पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 25 फरवरी 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 25 फरवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 25 फरवरी 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 25 फरवरी 2026*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 26:43 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 13:39 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* बालव – 15:48 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* विश्कुम्भ – 25:28 तक
*✨पश्चात्-* प्रीति
*🌅सूर्योदय-* 06:50
*🌄सूर्यास्त-* 18:18
*🌙चन्द्रोदय-* 11:52
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 24:55 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:34 से 14:00
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 फाल्गुन सुदी नवमी 26:43 तक पश्चात् दशमी शुरु तक , अष्टमी तिथि का क्षय (टूटी) , श्री आनन्दा नवमी , श्री अन्नपूर्णा नवमी , श्री दुर्गाष्टमी व्रत का पारण , सर्वार्थसिद्धियोग कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:39 से , वज्र होली प्रारम्भ , ज्वालामुखी योग 04:52 से 13:39 तक , सौभाग्य सूचक रोहिणी व्रत (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , बरसाना होली , अवतार श्री मेहर बाबा जन्मोत्सव , श्री गुरनाम सिंह जयन्ती , अभिनेता डैनी डैनजोंग्पा जन्मदिवस , श्री विमल प्रसाद चालिहा स्मृति दिवस , श्री हेमानंद बिस्वाल स्मृति दिवस व राष्ट्रीय समर स्मारक (राष्ट्रीय युद्ध स्मारक) दिवस (25 फरवरी 2019)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 फाल्गुन सुदी दशमी 24:36 तक पश्चात् एकादशी शुरू।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*सत्येन रक्ष्यते धर्मो*
*विद्या योगेन रक्ष्यते।*
*मृजया रक्ष्यते पात्रं*
*कुलं शीलेन रक्ष्यते॥*
*भावार्थ 👉*
_सत्य का पालन करने से धर्म की रक्षा होती है, सदा अभ्यास करने से विद्या की रक्षा होती है, मार्जन से पात्र की रक्षा होती है और शील (सदाचार) के द्वारा कुल की रक्षा होती है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*25 फरवरी 2026 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज मन खुश रहेगा। नौकरी में पदोन्नति या सम्मान के आसार हैं। कार्यक्षेत्र या घर पर व्यस्त रहने के योग हैं। आपको थोड़ा संयम से रहने की आवश्यकता होगी। आपके परिवार का कोई सदस्य आपके लिये मार्गदर्शक बनेगा। घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। थकान महसूस होगी। आराम के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। दिन की शुरुआत में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। आपको पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दुश्मन की ताकत का अंदाजा लगाए बिना उलझना ठीक नहीं है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। लाभ होगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किसी समारोह का मुख्य हिस्सा बनने के पूर्ण योग हैं। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर आ सकती है। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। विवाहित व्यक्ति अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आपके कर्मक्षेत्र, आपके सम्मान व आपके नाम पर पड़ने के आसार हैं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भाग्य आपके साथ है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं।आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे। और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी संवेदनशील होंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके आय के नए स्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खऱाब कर सकता है। अपने जज्बात पर काबू रखें। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप करिअर से जुड़े फैसले खुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आज दोस्तों के साथ बाहर घूमना आपके मन को खुशी देगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें। आप उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आप अपना समय सही जगह उपयोग करने में कुछ हद तक सफल रहोगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*25 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1760 – क्लाइव ने प्रथम बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस आया।
1788 – पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।
1921 – जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने कब्जा किया।
1925 – जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध में तुर्की ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1952 – नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1954 – सीरिया के स्वार्थी और भाई भतीजावादी राष्ट्रपति अदीब शीशकली के विरुद्ध इस देश की जनता ने पहाड़ी क्षेत्रों में सशस्त्र विद्रोह आरंभ किया।
1962 – आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई।
1975 – सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी थी।
1980 – ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी वर्ष जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था।
1986 – मारिया कोराजोन अकीनो के फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया।
1988 – सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ।
1991 – वारसा संधि के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हंग्री में एक सम्मेलन के दौरान उस संधि के निरस्त होने की घोषणा की।
2000 – रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।
2003 – गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में ‘क्वालालंपुर घोषणा’ स्वीकृत।
2006 – दीपा मेहता की फ़िल्म ‘वाटर’ को ‘गोल्डेन किन्नारी’ पुरस्कार मिला।
2008 – एच.डी.एफ.सी. व सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई।
2008 – फ़िल्म ‘नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन’ को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।
2009- पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक नियुक्त हुए।
2011- भारतीय सेना ने झारखंड में जारी 34वें राष्ट्रीय खेलों में 62 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में पहला स्थान बनाए रखा । जबकि मणिपुर ने तमाम उतार-चढ़ाव के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।
2019 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास राष्ट्रीय युद्धस्मारक राष्ट्र को समर्पित किया।
2019 – टी20 में 8000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने सुरेश रैना।
2019 – अमेरिका समर्थित सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेस ने इराक को 280 इराकी और विदेशी कैदी सौंपे।
2020 – भारत और अमरीका ने तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौतों को अंतिम रूप दिया और स्वास्थ्य तथा तेल क्षेत्र में तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
2020 – चंडीगढ़ की काशवी एक वनडे में 10 विकेट लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी।
2020 – न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री विंस्टन पीटर्स चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
2021 – तमिलनाडु सरकार ने शिक्षकों और सार्वजनिक उमक्रम के कर्मियों समेत अपने सभी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाकर 60 साल करने का फैसला किया।
2021 – ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण का आदेश दिया।
2021 – भारत ने तीन – दिवसीय शेरपाओं की बैठक के उद्घाटन के साथ अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता शुरू की।
2022 – इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में 6.2 तीव्रता का भूकंप से आया।
2023 – हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में ABVP व SFI के बीच हुई हिंसक झड़प में कई छात्र घायल हुए।
2023 – तुर्किए में 5.3 की तीव्रता पर भूकंप आया।
2023 – दिल्ली के प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेले की शुरुआत हुई।
2023 – बांग्लादेश का मालवाहक पोत एक दूसरे पोत से टकराने के बाद हुगली नदी में डूबा।
2023 – पाकिस्तान के पंजाब प्रांत मे सड़क हादसे में 13 लोगों मौत व करीब 20 घायल हुए।
2024 – प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज सुदर्शन सेतु का लोकार्पण किया।
2024 – यूपी के कौशांबी जिले की पटाखा फैक्ट्री में आग से 6 की मौत व 10 झुलसे।
2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में Advantage Assam 2.0 Investment Summit का उद्घाटन किया।
*25 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1707 – कार्लो गोल्दोनी – प्रसिद्ध इतालवी नाटककार थे।
1859 – राधाचरण गोस्वामी – ब्रज के निवासी एक साहित्यकार, नाटककार और संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान थे।
1894 – धार्मिक नेता मेहर बाबा का पुणे में जन्म हुआ।
1897 – अमरनाथ झा – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री।
1899 – गुरनाम सिंह – भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
1916 – शंखो चौधरी – भारतीय मूर्तिकार थे, जो भारत के कला परिदृश्य में एक प्रसिद्ध व्यक्ति थे।
1925 – सेहु शगारी – नाइजीरिया के राष्ट्रपति थे।
1948 – डैनी डैनज़ोंग्पा, भारतीय अभिनेता।
1966 – के. वी. राबिया – शारीरिक रूप से विकलांग सामाजिक कार्यकर्ता।
1974 – दिव्या भारती – हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री थीं (जन्म दिनांक कन्फर्म नहीं)।
1981 – शाहिद कपूर, भारतीय अभिनेता।
1984 – विकास शर्मा – भारतीय समाचार चैनल ‘रिपब्लिक भारत टीवी’ के जाने-माने एंकर थे।
1994 – उर्वशी रौतेला – एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री तथा मॉडल है।
*25 फ़रवरी को हुए निधन👉*
1586 – अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये (कन्फर्म नहीं)।
1970 – मन्नत्तु पद्मनाभन – केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक।
1971 – विमल प्रसाद चालिहा – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और असम के मुख्यमंत्री रहे थे।
1987 – एस. एच. बिहारी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।
2001- 92 साल की उम्र में आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन एडिलेड स्थित उनके घर में हुआ था।
2004 – बी. नागी रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक।
2007 – पी भास्करण एक भारतीय मलयालम कवि।
2008 – हंस राज खन्ना, भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश (जन्म 1912)।
2020 – मिस्र पर 30 वर्ष तक शासन करने वाले पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद होस्नी मुबारक का निधन।
2021 – विष्णुनारायणन नंबूथिरी – एक भारतीय लेखक और मलयालम साहित्य के विद्वान थे।
2022 – ओडिशा के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल का (82) का भुवनेश्वर में निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फुटबॉल डिफेन्सिव फ्रेड मिलर (82) का निधन हुआ।
2023 – कनाडाई अभिनेता, लेखक, निर्देशक और गायक गॉर्डन पिंसेंट (92) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई नाविक सिड फिशर (95) का निधन हुआ।
2025 – भारतीय संस्कृत विद्वान, भाषावैज्ञानिक और लेखक देवरशी काला नाथ शास्त्री (88) का निधन हुआ।
2025 – विशेष रूप से महिलाओं और शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रख्यात शिक्षाविद / शैक्षिक कार्यकर्ता विमला रंगाचार (96) का निधन हुआ।
*25 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 बरसाना होली।
🌟 अवतार श्री मेहर बाबा जन्मोत्सव।
🌟 श्री गुरनाम सिंह जयन्ती।
🌟 अभिनेता डैनी डैनजोंग्पा जन्मदिवस।
🌟 श्री विमल प्रसाद चालिहा स्मृति दिवस।
🌟 श्री हेमानंद बिस्वाल स्मृति दिवस।
🌟 राष्ट्रीय समर स्मारक (राष्ट्रीय युद्ध स्मारक) दिवस (25 फरवरी 2019)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*