पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 17 फरवरी 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 17 फरवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 17 फरवरी 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 17 फरवरी 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अमावस्या – 17:33 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा – 21:16 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* नाग – 17:33 तक
*💫पश्चात्-* किन्स्तुघ्ना
*✨योग-* परिघ – 24:48 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 07:58
*🌄सूर्यास्त-* 18:12
*🌙चन्द्रोदय-* नहीं
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 09:06 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:12 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 15:23 से 16:48
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 फाल्गुन बदी अमावस्या 17:33 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान – दान – तर्पण – श्राद्धादि की देवपितृकार्य फाल्गुनी भौमवती अमावस्या , दर्श अमावस्या , कंकण /वलयाकार सूर्य ग्रहण (भारत में दिखाई नहीं देने से सूतक काल , वेध आदि नियम मान्य नहीं) , पंचक प्रारम्भ 09:06 से , शिव खप्पर पूजा , द्वापरयुगादि , मन्वादि , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री बिश्नोई मेला (मुकाम , फाल्गुन कृष्ण अमावस्या) , आचार्य श्री शिवसागर जी समाधि (जैन , फाल्गुन कृष्ण अमावस्या) , महान क्रान्तिकारी श्री बुधु भगत जयन्ती , श्री कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव जन्म दिवस , श्री वासुदेव बलवंत फडके शहीदी दिवस , श्री कैलाश नाथ काटजू स्मृति दिवस , श्री कर्पूरी ठाकुर स्मृति दिवस , श्री चिमनभाई पटेल स्मृति दिवस व वैश्विक पर्यटन लचीलापन दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 फाल्गुन सुदी प्रतिपदा 17:00 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रारम्भ , चंद्र दर्शन शुभ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*निकृत्या निकृतिप्रज्ञा*
*हन्तव्या इति निश्चयः।*
*न हि नैकृतिकं हत्वा*
*निकृत्या पापमुच्यते।।*
★ *(महाभारत, वन पर्व – ५२/२२)*

*अर्थात् 👉*
_शठता करने वाले शत्रु को शठता द्वारा ही मारना चाहिए। शठता करने वाले व्यक्ति को छल से मारने में पाप नहीं होता।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*17 फरवरी 2026 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन अच्छा रहेगा।  राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। आज धार्मिक कार्य की योजन बनेगी। विशेष यात्रा योग प्रबल रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढोतरी होगी । मित्र से मिलाप या वार्ता होगी। सुखद समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी के प्रति भावनाएँ जागृत होंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन सामान्य रहेगा। दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परिवार में सामंजस्य बनेगा। संतान सुख मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में बाधा आयेगी। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धन में कठिनाई आयेगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आएगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आयेगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। साझेदारी से लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कुटुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी लेकिन जीवन साथी की त्यागभावना से संतुष्टि मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। राजकाज में सफलता मिलेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। घरेलू समस्या आयेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। उदर-विकार होगा। कठिन परिश्रम करना पडेगा। धन का लाभ मिलेगा। धन का लाभ मिलेगा। परिवारिक समस्याएं रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान का ध्यान रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
गुप्त शत्रु से हानि हो सकती है। मानसिक परेशानी रहेगी। उदर-विकार होगा। दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य में कष्ट रहेगा। दैनिक कार्य में बाधाएं आयेंगी। मानसिक अशांति रहेगी। राजकाज में विलम्ब होगा। निर्माण में प्रगति होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यय अधिक होगा। कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। घरेलू समस्याएं आयेंगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*17 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1370 – रुडाउ की लड़ाई में जर्मनी ने लिथुआनिया को हराया।
1670- शिवाजी ने मुग़लों के कब्ज़े वाले सिंहगढ़ क़िले को जीता।
1698- औरंगज़ेब ने जिंजी के क़िले पर कब्ज़ा कर लिया।
1813- प्रसिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
1852- फ़्रांस में प्रेस सेंसर सहित अनेक दमनात्मक क़दम उठाए गये।
1864 – अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान एच.एल. हनली नामक पनडुब्बी ने पहली बार एक युद्धपोत को नेस्तनाबूत किया।
1865 – अमेरिका में गृह युद्ध के दौरान कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट को जला दिया गया।
1867 – स्वेज़ नहर से पहला जहाज़ गुजरा।
1878 – सैन फ्रांसिस्को शहर में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया।
1882 – सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच खेला गया।
1915 – गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया।
1927 – वीर वामनराव जोशी द्वारा लिखित रणदुंदुभी नाटक का मुंबई में प्रयोग हुआ, इसमें दीनानाथ मंगेशकर ने तेजस्विनी की भूमिका अदा की।
1931 – लॉर्ड इरविन ने गांधी जी का स्वागत वायसराय निवास में किया।
1933 – अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका ‘न्यूजवीक’ प्रकाशित हुयी।
1934 – पर्वतारोहण के दौरान बेल्जियम नरेश अल्बर्ट प्रथम की मौत हुई।
1945 – सोवियत जवाबी कार्रवाई के दबाव में राकेट विशेषज्ञ वर्नर वान ब्राउन और अन्यों को वी-12 राकेट केन्द्र जर्मनी को ख़ाली करना पड़ा।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एनीवेटोक का युद्ध शुरू हुआ जिसमें अमेरिकी सैनिकाें ने जीत हासिल की।
1947 – सोवियत संघ में ‘वायस आफ अमेरिका’ का प्रसारण शुरू किया गया।
1959 – वेनगार्ड 2 नामक पहला मौसम उपग्रह कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।
1962 – जर्मनी के हैम्बर्ग में तूफान से 265 लोगों की मौत।
1964 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने नागरिक अधिकारों पर बने कानून को स्वीकार किया।
1972 – ब्रिटिश संसद ने यूरोपीय समुदाय में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया।
1976 – मकाऊ ने संविधान को अंगीकार किया।
1979 – चीन की सेना ने वियतनाम पर हमला किया।
1982 – जिम्बाव्वे के प्रधानमंत्री राबर्ट मुगाबे ने सरकार के ख़िलाफ़ साजिश के आरोप में जोशुआ एन्कोमी को सरकार से निकाल दिया।
1983 – नीदरलैंड ने संविधान को अंगीकार किया।
1987 – श्रीलंका के कुछ तमिलों ने हीथ्रो हवाई अड्डे पर अपने कपड़े उतारकर प्रतिरोध दर्ज किया।
1989 – मोरक्को में पश्चिमी अरब संघ की स्थापना के समझौते पर सहमति हुई।
1990 – चेकोस्लोवाकिया की कम्यूनिस्ट पार्टी ने सोवियत हमले के बाद सत्ता में आने से पूर्व राष्ट्र गुस्ताव हसाक, पूर्व प्रधानमंत्री लुबीमिर स्ट्रोगल सहित 20 अन्य नेताओं को निष्कासित कर दिया गया।
1996 – रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर गैरी कास्पोरोव ने ‘डीप ब्लू’ नामक एक सुपरकम्प्यूटर को इस खेल में परास्त किया।
1997 – नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
1999 – प्रीति बंसल (भारतीय मूल की) न्यूयार्क प्रान्त की सॉलिसिटर जनरल बनीं।
1999 – पाकिस्तान के सभी सैनिक अदालतों की वहाँ की सर्वोच्च न्यायालय ने अमान्य किया।
2000 – संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विकास संगठन ने बांग्लादेश के अनुरोध पर 21 फ़रवरी को सम्पूर्ण विश्व में मातृभाषा दिवस मनाने का निश्चय किया।
2001 – आठवाँ अंतर्राष्ट्रीय जहाज़ी बेड़ा पुनरीक्षण मुम्बई में शुरू ।
2001 – अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों द्वारा इराक पर बमबारी, इराक द्वारा मुकाबले की घोषणा ,भारत द्वारा विरोध , इस्रायल से संघर्ष में दो फ़िलिस्तीनी मरे, 46 घायल।
2002 – लश्कर के आतंकवादियों ने जम्मू के राजौरी ज़िले के नरला गांव में एक ही परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी।
2002 – नेपाल में माओवादियों के एक बड़े हमले में सेना व पुलिस केमम 129 जवानों सहित 138 की हत्या, जवाबी कार्रवाई में 100 से अधिक विद्रोही मारे गये।
2004 – फूलनदेवी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त शमशेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार।
2005 – बंग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की।
2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवादी शिविद बंद करने को कहा।
2007 – अमेरिका की तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इराक से सैनिकों को वापस बुलाये जाने की घोषणा की।
2008 – कोसोवो ने सर्बिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
2008 – अनिल अंबानी ग्रुप ने रिलायंस पावर के सभी नान-प्रमोटर शेयर थारकों को मुफ़्त बोनस शेयर देने पर विचार करने की घोषण की।
2008 – भारत संचार लिमिटेड ने ओरेकल सोल्युशंस के साथ समझौता लिया।
2008 – अमीर सुल्तान के निर्देशन में बनी तमिल फ़िल्म चारुथिवीरन को 58वें बर्लिन अन्तर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में स्पेशल मेंशन सम्मान से नवाजा गया।
2009- चुनाव आयोग ने अन्तिम चरण के मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी।
2014 – सऊदी अरब की सोमाया जिबार्ती देश की पहली महिला मुख्य संपादक बनीं। उन्हें ‘सऊदी गजट’ अखबार का मुख्य संपादक बनाया गया।
2016 – तुर्की की राजधानी अंकारा में कुर्द आतंकवादियों के कार बम धमाके में 28 लोगों की मौत।
2019 – भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा ज़िले में आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ़ के कम से कम 40 जवानों के मारे जाने के तीन दिन बाद रविवार को प्रशासन ने पांच अलगाववादी नेताओं (मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़, अब्दुल गनी बट, बिलाल लोन, हाशिम क़ुरैशी और शबीर शाह )की सुरक्षा वापस ले ली ।
2019 – चण्डीगढ़:भारत के साथ मिलकर मॉरीशस भी करेगा दुनिया में गीता का प्रचार, इस संकल्प के साथ मॉरीशस के पोर्ट लुइस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का समापन।
2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 25 किसानों को 1 लाख रुपए राशि के साथ दिया कृषि रत्न पुरस्कार।
2020 – कांगों में एक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 30 घायल हुए।
2020 – विश्व बैंक और भारत सरकार ने अटल भूजल योजना के लिए 450 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2021 – पश्चिम बंगाल के मंत्री जाकिर हुसैन पर बम से जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल हुए।
2021 – कैबिनेट ने भारत और मॉरीशस के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग और साझेदारी  समझौते को मंजूरी दी।
2021 – केंद्रीय मंत्री श्री थावरचंद गहलोत ने 10,000 शब्दों (6,000 शब्द पहले से मौजूद) के साथ “भारतीय सांकेतिक भाषा (आईएसएल) के शब्दकोश का तीसरा संस्करण” जारी किया।
2022 – ब्राजील के पर्वतीय शहर पेट्रोपोलिस में बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 117 हुई व 116 लोग और लापता।
2022 – वित्‍तमंत्री सीतारामन ने इंडोनेशिया की अध्‍यक्षता में जी-20 समूह के वित्त मंत्रियों और प्रमुख बैंकों के गवर्नर्स की बैठक में भाग लिया।
2022 – पर्यटन मंत्रालय ने मैसर्स एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड (एएएएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – “जी20 मॉडल बैठक” नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
2023 – अजमेर में गैस टैंकर और ट्रक की टक्कर से लगी भीषण आग में 4 लोग जिंदा जले व 15 घर भी आग की चपेट में आए।
2023 – पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमले में 4 मरे, 18 घायल हुए।
2023 – नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप ( एनपीजी ) की 43वीं बैठक आयोजित की गई।
2023 – सहयोग समझौते के तहत दक्षिण अफ्रीका ने 12 चीतों को भारत में स्थानांतरित किया।
2023 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 17 फरवरी 2023 को पहली बार वैश्विक पर्यटन लचीलापन दिवस घोषित करने के लिए जमैका से एक प्रस्ताव को अपनाया।
2024 – तमिलनाडु के विरुधुनगर की पटाखा फैक्‍ट्री में भीषण व‍िस्‍फोट से 10 श्रमिकों की मौत, कई अन्य घायल हुए।
2024 – भारतीय वायु सेना ने राजस्थान में ‘वायु शक्ति-24’ अभ्यास का आयोजन किया।
2024 – दिल्ली के जखीरा फ़्लाईओवर के पास एक मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतरे।
2024 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने INSAT-3DS सैटेलाइट को लॉन्च किया।
2025 – जम्मू में 24वें दिव्य कला मेला (लाइट एवं हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी) का भव्य उद्घाटन हुआ।

*17 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1792 – बुधु भगत – प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा ‘लरका विद्रोह’ के आरम्भकर्ता।
1881 – पूर्णसिंह -भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक थे।
1899 – जीवनानन्द दास – बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
1935 – अभिनेत्री रवीना टंडन के पिता और मशहूर निर्देशक रवि टंडन का जन्म हुआ।
1954 – के. चन्द्रशेखर राव (कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव) – प्रतिद्ध राजनीतिज्ञ व भारत के नवगठित 29वें राज्य तेलंगाना के प्रथम मुख्यमंत्री (1953 में जन्म का भी वर्णन मिलता है)।
1984 – सदा मोहम्मद सैयद – दक्षिण भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

*17 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1266 – मामलुक साम्राज्य (गुलाम वंश) के आठवें सुल्तान नसीरुद्दीन मोहम्मद शाह का निधन हुआ(कन्फर्म नहीं)।
1827 – जॉन हेनरी पेस्टलोज़ी नामक स्वीज़रलैंड के बुद्धिजीवी का निधन हुआ।
1883 – ब्रिटिश साम्राज्य के ख़िलाफ़ हथियारबंद संघर्ष की शुरुआत करने वाले क्रान्तिकारी वासुदेव बलवंत का निधन।
1909 – अमेरिकी साम्राज्य के ख़िलाफ़ संघर्ष छेड़ने वाले अश्वेत अपाचे योद्धा जेरेनिमो का निधन।
1943 – जेम्स ब्रेड टेलर – भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर थे।
1958 – पेरीन बेन पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी थीं।
1968 – कैलाश नाथ काटजू – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1986 – जिद्दू कृष्णमूर्ति (जे कृष्णमूर्ति) – भारतीय दार्शनिक (जन्म 1895)।
1988- कर्पूरी ठाकुर- स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
1993 – रानी गाइदिनल्यू – भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी।
1994 – चिमनभाई पटेल – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
2004 – जोस लोपेज़ पोरेटील्लो – मेक्सिको के राष्ट्रपति थे।
2005 – पण्डित सीताराम चतुर्वेदी – प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार।
2007 – महिला उत्थान को समर्पित और वयोवृद्ध गांधीवादी श्रीमती अरुणावेन देसाई का गुजरात में निधन।
2017 – वेद प्रकाश शर्मा- हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार।
2020 – लैरी टेस्लर – अमेरिका के एक कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे।
2020 – हॉल ऑफ फेम गोल्फर मिक्की राइट का 85 साल की उम्र में निधन हो गया।
2021 – संजय राजाराम – भारत के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक थे।
2021 – पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता कैप्टन सतीश शर्मा का निधन , श्री राजीव गांधी के करीबी जाने जाते थे।
2023 – मिर्जापुर एक्टर शाहनवाज प्रधान (56) का हार्ट अटैक से निधन हुआ।
2024 – ‘दंगल’ फिल्म की नन्हीं बबीता और एक्ट्रेस सुहानी भटनागर (उम्र 19) का निधन हुआ।
2025 – भारतीय एरोनॉटिकल इंजीनियर एवं प्रसिद्ध पुस्तक विक्रेता K. K. S. Murthy (94) का बेंगलुरु में निधन हुआ

*17 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री बिश्नोई मेला (मुकाम , फाल्गुन कृष्ण अमावस्या)।
🌟 आचार्य श्री शिवसागर जी समाधि (जैन , फाल्गुन कृष्ण अमावस्या)।
🌟 महान क्रान्तिकारी श्री बुधु भगत जयन्ती।
🌟 श्री कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव जन्म दिवस।
🌟 श्री वासुदेव बलवंत फडके शहीदी दिवस।
🌟 श्री कैलाश नाथ काटजू स्मृति दिवस।
🌟 श्री कर्पूरी ठाकुर स्मृति दिवस।
🌟 श्री चिमनभाई पटेल स्मृति दिवस।
🌟 वैश्विक पर्यटन लचीलापन दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.