पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 03 मार्च 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 03 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 03 मार्च 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 03 मार्च 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 17:10 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* मघा – 07:32 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी
*💫करण-* बव. – 17:10 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* सुकर्मा – 10:23 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 06:44
*🌄सूर्यास्त-* 18:22
*🌙चन्द्रोदय-* 18:22
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌛पश्चात्-*
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:10 से 12:56
*🤖राहुकाल-* 15:27 से 16:54
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 फाल्गुन सुदी पूर्णिमा 17:10 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान व्रतादि की फाल्गुनी पूर्णिमा, हुताशिनी पूर्णिमा , गणगौर पूजा प्रारम्भ , चंद्रग्रहण (भारत में ग्रहण लगभग शाम 6:20 बजे से शाम 6:46 बजे तक) , होलिका दहन (पंचांगभेद से आज भी , इस विषय में अपने नजदीकी ज्योतिषाचार्य से सलाह जरूर लें) , मूल संज्ञक नक्षत्र 07:32 तक , होलाष्टक समाप्त , होली का विभूति धारण , धूलिवन्दन , मन्वादि , डोलोत्सव / यात्रा (बंगाल) , माघी मासम् (दक्षिण भारत) , फाल्गुन – मासीय व्रत – यम – नियमादि समाप्त , काशी में होली , चौसट्ठीदेवी दर्शन – पूजन , अष्टाह्निका व्रत पूर्ण (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री चैतन्य महाप्रभु जयन्ती (गौरा पूर्णिमा , फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा) , श्री लक्ष्मी जयंती (फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा) , शायर फिराक गोरखपुरी स्मृति दिवस (ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित) , राइफलमैन श्री संजय कुमार जयन्ती (परमवीर चक्र से सम्मानित) , राष्ट्रीय रक्षा दिवस (Indian National Defence Day) , विश्व वन्य जीव दिवस (World Wildlife Day) , विश्व श्रवण दिवस (World Hearing Day)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 चैत्र बदी प्रतिपदा 16:51 तक पश्चात् द्वितीया शुरू।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अहकूटा भयत्रस्तैः*
*कृता त्वं होलि बालिशैः।*
*अतस्वां पूजयिष्यामि*
*भूति-भूति प्रदायिनीम् ॥*
*भावार्थ👉*
_हे होलिके! आप भयभीतों के द्वारा जलाए जाने पर प्रकाश का प्रसार करती हैं, अतः अत्यधिक ऐश्वर्य देने वाली आपका मैं पूजन करता/ करती हूँ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*03 मार्च 2026 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपकी अपेक्षाओं के अनुसार रहेगा। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर आज आप भाग्यशाली माने जाएंगे। आपके अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। जायदाद सम्बंधित कार्यो को आज करना शुभ रहेगा। सरकार की तरफ से लाभदायक समाचार मिल सकता है। विदेश सम्बंधित कार्यो में भी सफलता सुनिश्चित रहेगी। धार्मिक / कार्यालय क्षेत्र पर योगदान के लिए सम्मानित किए जाएंगे। परिवार में भी आज आपको विशेष स्नेह , सुविधा व आशीर्वाद मिलेगा। आपको भी व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। संतान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। छोटी पार्टी का आयोजन होगा। स्वास्थ्य में भी लाभ रहेगा। धन लाभ में थोड़ा विलम्ब हो सकता है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा । परिजनों का सहयोग मिलेगा । संबंधो में मधुरता लाने का प्रयास करें । गलतफहमियां आज परेशान कर सकती है। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य व्यक्ति को न लेने दें। संभावित अनुबंध निरस्त होने से मन भारी रहेगा चिंता न करें। लंबी यात्रा की योजना स्थगित करनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्च पर ध्यान दें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगे आलस्य अधिक रहने से उत्साह की कमी रहेगी। परिवार का वातावरण असहज रह सकता है । परन्तु मध्यान तक स्थिति सुधरने लगेगी अपना उत्तरदायित्व समझेंगे किसी विशिष्ट व्यक्ति के मार्गदर्शन से कार्य क्षेत्र पर लाभ के अनुबंध मिलेंगे। सेहत भी धीरे-धीरे सामान्य हो जायेगी। सहकर्मियों का साथ मिलने से कार्य निश्चित अवधि में पूर्ण कर लेंगे। संध्या के समय धन लाभ होगा मनोरंजन पर खर्च भी रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज आप लगभग प्रत्येक क्षेत्र पर सफल रहेंगे। सफलता के पीछे परिजनों का भी विशेष योगदान रहेगा फिर भी आज स्वार्थ की मनोवृत्ति अधिक रहने से किसी का अहसान नहीं मानेंगे। महिला मित्रो से ज्यादा नजदीकी के कारण समाज में निंदा हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर सिद्ध होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ख़ास करेगा। मनोरंजन के साथ-साथ तामसी वृतियो में वृद्धि होगी। घर का वातावरण सामान्यतः शांत ही रहेगा फिर भी रंग में भंग ना पड़े इसका ध्यान रखे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपके लिए विशेष रहेगा । धन को लेकर चिंता न करें बल्कि धन सम्बंधित मामलो को प्राथमिकता से निपटाएं अन्य सब सही होगा । कार्य व्यवसाय में धन लाभ होते होते आगे के लिए टलेगा। किसी विशेष खुशी का आयोजन होगा जिससे परिवार में खुशी का माहौल होगा व भरपूर सहयोग मिलेगा । सामाजिक क्षेत्र पर स्वयं को बड़ा दिखाना आप जैसे बुद्धि जीवी का काम नहीं। परिजनों के साथ बाहर का भोजन खाएंगे। सेहत बढिया रहेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से बेहतर अनुभव करेंगे। दिन के आरम्भ में किसी इच्छित कार्य के बनने से मन में उत्साह बढेगा। व्यवहार में भी मधुरता रहने से आसानी से अपने कार्य निकाल सकेंगे। घर में अथवा कार्य क्षेत्र पर बड़बोलापन व्यर्थ की समस्या खड़ी ना करे इसलिए सोच समझ कर ही अपनी बात रखे अथवा मौन ही रहें। सरकारी अथवा पुरानी योजनाओं में धन फंस सकता है। लेन देन करते समय सावधानी रखें। परिवार में आपसी मतभेद न आने दें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको संयमित व्यवहार करने की सलाह है। स्वाभाव में उग्रता रहने सही नहीं होती ध्यान रहे । आपके कार्य करने का तरीका किसी अन्य के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बिना बात बोलने अथवा सलाह देना उचित नहीं । धन आवश्यकता के समय नहीं मिलने पर निराशा होगी। भाग-दौड़ करने के बाद किसी से अल्प मात्रा में मदद मिल जायेगी। परिजनों के विपरीत व्यवहार की अनदेखी करना ही बेहतर रहेगा। आध्यात्म से जुड़े शांति मिलेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन कार्य क्षेत्र के साथ साथ घरेलु कार्य अधिक रहने से व्यस्तता बढ़ेगी। दोपहर का समय धन लाभ के अवसर भी मिलेंगे परन्तु आशा के अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। घर में सजावट एवं बदलाव लाने के लिए समय एवं धन खर्च हो सकता है। सन्तानो की जिद के चलते थोड़े असहज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने का पूरा लाभ मिल सकेगा। प्रतिष्ठा को लेकर आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी पेशा जातको को थोड़ी परेशानी रहेगी। संध्या का समय एकांत वास में बिताना पसंद करेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। व्यापार अथवा नौकरी करने वाले जातक आज परिश्रम के बाद ही कार्य में सफलता पा सकेंगे। उच्चाधिकारी से किसी बात पर मतभेद रह सकता है आज इनसे बचकर रहने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलने से थोड़ी राहत अनुभव होगी। परिवार में पत्नी अथवा पुत्रादि को समय और प्यार दें । खर्च अधिक रहेगा। आज आर्थिक मामलों में ढील ना दें अन्यथा आगे परेशानी हो सकती है। गैस कब्जादि के कारण परेशानी होने की संभावना है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके मन के विचार थोड़ी-थोड़ी देर में बदलते रहेंगे जिससे कोई भी ठोस निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। परन्तु फिर भी आज आपका ध्यान सुख के साधनों की हर हाल में वृद्धि करने में रहेगा। अनैतिक साधनो से लाभ पाने के प्रलोभन भी मिल सकते है परन्तु इनसे बच कर रहे भविष्य की हानि से भी बचेंगे। लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु अनिर्णय की स्थिति के कारण इनका पूर्ण लाभ नहीं ले पाएंगे। अधिकांश कार्य आगे के लिए टलेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवानों जैसी रहेगी फिर भी आडंबर से दूर रहें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन आप अपने ही गैरजिम्मेदार व्यवहार से बचें । कार्यो में लापरवाही भी अधिक न करें। हर कार्य में शक करने के कारण परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर सौहार्द पूर्ण रहें । व्यवसाय आशा के अनुकूल रहेगा। धन लाभ आज परिश्रम ही हो पायेगा। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज घर एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों को पसंद किया जाएगा। अनजान लोग भी आपकी बातों से प्रभावित होंगे नए मित्र एवं जनसंपर्क बनेंगे। सेहत भी आज अच्छी रहेगी । कार्य क्षेत्र पर अपने बल पर कार्य करेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। आज किसी से मदद अथवा शिफारिश नहीं लेंगे। पुराने रुके हुए कार्यो में आश्चर्यजनक रूप से गति आएगी। धन लाभ भी आकस्मिक ही होगा। बीच-बीच में मनोरंजन के अवसर मिलने से मन हल्का रहेगा। परिजन सहयोग करेंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*03 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉*
473 – गुंडोबाद (रिकिमर का भतीजा) ने ग्लिसरियस को पश्चिमी रोमन साम्राज्य के सम्राट के रूप में नामित किया।
724 – महारानी गेन्शो ने अपने भतीजे शोमू के पक्ष में सिंहासन त्याग दिया।
1575 – मुग़ल बादशाह अकबर ने तुकारोई की लड़ाई में बंगाली सेना को हरा था।
1707 – छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का निधन हुआ और बहादुरशाह प्रथम ने गद्दी संभाली।
1776 – यूनाइटेड स्टेट्स मरीन कॉर्प्स की पहली उभयचर लैंडिंग शुरू हुआ।
1779 – अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध: जॉर्जिया के पास ब्रियर क्रीक की लड़ाई में महाद्वीपीय सेना की हार हुई।
1799 – कोर्फू की रुसो-ओटोमन घेराबंदी फ्रांसीसी गैरीसन के आत्मसमर्पण के साथ समाप्त हुआ।
1820 – अमेरिकी कांग्रेस ने मिसौरी समझौता पारित किया।
1845 – फ्लोरिडा को 27वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।
1849 – मिनेसोटा क्षेत्र बनाया गया।
1857 – दूसरा अफ़ीम युद्ध: फ़्रांस और यूनाइटेड किंगडम ने चीन के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1859 – दो दिवसीय ग्रेट स्लेव नीलामी, संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में इस तरह की सबसे बड़ी नीलामी संपन्न हुई।
1861 – रूस के अलेक्जेंडर द्वितीय ने दासों को मुक्त करते हुए मुक्ति घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।
1873 – अमेरिकी कांग्रेस ने कॉमस्टॉक कानून बनाया गया।
1875 – आइस हॉकी का पहला संगठित इनडोर खेल रिकॉर्ड के रूप में मॉन्ट्रियल, क्यूबेक, कनाडा में खेला गया।
1878 – रूस-तुर्की युद्ध का अंत बुल्गारिया द्वारा ओटोमन ई… बुल्गारिया से अपनी स्वतंत्रता पुनः प्राप्त करने के साथ हुआ।
1923 – टाइम पत्रिका का पहला प्रकाशन हुआ।
1939 – महात्मा गाँधी, भारत के मुंबई शहर में निरंकुश शासन के विरोध में तेज़ी लाये।
1971 – भारत-पाक युद्ध प्रारम्भ हुआ और भारत की बांग्लादेश मुक्ति बाहिनी की खुले समर्थन की घोषणा हुई।
1974 – तुर्की एयरलाइंस का डीसी 10 विमान पेरिस के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसकी वजह से विमान में सवार सभी 345 लोगों की मौत हो गई।
1980 – पियरे त्रिदियू ने दूसरी बार कनाडा के प्रधानमंत्री के रुप में शपथ ली।
1992 – बोस्निया हेर्ज़ेगोविना एक जनमत संग्रह के बाद योगोस्लाविया से अलग हो गया।
1992 – तुर्की के कोयला खदान में गैस विस्फोट में 263 मारे गए।
1999 – अब्दुल रहमान अरब मूल के ऐसे प्रथम व्यक्ति बने जिन्हें इस्रायली सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया।
2000 – अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण द्वारा क्रोएशिया के जनरल तिहोमिर ब्लास्किय को 45 साल क़ैद की सज़ा सुनाई गई।
2005 – यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यूशचेंकों की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय रक्षा परिषद ने इराक से अपने सैनिक वापस बुलाने का निर्णय लिया।
2006 – फिलीपींस में आपातकाल हटा लिया गया।
2007 – पाकिस्तान ने हत्फ़-2 अब्दाली बेलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
2008 – मेघालय में नई विधानसभा के लिए चुनाव में 75% मतदान हुआ।
2008 – कन्या भ्रूण हत्या रोकने के केन्द्र सरकार ने धन लक्ष्मी नामक नई योजना शुरू की।
2008 – दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान में नाटो व अफ़ग़ान सुरक्षा बलों के अभियान में 22 आतंकी मारे गए।
2009 – पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद लोगों ने गोलियां चला दीं।
2009 – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्मार्ट यूनिट योजना को लांच किया।
2012 – पोलैंड में दो ट्रेनों की टक्कर में 16 लोगों की मौत हुई और 50 लोग घायल हुए।
2013 – पाकिस्तान के कराची में बम विस्फोट से 45 की मौत हुई।
2013 – संयुक्त राष्ट्र ने 3 मार्च को वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे के रूप में मनाए जाने की घोषणा की।
2018 – “द इमोजी मूवी” को रैज़ीज़ अवार्ड्स में 2017 की सबसे खराब फिल्म का नाम दिया गया।
2018 – ब्रायन ओर्टेगा यूएफसी 222 में एमएमए में फ्रेंकी एडगर को खत्म करने वाले पहले व्यक्ति बने, जिन्होंने परफॉर्मेंस ऑफ द नाइट की कमाई की।
2019 – केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपने स्थापना दिवस की 50वीं सालगिरह पर विश्व की सबसे लंबी सिंगल लाइन साइकिल परेड निकाल कर नया गिनीज बुक रिकॉर्ड बनाया।
2019 – जॉर्जिया और अलबामा में कई बवंडर आए, जिनमें कम से कम 23 लोग मारे गए।
2020 – कोरोना वायरस : भारत सरकार ने इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया और जापान के नागरिकों के लिए जारी किये गये सभी नियमित और ई-वी़जा तत्काल प्रभाव से रद्द किए।
2020 – हरियाणा – बाल विवाह के बाद शारीरिक संबंध दुष्कर्म होगा और सजा होगी । सरकार ने बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 की धारा तीन में संशोधन किया।
2021 – मंत्रिमंडल ने नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग के बारे में भारत और फ्रांस के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी।
2021 – कैबिनेट ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग के लिए भारत और फिजी के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी।
2021 – भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय ने “Waste to Wealth” मिशन के तहत “स्वच्छ भारत फैलोशिप”लांच की।
2021 – झारखंड सरकार ने पहली बार “परिणाम-आधारित बजट” प्रस्तुत किया।
2021 – एक्सिस बैंक ने व्हाट्सएप बैंकिंग शुरू की।
2021 – सफल लैंडिंग के बाद SpaceX Starship SN10 में विस्फोट हुआ।
2021 – म्यांमार में तख्तापलट विरोधी प्रदर्शनों में सुरक्षा बलों ने 38 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।
2022 – रूसी सेना ने यूरोप के सबसे बड़े यूक्रेनी ज़ापोरीज़िया परमाणु संयंत्र पर कब्ज़ा कर लिया।
2022 – भारत द्वारा दी जा रही मानवीय सहायता के अन्तर्गत दूसरा समूह 2000 मीट्रिक टन गेहूं लेकर अफगानिस्तान के लिए रवाना हुआ।
2022 – भारत-पाकिस्तान स्थायी सिंधु आयोग की 117वीं बैठक (1 से 3 मार्च तक) पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आयोजित की।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी क्वाड नेताओं के वर्चुअल शिखर सम्मेलन में शामिल हुए।
2023 – इंडोनेशिया के एक तेल डिपो में भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत हुई व 12 से अधिक घायल हुए।
2023 – कंबोडिया की एक अदालत ने विपक्षी नेता केम सोखा को देशद्रोह के आरोप में 27 साल की सजा सुनाई गई।
2023 – ओडिशा के कोरापट में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।
2024 – तीन उत्तरी गांवों में सशस्त्र समूहों द्वारा लगभग 170 लोगों को मार डालने से बुर्किना फासो के गैर-शासित क्षेत्रों में हिंसा और बढ़ी।
2024 – शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया।
2025 – पीएम मोदी ने जूनागढ़ में नेशनल रेफरल सेंटर की आधारशिला रखी।
*03 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1839 – टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा का जन्म हुआ।
1847 – टेलीफोन का आविष्कार करने वाले अलेक्जेंडर ग्राहम बेल का जन्म हुआ।
1880 – आयुर्वेदिक औषधियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध अचंत लक्ष्मीपति का जन्म हुआ।
1902 – भारत के प्रमुख क्रांतिकारि रामकृष्ण खत्री का जन्म हुआ।
1926 – हिन्दी फ़िल्मों में प्रसिद्ध संगीतकार रवि का जन्म हुआ।
1931 – भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक ग़ुलाम मुस्तफ़ा ख़ान का जन्म हुआ।
1951 – महाराष्ट्र के एक भारतीय चिकित्सक हिम्मतराव सलूबा बावस्कर महाड का जन्म हुआ।
1955 – प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी का जन्म हुआ।
1976 – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक राइफ़लमैन संजय कुमार का जन्म हुआ।
1997 – भारतीय पैरालम्पिक एथलीट योगेश कथुनिया का जन्म हुआ।
1997 – कैमिला कैबेलो, क्यूबा-अमेरिकी गायिका
1998 – जैसन टैटम, अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी
*03 मार्च को निधन हुए व्यक्ति 👉*
1700 – छत्रपति राजाराम, मराठा साम्राज्य के तीसरे छत्रपति (जन्म 1670)।
1707 – भारत के मुग़ल बादशाह औरंगजेब का निधन हुआ।
1900 – कोटलेब डाइमलर नामक जर्मन वैज्ञानिक का 64 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1919 – प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि हरि नारायण आपटे का निधन हुआ।
1948 – स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष बालकृष्ण शिवराम मुंजे का निधन हुआ।
1982 – उर्दू साहित्य के लिए पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले शायर फिराक गोरखपुरी का निधन हुआ।
1986 – भारतीय इतिहासकार, वनस्पतिशास्त्री, सिविल सेवक और कला व संस्कृति के प्रवर्तक मोहिंदर सिंह रंधावा का निधन हुआ।
2002 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जी.एम.सी. बालायोगी का निधन हुआ।
2009 – राजस्थान के सर्वाधिक चर्चित व प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार तथा नाटककार यादवेन्द्र शर्मा ‘चन्द्र का निधन हुआ।
2015 – बाल साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. राष्ट्रबंधु का निधन हुआ।
2020 – बांग्लादेश के प्रसिद्ध बौद्ध धर्मगुरु शुद्धानंद महात्रो का निधन हुआ।
2020 – अमेरिकी रियल एस्टेट कार्यकारी और निवेशक चार्ल्स जे. उरस्टेड का निधन हुआ।
2021 – अमेरिकी बेसबॉल यूटिलिटी और मैनेजर जो अल्टोबेली (88) का निधन हुआ।
2021 – रूसी खेल प्रसारक यूरी रोज़ानोव (59) का निधन हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2022 – ऑस्ट्रेलियाई ट्रैक साइकिल चालक डीन वुड्स (55) का निधन हुआ।
2022 स्कॉटिश फुटबॉल मैनेजर फ्रैंक कॉनर का 86 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी अभिनेता और फोटोग्राफर टिम कंसीडीन का 81 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी सत्र और टूरिंग मल्टी- इंस्ट्रूमेंटलिस्ट डेविड लिंडले (78) का निधन हुआ।
2023 – एस्टोनियाई बास्केटबॉल सेंटर जाक लिप्सो (82) का निधन हुआ।
2023 – अंग्रेजी व्यवसायी रॉबर्ट चेज़ (85) का निधन हुआ।
2023 – टॉम सिज़ेमोर, अमेरिकी अभिनेता (61) का निधन हुआ।
2023 – जापानी उपन्यासकार, 1994 साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता केन्ज़ाबुरो ओ का निधन हुआ।
2024 – जापानी संगीत रचयिता माकोटो शिनोहारा (92) का निधन हुआ।
2024 – कनाडाई गायिका एलेनोर कोलेंस (104) का निधन हुआ।
2024 – अंग्रेजी नाटककार एडवर्ड बॉन्ड (89) का निधन हुआ।
2025 – भारतीय प्रथम श्रेणी क्रिकेटर पद्माकर काशीनाथ शिवालकर (84) का निधन हुआ।
2025 – हरियाणा के पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान (83) का निधन हुआ।
*03 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*
🌟 श्री चैतन्य महाप्रभु जयन्ती (गौरा पूर्णिमा , फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा)।
🌟 श्री लक्ष्मी जयंती (फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा)।
🌟 शायर फिराक गोरखपुरी स्मृति दिवस (ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित)।
🌟 राइफलमैन श्री संजय कुमार जयन्ती (परमवीर चक्र से सम्मानित)।
🌟 राष्ट्रीय रक्षा दिवस (Indian National Defence Day)।
🌟 विश्व वन्य जीव दिवस (World Wildlife Day)।
🌟 विश्व श्रवण दिवस (World Hearing Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*