पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 04 मार्च 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 04 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 04 मार्च 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 04 मार्च 2026*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 16:51 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 07:39 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* कौलव – 16:51 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* धृति – 08:51 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 06:43
*🌄सूर्यास्त-* 18:22
*🌙चन्द्रोदय-* 19:19
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 13:46 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:33 से 14:00
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 चैत्र बदी प्रतिपदा 16:51 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , चैत्र मास कृष्ण पक्षारम्भ , चैत्र – मासीय व्रत – यम – नियमादि प्रारम्भ , वसन्तोत्सव प्रा. , वसन्त नवसस्येष्टि , वसन्त प्रतिपदा , वसंत स्नान , ध्वजारोहण , रतिकाम महोत्सव , करिदिन , ग्रहणवेध दिन , श्वपच स्पर्श , नहाना / साभ्यंग स्नान , आम्रकुसुम प्राशन , सूर्य पूर्वाभाद्रपद में 24:54 पर , शुक्र उत्तराभाद्रपद में 17:11 पर , गणगौर पूजा प्रारंभ (राज.) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मेला बादशाह फूलडोल (ब्यावर) , होला मेला श्रीआनन्दपुर व पांओटा साहिब (पं.) , काशीतोsन्यत्र होली /धुरेड़ी (फाग / धुलेण्डी) , श्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा जयन्ती , श्री पूर्ण ऐजिटक संगमा (पी.ए.संगमा) स्मृति दिवस , लाला हरदयाल स्मृति दिवस , भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण स्थापना दिवस (176वां) व राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 चैत्र बदी द्वितीया 17:06 तक पश्चात् तृतीया शुरू , भ्रातृ द्वितीया /भैया दूज।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*वैमनस्यं तृणीकृत्य*
*होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।*
*नानारङ्गजलैर्बन्धो*
*सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।*
*भावार्थ👉*
_मन – मुटाव को घासफूस बनाकर होली की आग से राख बना डाला। आओ अब रंगों और पानी से भाईचारा बढ़ाएँ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*04 मार्च 2026 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा व मन खुश हो जाएगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या कुछ सीखने के आसार हैं लेकिन आपको थोड़ा संयम से रहने की आवश्यकता होगी। आपके परिवार का कोई सदस्य या मित्र आज अचानक आपके लिये मार्गदर्शक बनकर सामने आ सकता है। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा लेकिन व्यस्तता भी रहेगी व थकान भी महसूस होगी। विनम्रता विजय दिलाएगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। दिन की शुरुआत में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। धर्म-कर्म के प्रति विचार सकारात्मक रहेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। घर में कोई काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। विरोधी की ताकत का अंदाजा लगाए बिना उलझना ठीक नहीं रहेगा। संयम से विरोधी परास्त होंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। नहीं तो अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। लाभ होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज पुरानी गलतियों को लेकर भय बना रहेगा। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर मत आने दें । काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। विवाहित व्यक्ति अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आपके कर्मक्षेत्र, आपके सम्मान व आपके नाम पर पड़ने के आसार हैं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भाग्य आपके साथ है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं। आपके कार्य कुशलता व बुद्धि आपको उलझनों से दूर रखेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अनमना सा रह सकता है । आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे। और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी संवेदनशील होंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके आय के नए स्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खऱाब कर सकता है। अपने जज्बात पर काबू रखें। आज आपको अपने प्रिय / प्रियतम की याद सताएगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहेंगे। आप करिअर से जुड़े फैसले खुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आज दोस्तों के साथ बाहर घूमना आपके मन को खुशी देगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप परिश्रम करने में विश्वास रखेंगे । भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें। आप उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। परिवार के साथ समय बिताना फलदायक होगा। सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरा बढेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*04 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉*
51 – नीरो, जो बाद में रोमन सम्राट बना।
306 – निकोमीडिया के संत एड्रियन की शहादत।
1152 – फ्रेडरिक प्रथम बारब्रोसा को जर्मनी का राजा चुना गया।
1351 – रामथिबोडी सियाम के राजा बने।
1386 – व्लाडिसलाव द्वितीय जगिएलो (जोगैला) को पोलैंड के राजा का ताज पहनाया गया।
1461 – इंग्लैंड में रोज़ेज़ का युद्ध।
1493 – खोजकर्ता क्रिस्टोफर कोलंबस अपने जहाज निना पर सवार होकर पुर्तगाल के लिस्बन में बहामास और कैरेबियन के अन्य द्वीपों की यात्रा से वापस आया।
1519 – हर्नान कोर्टस एज़्टेक सभ्यता और उसकी संपत्ति की तलाश में मैक्सिको पहुंचे।
1628 – मैसाचुसेट्स बे कॉलोनी को रॉयल चार्टर प्रदान किया गया।
1665 – अंग्रेजी राजा चार्ल्स द्वितीय ने दूसरे एंग्लो-डच युद्ध की शुरुआत को चिह्नित करते हुए नीदरलैंड पर युद्ध की घोषणा की।
1675 – जॉन फ्लेमस्टीड को इंग्लैंड का पहला खगोलशास्त्री रॉयल नियुक्त किया गया।
1681 – चार्ल्स द्वितीय ने उस क्षेत्र के लिए विलियम पेन को एक भूमि चार्टर प्रदान किया जो बाद में पेंसिल्वेनिया बना।
1789 – अमेरिकी कांग्रेस की बैठक हुई और संविधान को लागू करने का एलान किया।
1790 – फ्रांस को 83 विभागों में विभाजित किया गया।
1791 – सन 1791 का संवैधानिक अधिनियम लंदन में ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स द्वारा पेश किया गया।
1791 – वर्मोंट को संयुक्त राज्य अमेरिका में चौदहवें राज्य के रूप में शामिल किया गया।
1794 – अमेरिकी संविधान में 11वां संशोधन अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पारित किया।
1797 – जॉन एडम्स अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति बने, इससे पहले वे उपराष्ट्रपति थे।
1813 – कॉन्स्टेंटिनोपल के सिरिल VI को कॉन्स्टेंटिनोपल का विश्वव्यापी कुलपति चुना गया।
1814 – अमेरिकियों ने ब्रिटिश सेना को हराया।
1823 – उस्मानी शासन और यूनान के बीच युद्ध में यूनानी सेना ने त्रिपोलिज़ा शहर में 12 हज़ार मुसलानों का नरसंहार किया।
1837 – अमेरिका के तीसरे सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले शहर शिकागो को शहर का दर्जा मिला।
1848 – कार्लो अल्बर्टो डि सावोइया स्टैटुटो अल्बर्टिनो पर हस्ताक्षर किए।
1851 – आयरिश भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के प्रमुख सर थॉमस ओल्डहैम ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना की।
1861 – अमेरिका के संघीय राज्यों का पहला राष्ट्रीय ध्वज (“स्टार्स एंड बार्स”) अपनाया गया।
1882 – पूर्वी लंदन में पहली बार बिजली से चलने वाली ट्राम का संचालन हुआ।
1894 – शंघाई में लगी भीषण आग में 1000 से ज्यादा घर तबाह हुए।
1902 – शिकागो में अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन की स्थापना हुई।
1921 – असहयोग आंदोलन में इस दिन ननकाना के एक गुरुद्वारे, जहाँ पर शान्तिपूर्ण ढंग से सभा का संचालन किया जा रहा था, पर सैनिकों के द्वारा गोली चलाने के कारण 70 लोगों की जानें गई।
1924 – क्लेडॉन सन्नी का प्रसिद्ध गीत ‘हैप्पी बर्थ डे टू यू’ प्रकाशित हुआ।
1930 – फ्रांस में आई भयानक बाढ़ से करीब 700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
1931 – ब्रिटिश वायसराय, गवर्नर-जनरल एडवर्ड फ्रेदेरिक्क लिन्द्ले वुड और मोहनदास करमचंद गाँधी जी की भेंट हुई ।
1936 – जर्मनी में पहली बार हिंडेनबर्ग हवाई जहाज ने आधिकारिक उड़ान भरी।
1951 – नयी दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन हुआ।
1961 – भारत के पहले विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत की तैनाती हुई।
1977 – रोमानिया में भूकंप से 1541 लोगों की मौत हुई।
1998 – भारत के प्रकाश शाह सं.रा. महासचिव द्वारा बगदाद में विशेष प्रतिनिधि नियुक्त।
1999 – संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों को अपनी परित्यक्ता पत्नी एवं बच्चों को जीवन निर्वाह भत्ता देने की घोषणा।
2001 – पुर्तगाल में एक पुल के क्षतिग्रस्त होने से 70 लोगों की मौत हुई।
2001 – तालिबान ने मूर्तियों को ख़रीदने की ईरान की पेशकश ठुकराई।
2002 – राष्ट्रमंडल में जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ प्रस्ताव नामंजूर।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान में भूस्खलन से 150 मरे।
2003 – नाइजीरिया के कब्बी राज्य में एक नौका के नाइजर नदी में डूब जाने से 80 व्यक्ति मारे गये।
2008 – तेलंगाना राज्य के गठन में हो रही देरी से नाराज़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टी.आर.एस) के विधायकों ने आन्ध्र प्रदेश विधानमण्डल की सदस्यता से इस्तीफा दिया।
2008 – हिन्दी के प्रसिद्ध विद्वान् डॉ. मदन लाल मधु को प्रतिष्ठित सम्मान मीडिया यूनियन ने स्वर्णाक्षर पुरस्कार से सम्मानित किया।
2008 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईरान के ख़िलाफ़ नई पाबंदियाँ लागू की।
2009 – रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रमुख ब्याज दरों में आधा प्रतिशत की कटौती की घोषणा की।
2009 – पटना उच्च न्यायालय के चन्दमौली कुमार प्रसाद को इलाहाबाद उच्च न्यायालय व कर्नाटक उच्च न्यायालय को न्यायधीश दीपक वर्मा को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश बनाया गया है।
2009 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने नवीन चावला के मुख्यचुनाव आयुक्त पद पर नियुक्ति को मंज़ूरी दी।
2009 – राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस मिसाइल के नये संस्करण का परीक्षण किया गया।
2012 – कांगो गणराज्य में युद्धक सामग्रियों के मलबे में विस्फोट से करीब 250 लोगों की मौत हुई।
2012 – व्लादिमिर पुतिन ने रुस के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता।
2013 – इराक में हुए एक हमले में 40 सीरियाई सैनिकों की मौत हुई।
2013 – पंजाब के जालंधर में सड़क दुर्घटना में 11 बच्चों की मौत हुई।
2018 – दुनिया का सबसे खराब लिस्टेरिया प्रकोप, दक्षिण अफ्रीका के पोलोकवेन में प्रसंस्कृत मांस कारखाने में 180 लोगों की मौत हुई।
2019 – बलूचिस्तान में भारी बर्फबारी और बारिश के चलते 10 की मौत, सैकड़ों परिवारों को बचाया गया।
2019 – भिवानी गांव कालुवास के बॉक्सर मनजीत पंघाल ने अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज जीता।
2020 – विश्व बैंक ने कोरोना वायरस से पीड़ित देशों की मदद के लिए 12 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता की घोषणा की।
2020 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 61वें ललितकला अकादमी पुरस्कारों से 15 कलाकारों को सम्मानित किया।
2020 – तलिबान के हमले में अफगानिस्तान के कम से कम 20 सैनिक और पुलिसकर्मियों की मौत हुई।
2021 – गुजरात के केवडिया में तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर सम्मेलन शुरू हुआ।
2021 – अंतरराष्ट्रीय मैरीटाइम सम्मेलन-2021 के दूसरे संस्करण के मौके पर आभासी रूप से चाबहार दिवस मनाया गया।
2021 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित करने के भारत द्वारा प्रायोजित प्रस्ताव का सर्वसम्मति से अनुमोदन कर दिया।
2022 – चार टन का रॉकेट मलबा चंद्रमा के सुदूर हिस्से में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
2022 – यूक्रेन के चर्नीहीव एयर स्ट्राइक में 33 लोगों की मौत हुई।
2022 – पाकिस्तान के पेशावर की एक शिया मस्जिद में बम विस्फोट से 57 लोगों की मौत व 200 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2023 – बांग्लादेश के एक ऑक्सीजन प्लांट में भीषण विस्फोट होने से 6 लोगों की मौत हुई व 30 से ज्यादा घायल हुए।
2023 – न्यूजीलैंड में रिक्टर पैमाने पर 6.9 की तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – इंडोनेशिया के ईंधन डिपो में आग लगने से 18 की मौत हुई व दर्जन से अधिक लापता हुए।
2023 – संयुक्त राष्ट्र ने अपनी राष्ट्रीय सीमाओं के बाहर स्थित दुनिया के महासागरीय निकायों की रक्षा के लिए पहली ‘हाई सी ट्रीटी’ पर हस्ताक्षर किए।
2024 – फ्रांस गर्भपात के संवैधानिक अधिकार की गारंटी देने वाला पहला देश बना।
2025 – महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2025 – भारत ने ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
2025 – बम धमाके से दहला पाकिस्तान, आतंकियों ने सैन्य परिसर में घुसा दी विस्फोटकों से लदी कारें 21 लोगों की मौत हुई।
*04 मार्च को जन्मे व्यक्ति 👉*
1856 – अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री तोरु दत्त।
1881 – प्राक्छायावादी युग के महत्त्वपूर्ण कवि रामनरेश त्रिपाठी।
1886 – मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी बलुसु संबमूर्ति।
1921 – हिंदी के लोकप्रिय साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु।
1922 – प्रसिद्ध गुजराती रंगमंच और फ़िल्म अभिनेत्री दीना पाठक।
1923 – देश के पहले महावीर चक्र विजेता दीवान सिंह दानू।
1927 – इडाहो के पूर्व राज्यपाल फिल बैट।
1929 – कोमल कोठारी का जन्म हुआ। राजस्थान के ऐसे व्यक्ति, जो राजस्थानी लोक गीतों व कथाओं आदि के संकलन एवं शोध हेतु समर्पित थे।
1930 – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व 10वें मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा।
1941 – भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रमोद काले।
1980 – भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना का जन्म हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
1980 – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री कामालिनी मुखर्जी।
1986 – बांग्लादेश के ऑलराउंडर महमुदुल्लाह।
1996 – भारतीय डिस्कस थ्रोअर महिला खिलाड़ी कमलप्रीत कौर।
2003 – भारत की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गायत्री गोपीचंद।
*04 मार्च को निधन हुए व्यक्ति 👉*
1899 – मध्य प्रदेश स्थित विजयराघवगढ़ के राजकुमार और प्रसिद्ध साहित्यकार ठाकुर जगमोहन सिंह।
1928 – प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा।
1939 – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक लाला हरदयाल।
2002 – भारतीय राजनीतिज्ञ के. वी. रघुनाथ रेड्डी।
2007 – भारतीय सांसद सुनील कुमार महतो।
2009 – भारत सरकार द्वारा विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित अजीत राम वर्मा।
2011 – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व 12वें मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह।
2016 – मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री पी. ए. संगमा।
2020 – संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के पूर्व प्रमुख जेवियर पेरेज डी क्यूलर (100) का पेरू में निधन हुआ।
2020 – ब्रिटिश रॉक बास वादक एलन कार्टराईट (75) का निधन हुआ।
2020 – अमेरिकी राजनीतिज्ञ (प्रतिनिधि-आर-न्यूयॉर्क) एमो हॉटन (93) का निधन हुआ।
2021 – कनाडाई फुटबॉल आक्रामक टैकल क्रिस शुल्त्स (61) का निधन हुआ।
2022 – दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न (52) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2022 – भारत के पूर्व थलसेनाध्यक्ष ऑर पंजाब के राज्यपाल रहे जनरल एस एफ रोड्रिग्स (88) का निधन हुआ।
2023 – ग्रीक फुटबॉल डिफेंडर क्रिस्टोस ज़ैन्टेरोग्लू (82) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी विकलांगता अधिकार कार्यकर्ता और लेखिका जूडी ह्यूमैन (75) का निधन हुआ।
2023 – नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल के भाई की छत से गिरकर मौत हुई।
2024 – डच फुटबॉल खिलाड़ी कीस रिजवर्स (97) का निधन हुआ।
2024 – इडाहो के पूर्व राज्यपाल फिल बैट (96) का निधन हुआ।
*04 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*
🌟 मेला बादशाह फूलडोल (ब्यावर)।
🌟 होला मेला श्रीआनन्दपुर व पांओटा साहिब (पं.)।
🌟 काशीतोsन्यत्र होली /धुरेड़ी (फाग / धुलेण्डी)।
🌟 श्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा जयन्ती।
🌟 श्री पूर्ण ऐजिटक संगमा (पी.ए.संगमा) स्मृति दिवस।
🌟 लाला हरदयाल स्मृति दिवस।
🌟 भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण स्थापना दिवस (176वां)।
🌟 राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*