में अब्बासिद सेना ने एलिड्स को हराया।
1726 – कॉन्वेंटिकल अधिनियम स्वीडन में अपनाया गया।
1732 – रूस और पर्शिया ने रीसाचा की संधि पर हस्ताक्षर किये, समझौते की शर्तों के आधार पर रूस अब पर्शिया के क्षेत्रों पर दावा नहीं करेगा।
1737 – बंगाल की खाड़ी में भयानक तूफ़ान आने से तीन लाख लोगों की मौत हो गयी।
1809 – अमेरिकी में भूविज्ञान की पहली पुस्तक ‘विलियम’ मैक्लयूर द्वारा प्रकाशित हुई।
1921 – इटली की कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना लिवोर्नो शहर में हुई।
1924 – रैक्जे मैक्डोनाल्ड के नेतृत्व में पहली बार ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार बनी।
1924 – ग्रीस (यूनान) को स्वतंत्रता हासिल हुई।
1941 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोवियत संघ पर लगा व्यापार प्रतिबंध हटाया, जो शीतकालीन युद्ध के दौरान लगाया गया था।
1945 – फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट चौथी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1952 – प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता और स्वतंत्रता सेनानी नेहरू की कांग्रेस पार्टी ने भारत में आम चुनाव जीता।
1954 – पहली परमाणु-संचालित पनडुब्बी, यूएसएस नॉटिलस, कनेक्टिकट में टेम्स रिवर पर लॉन्च की गई थी।
1958 – कॉपीराइट अधिनियम लागू किया गया।
1959 – यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय की स्थापना की गई।
1960 – मरकारी अंतरिक्षयान के लॉन्च एस्केप सिस्टम, लिटिल जो 1बी ने प्रायोगिक उड़ान भरी।
1964 – भारत के महान स्पिनर भागवत चंद्रशेखर ने टेस्ट करियर का आगाज किया। उन्होंने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में कुल पांच विकेट लिए।
1972 – मणिपुर मेघालय और त्रिपुरा राज्य की स्थापना हुई।
1976 – फ्रांसीसी-ब्रिटिश वाणिज्यिक सुपरसोनिक विमान, कॉनकॉर्ड ने अपनी सेवा शुरू की।
1978 – पनामा के स्नातक रॉबर्टो डुरान, एस्टेबन डी जीसस के 12 वें दौर के टीकेओ के साथ ड्यूक डब्ल्यूबीसी विश्व लाइटवेट चैंपियन बने।
1981- तेहरान में अमेरिकी दूतावास में बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ाया गया।
1996 – स्वायत्त फ़िलिस्तीन के ऐतिहासिक प्रथम आम चुनाव में फ़िलिस्तीनी मुक्ति मोर्चा के नेता यासर अराफात 85 प्रतिशत मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए।
1996 –  एशिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन चीन की राजधानी बीजिंग में उद्घाटित किया।
1996 – इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूबने से लगभग 340 लोगों की मौत हुई।
2000 – एशिया के प्रथम ‘स्लिट लिवर’ का प्रत्यारोपण हांगकांग में हुआ।
2000 – हिमतक्षेस की बैठक मस्कट में प्रारम्भ हुई।
2003 – चालक रहित अमेरिकी टोही विमान पाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
2007 – भारत ने वेस्टइंडीज से वनडे क्रिकेट शृंखला जीती।
2008 – भारत ने इस्त्रायल का एक जासूसी सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर उसे सफलतापूर्वक पोलर आर्बिट में स्थापित किया।
2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ और पूर्व क्रिकेटर इमरान ख़ान का नाम वर्ष 2007 का ‘हाल आफ़ फ़ेम अवार्ड’ की लिस्ट में शामिल किया गया।
2009 – कर्नाटक के बीदर में वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सूर्यकिरण दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
2010 – एलए लेकर्स के कोबे ब्रायंट साथी एनबीए दिग्गज, विल्ट चेम्बरलेन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, 31 साल और 151 दिनों में 25,000 करियर अंक हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के एनबीए खिलाड़ी बन गए।
2014 – वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने गैस की कीमत 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत करने की योजना की घोषणा की।
2015 – इटालियन फैशन लेबल गुच्ची ने अपने नए क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में एलेसेंड्रो मिशेल का नाम लिया।
2017 – अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रम्प के पहले पूर्ण दिन पर महिलाओं का मार्च अमेरिका के 400 शहरों और 160 से अधिक देशों में हुआ।
2019 – दिल्‍ली की एक अदालत ने 81 अरब रूपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रर्वतन निदेशालय को गुजरात की दवा कंपनी स्‍टर्लिग बायोटेक के चार मालिकों के खिलाफ प्रत्‍यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दी।
2019 – चीन की ली ना इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फ्रेम के लिए चुनी जाने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी बनीं।
2019 – अफगानिस्‍तान में सैन्‍य ठिकाने पर तालिबान के हमले में 12 लोगों की मौत हुई।
2019 – सीरिया में इजरायल का हमला, 11 लड़ाकों की मौत हुई।
2020 – विश्‍व आर्थिक मंच का 50वां सम्‍मेलन स्विट्ज़रलैण्‍ड के दावोस में शुरू हुआ।
2020 – पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) ने भारत के प्रमुख शहरों में भूकंपीय खतरनाक माइक्रोज़ोन परियोजना शुरू की।
2021 – हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ओडिशा अपतटीय क्षेत्र में स्मार्ट हवाई प्रतिष्ठान विध्वंसक अस्त्र का हॉक-आई विमान से सफल परीक्षण किया।
2021 – भारतीय और फ्रांसीसी वायु सेना के राफेल जेट विमानों ने जोधपुर में पांच दिवसीय युद्धाभ्यास के दौरान कई जटिल हवाई करतब प्रदर्शित किए।
2021 – महाराष्ट्र के पुणे में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के टर्मिनल एक गेट में आग लगने से 5 लोगों की मौत हुई।
2021 –  चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने चल रहे इंडो-फ्रांसीसी युद्ध खेल डेजर्ट नाइट-21 के दौरान फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमानों में एक उड़ान भरी।
2022 – लद्दाख में देर रात 4.0 रेक्टर स्केल तीव्रता वाले भूकंप के झटके आए।
2022 – राष्ट्रीय युद्ध स्मारक  में अमर जवान ज्योति की लौ को एक साथ विलय किया गया।
2022 – कॉन्टेंट क्रिएटर और अभिनेत्री प्राजक्ता कोली भारत की पहली ‘यूएनडीपी युवा जलवायु चैंपियन बनीं।
2022 – भारतीय मौसम विभाग ने अपनी “Climate of India during 2021” रिपोर्ट प्रकाशित की।
2023 – ब्राजील के राष्ट्रपति ने जूलियो सीजर डी अरुडा को देश के सेना प्रमुख पद से हटाकर जनरल टॉमस मिगुएल रिबेरो पाइवा को नियुक्त किया।
2023 – झारखंड सरकार ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी जल संरक्षण परियोजना शुरू की।
2023 – अर्जेंटीना के कॉर्डोबा शहर में 6.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया।
2023 – अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ने चेन्नई में पहले STEM इनोवेशन और लर्निंग सेंटर का उद्घाटन किया।
2023 – अमेरिका के कैलिफोर्निया में चीनी न्यू ईयर मानाने के दौरान गोलीबारी होने से 10 लोगों की मौत व 16 घायल हुए।
2024 – देश में एक साथ चुनाव कराने से संबंधित उच्च स्तरीय समिति की पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता में नयी दिल्ली में तीसरी बैठक हुई।
2024 – इक्वाडोर को कोकीन का अब तक का सबसे बड़ा (22 टन) भंडार मिला।
2024 – अफगानिस्तान के बदख्शां खां इलाके में एक प्लेन क्रैश हुआ।
2025 – वाणिज्य विभाग ने हीरा कारोबार की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देने के लिए डायमंड इम्प्रेस्ट ऑथराइजेशन योजना शुरू की।
2025 – तुर्की के स्की रिसॉर्ट के होटल में लगी आग से कम से कम 76 लोगों की मौत, 51 घायल हुए।

*21 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 👉*

1882 –  प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत के एक मराठी लेखक वामन मल्हार जोशी बॉम्बे।
1894 – जूलियन मराठी भाषा के अग्रणी कवि, रविकिरण मंडल के संस्थापक और सबसे सफल सदस्य डॉ. माधव त्र्यंबक पटवर्धन उर्फ माधव।
1910 – मराठी फिल्म निर्देशक और लेखक शांताराम आठवले।
1919 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पंजाब इकाई से जुड़े थे तथा पंजाब के 13 वें मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़। (1922 का भी वर्णन मिलता है कंफर्म करें जी)।
1922 – ए मैन ऑफ और ऑल सीजन’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले हॉलीवुड अभिनेता पॉल स्कोफील्ड क्वीज शो।
1924 – भारत के एक राजनेता एवं अर्थशास्त्री मधु दंडवते।
1942 –  प्रसिद्ध भारतीय संगीतज्ञ।
1943 – उड़िया भाषा की प्रसिद्ध लेखिका प्रतिभा राय पंडित नरसिंहलु वाडवती।
1950 – संगीतकार बिली ओशन का जन्म हुआ।
1953 –  माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक पॉल एलन।
1961 – बीजेपी की जानीमानी महिला राजनीतिज्ञा दर्शना जरदोश।
1980 – भारतीय अभिनेत्री किम शर्मा का जन्म हुआ।
1986 – भारतीय फ़िल्म अभिनेता, थियेटर और टीवी कलाकार सुशांत सिंह राजपूत।
1999 –  भारतीय बाल अभिनेत्री रुबीना अली का जन्म हुआ। जिसे रुबीना कुरैशी भी कहते है।

*21 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति 👉*

1924 – व्लादिमीर लेनिन का निधन हुआ।
1943 – अमर शहीद हेमू कालानी का निधन हुआ।
1945 – प्रख्यात वकील और शिक्षाविद रास बिहारी बोस।
1950 –  अंग्रेजी के मशहूर लेखक जॉर्ज ऑरवेल का निधन हुआ।
1959 – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता ज्ञान चंद्र घोष ।
1963 – हिन्दी साहित्य के एक उपन्यासकार, कहानीकार, सम्पादक और पत्रकार शिवपूजन सहाय।
1965 – भारतीय अभिनेत्री थीं गीता बाली ( हरकीर्तन कौर )।
1981 –  भारतीय राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता सेनानी और असम के पूर्व मुख्यमंत्री विष्णु राम मेधी।
1983 – भारत के पूर्व नौसेनाध्यक्ष रामदास कटारी।
1997 – पीवीएसएम भारतीय नौसेना के एडमिरल व नौसेना स्टाफ के 8वें प्रमुख एडमिरल सौरेंद्र नाथ कोहली।
1998 – पूर्व नौसेनाध्यक्ष एडमिरल। भारत के 9वें नौसेना प्रमुख एसएन कोहली।
2016 – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई।
2019 – कर्नाटक के सिद्धगंगा मठ के प्रमुख शिवकुमार स्‍वामी।
2022 – भारत के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और कोच रह चुके सुभाष भौमिक (72) का निधन हुआ।
2024 – PRI के सदस्य मैक्सिकन अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ जेसुस फेडेरिको रेयेस हेरोलेस (71) का निधन हुआ।
2025 – अल साल्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति व पत्रकार मौरिसियो फ़्यून्स (65) का निधन हुआ।
2025 – फ्रांसीसी विमान चालक और पैराशूटिस्ट, फ्रांस में जनरल अधिकारी बनने वाली पहली महिला वैलेरी आंद्रे (102) का निधन हुआ।

*21 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*

🌟 मुनिश्री सुप्रभसागर जी मुनि दीक्षा (जैन)।
🌟 श्री हरचरण सिंह बराड़ जयन्ती।
🌟 वीर हेमू कलानी बलिदान दिवस।
🌟 श्री विष्णु राम मेधी स्मृति दिवस।
🌟 श्री ज्ञान चंद्र घोष स्मृति दिवस।
🌟 मेघालय / मणिपुर / त्रिपुरा स्थापना दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.