पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 24 फरवरी 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 24 फरवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 24 फरवरी 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 फरवरी 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 07:04 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी – 28:54 तक
*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका – 15:07 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* वणिज – 07:04 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* एन्द्र – 07:23 तक
*✨पश्चात्-* वैधृति
*🌅सूर्योदय-* 06:51
*🌄सूर्यास्त-* 18:17
*🌙चन्द्रोदय-* 10:58
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:11 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 15:26 से 16:51
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 फाल्गुन सुदी सप्तमी 07:04 तक पश्चात् अष्टमी 28:54 तक , अष्टमी तिथि का क्षय (टूटी) , भानु सप्तमी , कामदा सप्तमी व्रत , श्री दुर्गा अष्टमी व्रत , श्री अन्नपूर्णाष्टमी व्रत , भौमाष्टमी , श्री लक्ष्मी – सीता अष्टमी , होलाष्टक प्रारम (24 फरवरी से 3 मार्च तक) , वैधृति पुण्यम् , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 15:07 तक , ज्वालामुखी योग 07:03 से 15:07 तक , विघ्नकारक भद्रा 07:03 से 17:57 तक , अष्टाह्निका व्रत प्रारम्भ (जैन) , जैनाष्टमी , होली चौमासा विधान (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री मुंगसाजी वंशमहाराज पुण्य तिथि (धामनगांव देव , यवतमाल , फाल्गुन शुक्ल सप्तमी) , भगवान चन्द्रप्रभु जी मोक्षकल्याणक (जैन , फाल्गुन शुक्ल सप्तमी) , संत कवि दादू दयाल जयन्ती (फाल्गुन सुदी अष्टमी) , भगवान सम्भवनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , फाल्गुन शुक्ल अष्टमी) , आचार्य श्री धर्मसागर जी महाराज आचार्यपद (जैन , फाल्गुन शुक्ल अष्टमी) , सुश्री जयललिता जयन्ती , प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी स्मृति दिवस , केन्द्रीय उत्पाद शुल्क (आवकारी) दिवस (भारत) व विश्व मुद्रण दिवस (World Printing Day/Printers Day)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 फाल्गुन सुदी नवमी  26:43 तक पश्चात् दशमी शुरु तक , अष्टमी तिथि का क्षय (टूटी) , श्री दुर्गाष्टमी व्रत का पारण , सौभाग्य सूचक रोहिणी व्रत (जैन)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अधमाः धनमिच्छन्ति*
*धनं  मानं  च  मध्यमाः ।*
*उत्तमाः मानमिच्छन्ति*
*मानो हि महतां धनम्।।*
*भावार्थ👉*
_निम्न कोटि के लोगों को सिर्फ धन की इच्छा रहती है, ऐसे लोगों को सम्मान से मतलब नहीं होता । एक मध्यम कोटि का व्यक्ति धन और सम्मान दोनों की इच्छा करता है वहीं एक उच्च कोटि के व्यक्ति के लिए सम्मान ही मायने रखता है । सम्मान धन से अधिक मूल्यवान है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 फरवरी 2026 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी कुछ सोच-विचार करेंगे। आज आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढ़ाने के नये तरीके आपके सामने आयेंगे। देखभाल करने से स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा और व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम इमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासिल होगी। अगर किसी को प्रपोज़ करना चाह रहे हैं तो कर सकते है, आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका मन नये कार्यो को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन समान्य रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन भी मिलेंगे। महिलाएं घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट देंगे। कोई भी फैसला सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। आप बच्चों के साथ गेम खेल कर समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोल-भाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रशासन सम्बन्धी काम करवाने के लिए आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन आज उत्तम रहेगा। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर परिवरवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है। माता के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका मन पुरे दिन प्रसन्न रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। आपके काम अपने आप बनते चले जायेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आपकी बात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। दिन दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं, हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। नए लोगों के साथ संपर्क बनेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*24 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1708 – राजकुमार जोहान विलेम फ्रिसो ने ग्रोनिंगन के वायसराय के रूप में शपथ ली।
1711 – जॉर्ज फ्रेडरिक हैंडल के ओपेरा “रिनाल्डो” लंदन में हेमार्केट थियेटर में प्रीमियर शुरू हुआ।
1739 – करनाल में हुए युद्ध में फ़ारस पर सत्तासीन तुर्क नादिरशाह ने मुग़ल शहंशाह आलम की भारतीय सेना को हरा दिया।
1779 – जॉर्ज रोजर्स क्लार्क ने ब्रिटिश से विन्सेनस को बंदी बना लिया।
1803 – मैबररी वी. मैडिसन: संयुक्त राज्य के सर्वोच्च न्यायालय न्यायिक समीक्षा के सिद्धांत को स्थापित किया गया।
1821 – मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1822 – दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ।
1831 – दा ट्रीटि ऑफ़ डासिंग रेबिट क्रीक वह पहली संधि है जिसे भारतीय रिमूवल एक्ट से हटाने की घोषणा की गयी।
1882 – संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान आज ही के दिन की गई थी।
1894 – निकारागुआ ने हाेंडुरास की राजधानी तेगुसिगालपा पर कब्जा किया।
1895 – क्यूबा में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये लड़ाई शुरु हुई।
1918 – यूरोपीय देश इस्तोनिया ने रूस से स्वतंत्रता हासिल की।
1945 – मिस्र और सीरिया ने नाजी जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1949 – इजरायल और मिस्र ने संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1949 – ज़ायोनी शासन और मिस्र के बीच संघर्ष विराम समझौता हुआ।
1961 – मद्रास सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का फैसला किया।
1974 – पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर बंगलादेश को मान्यता प्रदान की (घोषणा 22 फरवरी को की, कन्फर्म नहीं है)।
1976 – अर्जेन्टीना में सेना प्रमुखों द्वारा बलात् सत्ता ग्रहण, राष्ट्रपति श्रीमती पैरों गिरफ्तार एवं संसद भंग।
1976 – क्यूबा में संविधान को अंगीकार किया गया।
1991 – अमेरिका और गठबंधन सेनाओं ने इराकी सेना के खिलाफ जमीनी लड़ाई शुरु की।
2001 – पाकिस्तान भारत से परमाणु निवारण के लिए वार्ता को तैयार।
2003 – चीन के जिजियांग प्रान्त में भीषण भूकम्प से 257 मरे।
2004 – रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव को उनके पद से हटाया।
2006 – फिलीपींस में तख्तापलट की कोशिश के बाद आपातकाल लागू।
2008 – रिलायंस पावर ने अपने शेयर धारकों की क्षतिपूर्ति के लिए बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया।
2008 – मुम्बई की शगुन साराभाई ने जोहांसवर्ग में मिस इण्डिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीता।
2009 – केन्द्र सरकार ने सेवा कर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की।
2013 – राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।
2019 – भारत में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई।
2019 – चाबहार पोर्ट: अफगानिस्तान ने भारत को निर्यात के लिए नया रास्ता खोला।
2019 – बांग्लादेश में प्लेन हाइजैक की कोशिश नाकाम,अपहरणकर्ता मारा गया।
2019 – कश्‍मीर में सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को किया ढेर, DSP और सेना का जवान भिवानी ( लोहारू के मिट्ठी गांव )निवासी हवलदार सोमबीर शहीद।
2019 – वेनेजुएला में जारी हिंसा में दो लोगों की मौत ।
2020 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों को सम्बोधित किया।
2020 – मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने इस्तीफा दिया।
2021 – भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गुजरात के मोटेरा में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का उद्घाटन किया।
2022 – नाटो के सहयोगी देशों ने यूरोपीय संघ व अन्य भागीदारों के साथ मिलकर रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर हमला कर Hostomel पर कब्जा किया , यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने कहा कि हमले में 57 यूक्रेनी नागरिक मारे गए व 169 घायल हुए।
2022 – झारखंड के जामताड़ा में बराकर नदी में नाव पलटने से 25 से ज्यादा लोगों डूबे व बिहार के खगड़िया में बम विस्फोट से 14 लोग घायल हुए।
2023 – इंडोनेशिया में हलमहेरा द्वीप के उत्तर (टोबेले) में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया जिसकी गहराई 100 किमी थी।
2023 – कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में शुरू हुआ।
2023 – मेरठ के दौराला में बॉयलर फटने से 7 की मौत व लगभग 60 घायल हुए।
2023 – मध्यप्रदेश के सीधी हादसे में 14 लोगों की मौत व करीब 50 लोग घायल हुए।
2024 – ब्रायन ऑर्टेगा ने UFC फाइट नाइट 237 में यायर रोड्रिगेज के खिलाफ जीत हासिल की, और परफॉरमेंस ऑफ द नाइट का पुरस्कार जीता।
2024 – उत्तरप्रदेश के कासगंज जनपद में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से 40 डूबे, 24 की मौत हुई।
2025 – विश्व स्तर के निवेशकों के लिए मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2025) का उद्घाटन हुआ।

*24 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1304 – इब्न बतूता – अरब यात्री, विद्धान् तथा लेखक।
1525 – पुर्तगाल के विख्यात कवि लुईस वास कैमुएन्स का पुर्तगाल के लिसबन नगर में जन्म हुआ।
1919 – शारदा मुखर्जी – भारतीय राजनीतिज्ञ थीं।
1924 – प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक तलत महमूद का जन्म हुआ।
1939 – जॉय मुखर्जी – हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक।
1948 – जयललिता – तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता थीं।
1972 – पूजा भट्ट -भारतीय अभिनेत्री, निर्देशिका और निर्माता।
1984 – मौमा दास – एक भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ।

*24 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1967 – उस्मान अली, हैदराबाद के अंतिम निज़ाम।
1986 – रुक्मिणी देवी अरुंडेल – भरतनाट्यम की प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना थीं।
1998 -ललिता पवार, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
2011 – अनंत पै – भारतीय शिक्षा शास्री, अमर चित्रकथा के संस्थापक थे।
2018 – श्रीदेवी – भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्रियों में से एक थीं।
2020 – अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा को नई उपलब्धियों तक पहुंचाने वाली प्रसिद्ध गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन का निधन ।
2021- सरदूल सिकंदर – पंजाबी भाषा के लोक और पॉप संगीत से जुड़े प्रसिद्ध गायक तथा अभिनेता थे।
2023 – भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत (89) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2024 – कनाडाई अभिनेता केनेथ मिशेल (49) का निधन हुआ।
2024 – डेनिश फुटबॉल खिलाड़ी उलरिक ले फ़ेवरे (77) का निधन हुआ।
2025 – अमेरिकी गायिका रोबर्टा फ्लैक (88) का निधन हुआ।

*24 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री मुंगसाजी वंशमहाराज पुण्य तिथि (धामनगांव देव , यवतमाल , फाल्गुन शुक्ल सप्तमी)।
🌟 भगवान चन्द्रप्रभु जी मोक्षकल्याणक (जैन , फाल्गुन शुक्ल सप्तमी)।
🌟 संत कवि दादू दयाल जयन्ती (फाल्गुन सुदी अष्टमी)।
🌟 भगवान सम्भवनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , फाल्गुन शुक्ल अष्टमी)।
🌟 मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग।
🌟 आचार्य श्री धर्मसागर जी महाराज आचार्यपद (जैन , फाल्गुन शुक्ल अष्टमी)।
🌟 सुश्री जयललिता जयन्ती।
🌟 प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी स्मृति दिवस।
🌟 केन्द्रीय उत्पाद शुल्क (आवकारी) दिवस (भारत)।
🌟 विश्व मुद्रण दिवस (World Printing Day/Printers Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.