पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 18 फरवरी 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 18 फरवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 18 फरवरी 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 18 फरवरी 2026*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 17:00 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* शतभिषा – 21:16 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद
*💫करण-* बव. – 17:00 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* शिव – 22:44 तक
*✨पश्चात्-* सिद्ध
*🌅सूर्योदय-* 06:57
*🌄सूर्यास्त-* 18:13
*🌙चन्द्रोदय-* 07:23
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:35 से 13:59
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 फाल्गुन सुदी प्रतिपदा 17:00 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , फाल्गुन शुक्लपक्ष प्रारम्भ , वसन्त ऋतु प्रारम्भ , चंद्र दर्शन शुभ (कल भी) , पंचक जारी , पयोव्रत प्रारम्भ (फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा से द्वादशी तक 12 दिन) , सूर्य सायन मीन राशि में 21:22 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , वसन्त ऋतु प्रारंभ , नीलोबाराई यात्रा प्रारंभ – पिंपलनेर  (अहिल्यानगर) , आचार्य विद्यासागर महाराज समाधि दिवस (जैन , तारीखानुसार , 18 फरवरी 2024) , श्री चैतन्य महाप्रभु देव जयन्ती , श्री रामकृष्ण परमहंस जयन्ती (18 फरवरी 1836 अनुसार) , श्री जय नारायण व्यास जयन्ती व विश्व पैंगोलिन दिवस।_*
*_🔅कल गुरुवार को 👉 फाल्गुन सुदी द्वितीया 16:01 तक पश्चात् तृतीया शुरू , चंद्रदर्शन शुभ , फुलरिया दूज , पंचक जारी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*तथा गवार्थे शरणं*
*शीतवर्षसहं दृढम् ।*
*आसप्तमं तारयति*
*कुलं  भरतसत्तम ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६६
*अर्थात् 👉*
_हे भरतश्रेष्ठ! जो गौओं के लिये सर्दी और वर्षा से बचाने वाला सुदृढ़ निवास स्थान बनवाता है, वह अपनी सात पीढ़ियों का उद्धार कर देता है। गाय माता की सेवा सर्वोपरि है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*18 फरवरी 2026 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन अच्छा रहेगा।  राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। आज धार्मिक कार्य की योजन बनेगी। यात्रा योग प्रबल रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढोतरी होगी । मित्र से मिलाप या वार्ता होगी। सुखद समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी के प्रति भावनाएँ जागृत होंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन सामान्य रहेगा। दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परिवार में सामंजस्य बनेगा। संतान सुख मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में बाधा आयेगी। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धन में कठिनाई आयेगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आएगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आयेगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। साझेदारी से लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कुटुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी लेकिन जीवन साथी की त्यागभावना से संतुष्टि मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। राजकाज में सफलता मिलेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। घरेलू समस्या आयेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। उदर-विकार होगा। कठिन परिश्रम करना पडेगा। धन का लाभ मिलेगा। धन का लाभ मिलेगा। परिवारिक समस्याएं रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान का ध्यान रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
गुप्त शत्रु से हानि हो सकती है। मानसिक परेशानी रहेगी। उदर-विकार होगा। दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य में कष्ट रहेगा। दैनिक कार्य में बाधाएं आयेंगी। मानसिक अशांति रहेगी। राजकाज में विलम्ब होगा। निर्माण में प्रगति होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यय अधिक होगा। कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। घरेलू समस्याएं आयेंगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*18 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1614 – जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्जा किया।
1695 – फ़्रांसीसी खोजी ला सेले ने टेक्सास में बस्ती बसाई।
1884 – चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें सुडान पहुँची।
1900 – दक्षिण अफ़्रीकी युद्ध में पाई क्रोन्स ने ब्रिटिश फ़ौजों के सामने हथियार डाल दिए।
1905- शामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की।
1911 – एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई, जो 10 कि.मी. की थी। विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ, जिसमें 6500 पत्र नैनी ले जाए गये।
1915 – प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की।
1926 – फ़्रांस और स्पेन की संयुक्त सेना ने अमीर अब्दुल करीम रैफ़ी के नेतृत्व वाली मोरक्को की सेना के प्रतिरोध को कुचल दिया।
1930 – लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल के नौवे ग्रह रहे प्लूटो की खोज क्लाइड टाॅमबामग ने की। बाद में प्लूटो से ग्रह का दर्जा वापस ले लिया ।
1943 – नाजी सेना ने व्हाइट रोज आन्दोलन के सदस्यों को गिरफ़्तार किया।
1945 – द्वितीय विश्वयुद्ध में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई।
1946 – मुंबई में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ।
1954 – पहले चर्च आफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में की गई।
1965 – गाम्बिया देश को ब्रिटेन से स्वाधीनता मिली और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1970 – फ़िलिपीन्स में युवकों ने अमेरिकी सैन्य अड्डों के विरोध में अमेरिकी दूतावास पर धावा बोला।
1971 – भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया।
1977 – अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई।
1979 – सहारा रेगिस्तान में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।
1979 – अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।
1983 – यू.एस. के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी लूट की ऐसी घटना हुई, जिसमें 13 लोग मारे गये।
1988 – बोरिस येल्तसिन सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो से हटा दिये गए।
1989 – अफ़ग़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की।
1991 – आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने विक्टोरिया स्टेशन पर हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए।
1996 – लंदन के वेस्ट एन्ड इलाके में एक डबल-डेकर बस में बम धमाके से तीन लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।
1998 – सी. सुब्रह्मणयम भारत रत्न से सम्मानित।
1999 – भारत और बांग्लादेश के बीच बस सेवा पर समझौता हुआ।
1999 – सं.रा. अमेरिका हथियार निर्यातक देशों की सूची में प्रथम स्थान पर घोषित।
2001 – एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोषी ठहराये जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।
2002 – फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट की फ़ांसी की सज़ा को राष्ट्रपति ने उम्रक़ैद में बदला।
2003 – दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये।
2006 – फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास के नेता इस्माइल हीनया को नई सरकार का गठन करने को कहा।
2006 – भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस फिर से आरम्भ।
2007 – दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम धमाके में 68 लोग मारे गए।
2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी।
2008 – आठ साल के सैन्य शासन के बाद पाकिस्तान में आम चुनाव सम्पन्न हुए।
2009 – लोकसभा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय विधेयक 2009 पेश हुआ।
2014 – यूक्रेन की राजधानी कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 76 लोगों की मौत और सैंकड़ों लोग घायल।
2019 – पुलवामा हमला बदला – जैश कमांडर कामरान और गाजी समेत तीन आतंकियों की मुठभेड़ में मौत। मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल देहरादून , हवलदार श्योराम झूंझुनू , सिपाही हरिसिंह रेवाड़ी , पुलिसकर्मी अब्दुल रशीद कुपवाड़ा व सिपाही अजय कुमार हुए शहीद ।
2020 – भारत और रूस ने 16 अरब डॉलर के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किये।
2020 – भारतीय परमाणु उर्जा आयोग के अनुसंधानकर्ताओं ने मंड्या में 14,100 टन के लिथियम भंडार की खोज की।
2020 – पाकिस्तान ने 600 किलोमीटर की दूरी तक हमला करने की क्षमता वाली परमाणु शक्ति संपन्न क्रूज मिसाइल ‘राड-2’ का सफल प्रक्षेपण परीक्षण किया।
2020 – अफगानिस्‍तान में अशरफ गनी 2019 के राष्‍ट्रपति चुनाव में पांच महीने बाद विजयी घोषित।
2021 – भारत – ऑस्ट्रेलिया – जापान – अमेरिका के बीच तीसरी मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन हुआ।
2021 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 18 फरवरी की रात अपने मार्स पर्सिवरेंस रोवर को जेजेरो क्रेटर में सफलतापूर्वक लैंड कराया। इसी के साथ अमेरिका मंगल ग्रह पर सबसे ज्यादा रोवर भेजने वाला दुनिया का पहला देश बना।
2021 – डॉक्‍टर तमिलसाइ सौंदराराजन ने पुद्दुचेरी के नये उपराज्‍यपाल के रूप में शपथ ली।
2021 – इज़राइल ने घोषणा की कि वह अमेरिका के सहयोग से “एरो -4” नामक एक नई बैलिस्टिक मिसाइल शील्ड विकसित कर रहा है।
2021 – जॉर्जिया के प्रधान मंत्री, जियोर्गी गखारिया ने अपने इस्तीफे की घोषणा की।
2022 – अहमदाबाद की विशेष अदालत ने 2008 के अहमदाबाद विस्‍फोट मामले में 38 को फांसी और 11 को मृत्‍यु पर्यन्‍त आजीवन कारावास की सजा सुनाई (यह देश में पहली बार है कि 38 दोषियों को मृत्‍युदण्‍ड की सजा सुनाई गई)।
2022 – भारत – यूएई शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और महामहिम क्राउन प्रिंस ने ‘भारत और यूएई समग्र सामरिक गठजोड़ में प्रगति: नए मोर्चे, नया मील का पत्थर’ शीर्षक से एक संयुक्त दृष्टि-पत्र जारी किया व ऐतिहासिक सीईपीए पर हस्ताक्षर भी किए।
2022 – संयुक्त अरब अमीरात और भारत ने ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2023 – उज्जैन में महाशिवरात्रि पर 18 लाख 82 हजार दीये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया।
2023 – मध्य तुर्किये क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – हिसार में ‘कृषि दर्शन एक्सपो 2023’ का उद्घाटन हुआ।
2023 – जीएसटी परिषद की 49वीं बैठक नई दिल्ली में श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई।
2023 – अमेरिका के मिसिसिपी में ताबड़तोड़ गोलीबारी होने से 6 लोगों की मौत हुई।
2023 – संयुक्त अरब अमीरात और भारत ने बिजनेस काउंसिल का यूएई चैप्टर लॉन्च किया।
2023 – सीपी राधाकृष्णन झारखंड के 11 वें तथा रमेश बैस महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल बने।
2024 – पापा न्यू गिनी के एंगा प्रांत में जनजातीय लड़ाई के बाद नरसंहार में 49 लोग मारे गए।
2024 – सिंगापुर के शतरंज खिलाड़ी अश्वथ कौशिक आठ साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर को हराने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।
2024 – भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने पहली बार एशिया टीम चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रचा।
2025 – असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर जोगीघोपा अंतर्देशीय जलमार्ग टर्मिनल का उद्घाटन हुआ।

*18 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1486 – बंगाल के आध्यात्मिक गुरु एवं कवि चैतन्य महाप्रभु देव भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक थे का जन्म हुआ।
1836 – रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी – भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु।
1857 – मैक्स क्लिंजर चित्रकला, शिल्पकला और एचिंग कला में निष्णात्‌ जर्मन कलाकार।
1883 – मदन लाल ढींगरा – भारतीय क्रांतिकारी (18 सितंबर 1983 व 1987 जैसे अन्य मतभेद हैं , कन्फर्म कर लें) ।
1894- रफ़ी अहमद क़िदवई, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ।
1899 – जय नारायण व्यास – एक भारतीय राजनेता , स्वतन्त्रता सेनानी और राजस्थान के तीसरे मुख्यमंत्री थे।
1925 – हिन्दी की कथाकार एवं निबन्ध लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म हुआ।
1926 – नलिनी जयवंत – भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।
1927 – अब्दुल हलीम जाफ़र ख़ाँ – संगीत की दुनिया में प्रसिद्ध सितार वादक थे।
1927 – ख़य्याम – बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार।
1933 – निम्मी – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।
1941 – अमेरिका के गायक इमा थॉमस का जन्म हुआ।
1944 – गुरमीत बावा – प्रसिद्ध भारतीय पंजाबी गायिका थीं।
1962 – दमयंती बेशरा – महिला सशक्तिकरण के लिए आवाज उठाने वाली महिला।
1986 – जिया माणेक – एक भारतीय अभिनेत्री ।
2002 – मनु भाकर – भारतीय महिला निशानेबाज़।

*18 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1266 – मामलुक साम्राज्य (गुलाम वंश) के आठवें सुल्तान नसीरुद्दीन मोहम्मद शाह का निधन हुआ।
1294 – क़ुबलय ख़ान, मंगोल सेनापति ।
1405 – तैमूर लंग – चौदहवी शताब्दी का एक शासक था जिसने तैमूरी राजवंश की स्थापना की थी। ।
1546 – मार्टिन लूथर, जर्मन धर्मसुधारक ।
1977 – अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई।
2010- निर्मल पांडे – फ़िल्म अभिनेता  निधन हुआ।
2016 – अब्दुल राशिद ख़ान- पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक।
2020 – बंगाली अभिनेता और पूर्व सांसद तपस पॉल का हृदय गति रुकने से मुंबई में निधन।
2020 – वरिष्ठ पत्रकार और कला कौमुदी दैनिक के संपादक एमएस मणि।
2020 – बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल।
2020 – फिक्की के पूर्व अध्यक्ष और केसीपी ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष वी एल दत्त का 82 वर्ष की आयु में निधन।
2022 – वरिष्ठ पत्रकार और सेवा निवृत्त आईआईएस अधिकारी प्रताप बोरदोलोई (72) का गुवाहाटी में निधन हुआ।
2023 – एक्टर और तेलुगु देशम पार्टी के नेता नंदमुरी तारक रत्न (39) का निधन हुआ।
2023 – तुर्की फुटबॉल मैनेजर अहमत सुअत ओज़ाज़िक (87) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेत्री और लेखिका बारबरा बॉसन (83) का निधन हुआ।
2023 – इतालवी फुटबॉल मैनेजर इलारियो कास्टागनर (82) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अकादमी पुरस्कार विजेता लेखक टॉम व्हिटलॉक (68) का निधन हुआ।
2023 –  न्यूजीलैंड हार्नेस रेसिंग ड्राइवर/ट्रेनर पीटर वोल्फेंडेन (88) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी सेनापति जेम्स ब्रॉहिल (95) का निधन हुआ।
2024 – जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने समाधि ली।
2025 – ब्रिटिश – त्रिनिदादियन कलाकार, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर और जॉफ्रे बैले के नर्तक क्रिश्चियन होल्डर (75) का निधन हुआ।

*18 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 वसन्त ऋतु प्रारंभ।
🌟 नीलोबाराई यात्रा प्रारंभ – पिंपलनेर  (अहिल्यानगर)।
🌟 आचार्य विद्यासागर महाराज समाधि दिवस (जैन , तारीखानुसार , 18 फरवरी 2024)।
🌟 श्री चैतन्य महाप्रभु देव जयन्ती।
🌟 श्री रामकृष्ण परमहंस जयन्ती (18 फरवरी 1836 अनुसार)।
🌟 श्री जय नारायण व्यास जयन्ती।
🌟 विश्व पैंगोलिन दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.