पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 11 मार्च 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 11 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 11 मार्च 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 11 मार्च 2026*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 28:22 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 22:00 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* बालव – 15:11 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* वज्र – 09:10 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:36
*🌄सूर्यास्त-* 18:26
*🌙चन्द्रोदय-* 25:53
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 22:00 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:31 से 14:00
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 चैत्र बदी अष्टमी 28:22 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री शीतलाष्टमी (आज के दिन बासी भोजन विहित है , बासौड़ा – स्थान भेद / पंचांगभेद) , श्री कालाष्टमी व्रत , श्री बुधाष्टमी व्रत , जैन वर्षीतप प्रारम्भ , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , यमघण्टयोग 22:00 से सूर्योदय तक , गुरु मार्गी 08:56 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , भगवान श्री शीतलनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण अष्टमी) , मुनि श्री क्षमासागर जी समाधि (जैन , चैत्र कृष्ण अष्टमी) , मेला श्री केसरिया (मेवाड़) , शहादते हज़रत अली (मुस्लिम) , श्री प्रेमभाया महोत्सव , मेला शील की डूंगरी (चाकसू) , कैप्टन अमरिंदर सिंह जन्म दिवस , डॉ. विश्वनाथन शांता जन्म दिवस , श्री चन्द्रभानु गुप्त स्मृति दिवस , भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार स्थापना दिवस व धुम्रपान निषेध दिवस (मार्च के दूसरे बुधवार को)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 चैत्र बदी नवमी 30:32 (यानी अगले दिन सुबह सूर्योदय से पहले 06:32 तक 24+06:32 = 30:32) तक पश्चात् दशमी शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र 24:44 तक।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अन्वेषणं हि तस्यैव*
*यस्ते स्यादुपकारकः ।*
*यस्य वाञ्छा प्रयोगस्य*
*स ते त्वन्वेषको भवेत्।*
*अर्थात्👉*
_अन्वेषण उसी व्यक्ति का करें जो आपका सदा भला चाहता हो । जो आपका प्रयोग करना चाहता है वह तो स्वयं आपका अन्वेषण कर लेगा।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*11 मार्च 2026 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बेवजह बेचैनी रह सकती है लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे बेचैनी हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं। आनन्द से दिनचर्या व्यतीत करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी किसी समस्या का हल नहीं है इसलिए न करें। दूर से कोई समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें ताकि बेवजह कहासुनी न हो। थकान व कमजोरी रह सकती है आराम करे़ं। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। नौकरी में दिनचर्या व्यस्त रह सकती है । आध्यात्मिक ज्ञान की तरफ रूची बनेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यवसाय ठीक चलेगा। धन लाभ के योग है । पुराना रोग उभर सकता है। दूर से कोई समाचार मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें । किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता मत आने दें। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजगी न करें। मनोरंजन के योग हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। जल्दबाजी से बचें खासकर लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य लाभ होगा ।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धनहानि से बचें व सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की चिकनी बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन हानी नहीं पहुंचा पाएंगे। शारीरिक कष्ट से बचें । दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप कम ही करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका समय मिला जुला रहेगा । घर में अतिथियों का आगमन होगा और धन व्यय भी होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवाद से क्लेश से बचें । पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*11 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1399 – दिल्ली सहित उत्तर भारत में मारकाट मचाने के बाद तैमूर लंग ने सिन्धु नदी पार की।
1669 – इटली में एटना ज्वालामुखी फटने से 15 हजार लोगों की मौत हुई।
1881 – रामनाथ टैगोर की प्रतिमा कलकत्ता (अब कोलकाता) के टाउन हॉल में स्थापित की गयी। वह पहले भारतीय हैं जिनकी प्रतिमा टाउन हॉल में लगाई गई।
1891 – भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार स्थापना कोलकाता (कलकत्ता) में इंपीरियल रिकॉर्ड विभाग के रूप में की गई थी।
1895 – स्पेन के जहाज रीना रीगेंटा के जिब्राल्टर में डूबने से 400 यात्रियों की मौत हुई।
1904 – माल्टा द्वीप इस्लामी क्षेत्रों में शामिल हो गया।
1917 – ब्रिटिश फौजों ने बगदाद पर कब्जा किया।
1918 – मास्को रूस की राजधानी बनी।
1935 – बैंक कनाडा का गठन किया गया।
1948 – देश के पहले आधुनिक पोत जल उषा का विशाखापत्तनम में जलावतरण हुआ।
1963 – सोमालिया ने ब्रिटेन के साथ राजनयिक संबंध तोडे।
1978 – इजरायली शहर तेल अवीव में आतंकवादी हमले में 45 लोगों की मौत हुई।
1981 – चिली में संविधान लागू हुआ।
1985 – सोवियक संघ के पहले और अंतिम राष्ट्रपति मिखाएल गोर्बाचेव सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता बने।
1990 – लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1996 – सैटेनिक वर्सेज के लेखक सलमान रुश्दी के ख़िलाफ़ फ़तवा को ईरान ने वापस लिया।
1999 – इंफोसिस कंपनी पहली भारतीय कंपनी है जो नशदाक (NASDAQ) अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज की सूची में आई।
2001 – पुलेला गोपीचंद बैडमिंटल में विश्व चैंपियन बने। ये पंचांग मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित।
2001 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान का एशिया के चार देशों की यात्रा पाकिस्तान से प्रारम्भ, अन्नान कश्मीर पर भारत के रुख़ से सहमत, बौद्ध प्रतिमाओं के ध्वंस के संबंध में तालिबान ने अन्नान का अनुरोध ठुकराया।
2004 – स्पेन की राजधानी मेड्रिड में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में 190 मरे , लगभग 1200 घायल।
2006 – यूनानी संसद ने दाह-संस्कार को अनुमति देने वाले क़ानून को बहुमत से पारित किया।
2007 – सुनिता चक्रवर्ती ने कोलकता से वाघा तक के 2012 किलोमीटर के सफर को रिवर्स गियर में गाड़ी चलकर सात दिनों में पूरा किया।
2008 – मेघालय में 8वीं विधान सभा के 57 सदस्यों ने शपथ ली।
2008 – उत्तर प्रदेश के दोनों सदनों में विनियोग विधेयक ध्वनि मत से पारित हुआ।
2008 – पाकिस्तान के लाहौर में दो आत्मघाती विस्फोटों में 26 लोग मारे गये।
2008 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर ने अंतरिक्ष स्टेशन की ओर उड़ान भरी।
2011- भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों ने उड़ीसा के समुद्र तट पर 350 किलोमीटर दूर तक मार करने वाली धनुष और पृथ्वी मिसाइलों का सफल परीक्षण किया।
2011 – जापान में भूकंप और सुनामी से हजारों लोग मारे गए और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसा हुआ।
2019 – भारत : केन्द्र ने राज्य सरकारों को शत्रु सम्पत्तियों के सार्वजनिक उपयोग की अनुमति दी।
2019 – स्वदेश में विकसित गाइडेड रॉकेट प्रणाली पिनाक का राजस्थान के पोखरण में सफल परीक्षण।
2019 – हरियाणवी पहलवान बजरंग पुनिया पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित , 2018 एशियाई खेलों में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था।
2020 – एसबीआई ने बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता खत्म की।
2021 – मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के लिए भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस शार्दुल पोर्ट लुई पहुंचा।
2021 – भारत के नेतृत्व में आर्थिक और व्यापार के मुद्दों पर ब्रिक्स सम्पर्क समूह की पहली बैठक 9 से 11 मार्च तक आयोजित की गई।
2021 – योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक सड़कों पर सभी धार्मिक संरचनाओं को हटाने का आदेश दिया।
2021 – चीन ने औपचारिक रूप से 2021-2025 के लिए अपनी 14वीं पंचवर्षीय योजना को मंजूरी दी।
2021 – माउंट सिनाबंग: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर एक ज्वालामुखी फटा।
2022 – भारत, चीन ने पूर्वी लद्दाख विवाद को हल करने के लिए 15वें दौर की सैन्य वार्ता की।
2022 – अमेरिका ने रूस से फेवर्ड नेशन का दर्जा वापिस लिया व सीफूड और हीरों के आयात पर भी रोक लगा दी।
2022 – जम्मू-कश्मीर में इंडियन आर्मी का एक चीता हेलिकॉप्टर क्रैश होने से एक पायलट की मौत , दूसरा घायल हुआ।
2022 – भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय व्यापार में संभावनाओं के लिए समग्र आर्थिक साझेदारी समझौता किया।
2023 – मेक्सिको के सेंट्रल स्टेट गुआनाजुआतो में हुई गोलीबारी में 10 लोगों मौत हुए व 5 घायल हुए।
2023 – एनएमपी की दूसरी क्षेत्रीय कार्यशाला कोच्चि में आयोजित की गई।
2023 – चीन के राष्ट्रपति जी जिनपिंग के निकटम सहयोगी ली चियांग को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ने देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2023 – भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार सौ अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा।
2023 – म्यांमार के दक्षिणी शान राज्य में हुए सेनाओ की गोलबारी में एक मठ में तीन भिक्षुओं सहित कम से कम 29 लोगों की मौत हुई।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान’ पर पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित किया।
2024 – केंद्र की मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून का नोटिफिकेशन जारी किया।
2024 – भारत ने मिशन दिव्यास्त्र के अंतर्गत मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया।
2024 – शाम को नेपाल में भूंकप झटके महसूस हुए।
2025 – पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैक होने पर जो (BLA) ने बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक कर 20 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने और 182 लोगों को बंधक बनाने का दावा किया, जबकि सुरक्षा बलों ने कार्रवाई में 13 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की।
2025 – मॉरीशस ने पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया।
*11 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1915 – विजय हज़ारे – भारत के जानेमाने क्रिकेट खिलाड़ी थे।
1925 – मदनसिंह मतवाले – हैदराबाद रियासत के साथ संघर्ष करने वाले प्रमुख व्यक्तियों में से एक।
1927 – वी. शांता – रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता भारतीय महिला चिकित्सक हैं।
1939 – सुदर्शन साहू – प्रसिद्ध भारतीय मूर्तिकार।
1942 – कैप्टन अमरिंदर सिंह – पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।
1951 – डॉ. अशोक बंसल – जानेमाने भारतीय पत्रकार और लेखक ।
1954 – विनोद दुआ – प्रसिद्ध भारतीय समाचार वक्ता, हिंदी टेलीविजन पत्रकार एवं कार्यक्रम निर्देशक थे।
1961 – मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान – अबु धाबी के राजकुमार।
*11 मार्च को हुए निधन👉*
1689 – औरंगजेब ने शिवाजी के पुत्र संभाजी की हत्या की।
1980 – चन्द्रभानु गुप्त – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
2020 – प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता संतु मुखोपाध्याय का निधन।
2020 – कृषि वैज्ञानिक डॉ. दर्शन सिंह बराड़ का निधन।
2021 – ब्रह्माकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी (93) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी रोवर एमी फुलर (54) का निधन हुआ।
2024 – क्यूबा के मुक्केबाज एमिलियो कोर्रिया (70) का निधन हुआ।
*11 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 भगवान श्री शीतलनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण अष्टमी)।
🌟 मुनि श्री क्षमासागर जी समाधि (जैन , चैत्र कृष्ण अष्टमी)।
🌟 मेला श्री केसरिया (मेवाड़)।
🌟 शहादते हज़रत अली (मुस्लिम)।
🌟 श्री प्रेमभाया महोत्सव।
🌟 मेला शील की डूंगरी (चाकसू)।
🌟 कैप्टन अमरिंदर सिंह जन्म दिवस।
🌟 डॉ. विश्वनाथन शांता जन्म दिवस।
🌟 श्री चन्द्रभानु गुप्त स्मृति दिवस।
🌟 भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार स्थापना दिवस।
🔅 धुम्रपान निषेध दिवस (मार्च के दूसरे बुधवार को)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*