पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 10 मार्च 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 10 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 10 मार्च 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 10 मार्च 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 25:57 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा – 19:05 तक
*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा
*💫करण-* विष्टि – 12:43 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* हर्शण – 08:20 तक
*✨पश्चात्-* वज्र
*🌅सूर्योदय-* 06:37
*🌄सूर्यास्त-* 18:26
*🌙चन्द्रोदय-* 25:00
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:08 से 12:55
*🤖राहुकाल-* 15:29 से 16:57
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 चैत्र बदी सप्तमी 25:57 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , शीतला सप्तमी व्रत / पूजन (बास्योड़ा) , रांधा पुआ , भानु सप्तमी , मूल संज्ञक नक्षत्र 19:06 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 19:05 तक , वक्री बुध शतभिषा नक्षत्र में 07:59 पर , विघ्नकारक भद्रा 12:41 तक , राजयोग , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मेला शीतलामाता (कुराली , पं.) , योगेश्वर श्री देवी दयाल महादेव जयन्ती , श्रीमती सावित्री बाई फुले पुण्य दिवस , केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) स्थापना दिवस व अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस (पहली बार 10 मार्च, 2022)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 चैत्र बदी अष्टमी 28:22 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री शीतलाष्टमी / कालाष्टमी व्रत , बुधाष्टमी व्रत , श्री प्रेमभाया महोत्सव , मेला शील की डूंगरी (चाकसू)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अर्थो न सम्भृतः कश्चित्*
*न विद्या काचिदर्जिता।*
*न तपः सञ्चितं किञ्चिद्*
*गतं च सकलं वयः ।।*
★(काव्यादर्श – २/१६१)
*अर्थात् 👉*
_ना धन संचय किया, ना विद्या का ही अर्जन किया, ना कुछ तप ही संचित किया और सारी आयु व्यर्थ ही बीत गई। ऐसे जीवन से क्या लाभ ?_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*10 मार्च 2026 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप एकांत पसन्द नहीं करने वाले हैं। मानसिक चिंता का सुखद अंत होकर मन हल्का होगा। समय घर परिवार , कार्यालय व संबंधियों के साथ में व्यतीत होगा। जिससे आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। इस समय ग्रह स्थिति कुछ लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण कर रही हैं, इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। स्वाथ्य सुधार होगा , परहेज करें लेकिन व्यस्त होने से थकान महसूस कर सकते है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज रचनात्मक कार्यों तथा पठन-पाठन में विशेष रूचि रहेगी। ताजगी का अनुभव होता रहेगा । चल रही किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों के प्रति सेवा भाव रखें तथा उनके मार्ग दर्शन को अपने जीवन में जरूर अपनाएं। आध्यात्मिक रूचि और बढेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज धन प्राप्ति के योग प्रबल हैं । कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। इसलिए मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रखें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रति भी आपका रुझान बना रहेगा। जिससे आप अपने आपको मानसिक रूप से बहुत अधिक स्वस्थ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें, क्योंकि कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मार्केटिंग व मीडिया से संबंधित कार्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। ये गतिविधियां आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी बहुत अधिक लाभदायक साबित होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से सुधार होगा । मन शान्त रखें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन पारिवारिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ दायक है। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। मित्र मण्डली का सहयोग मिलेगा । गलत का विरोध करने की ताकत बढ़ेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। आत्म अवलोकन करने से आपको बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव होगी। तथा कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उपलब्धियां ला रहा है। आध्यात्मिक कार्यों में और अधिक रूचि बनेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश कर रहे हैं जो कि एक बेहतरीन उपलब्धि है। धर्म तथा आध्यात्मिकता के प्रति आपका विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। चुस्त रहने से मन को खुशी मिलेगी और कार्यसिद्धि भी सकारात्मक रहेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
घर में नवीनीकरण या परिवर्तन संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। इसके लिए वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना उचित रहेगा। परिवार में प्रॉपर्टी या अन्य किसी मुद्दे को लेकर जो गलतफहमी चल रही थी, आज वह किसी की मध्यस्थता से हल हो सकती है। आलस्य दूर करने के लिए प्रयासरत रहें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज समय आपके साथ है इसलिए परिणाम भी सकारात्मक रहेगे । पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिलने से घर का माहौल भी सकारात्मक हो जाएगा। तथा आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर बनेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कुछ परिवार संबंधी वाद-विवाद आज निपटने से घर में सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा। मन शान्त रहेगा जिससे आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर और अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी नजदीकी मित्र का सहयोग भी आपके मनोबल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। समय अनुकूल रहेगा जिससे मन प्रफुल्लित होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। प्रतिष्ठा उच्च होगी । लाभदायक संपर्क सूत्र भी स्थापित होंगे। आज कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी जिससे थकान हो सकती है फिर भी आप थकान के बावजूद बहुत अधिक खुशी महसूस करेंगे। रोजगार के योग है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप ऊर्जा व आत्मविश्वास से युक्त रहेंगे। किसी भी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हल करने की क्षमता रखेंगे। घर में अविवाहित व्यक्ति के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से घर में उत्सव का सा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।मनोरंजन के आसार बनेंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*10 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1624 – इंग्लैंड ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1735 – रूस के नादिर शाह और पॉल प्रथम के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए और बाणजा से रूसी सैनिकों को वापस ले लिया गया।
1801 – ग्रेट ब्रिटेन में पहली बार जनगणना की गई।
1847 – हवाई में पहले सिक्के की ढलाई की गई।
1862 – ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने जांजीबार की आजादी को मान्यता दी।
1876 – ग्राहम वेल ने पहली बार टेलिफोन पर अपने मित्र से बात की। उन्होंने अपने मित्र से कहा कि “मेरी आवाज़ सुनो, मैं एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल।”
1893 – आइवरी कोस्ट फ्रेंच सम्राज्य का हिस्सा बना।
1896 – इटली के श्याम वर्ण के लोग जिन्होंने इथोपिया पर अधिकार जमाने के लिए आक्रमण किया था आडवा नामक स्थान पर पराजित हुए।
1906 – उत्तरी फ्रांस में खान दुर्घटना में करीब 11 सौ लोग मरे।
1922 – महात्मा गांधी गिरफ्तार किए गए, राजद्रोह का आरोप, छह वर्षो की क़ैद, परन्तु दो वर्ष बाद रिहा किए गए।
1922 – चीन द्वारा परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी युद्धक विमानों ने जापान की राजधानी टोकियो पर भीषण बमबारी की। जिसके कारण टोकियो के लगभग 1 लाख आम नागरिक मारे गये।
1945 – जापान ने वियतनाम को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1946 – ब्राजील में हुए रेल हादसे में 1855 लोगों की मौत हो गई।
1959 – तिब्बत की राजधानी ल्हासा में चीन की नीतियों के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ। हालांकि चीन एक दशक पहले अक्टूबर 1950 से ही तिब्बत को अपने कब्जे में लेना शुरू कर चुका था।
1969 – केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) की स्थापना हुई।
1969 – मार्टिन लूथर किंग के हत्यारे जेम्स अर्ल रे को 99 साल की कैद की सजा सुनाई गयी।
1973 – एटलांटिक महासागर के इलाके में स्थित बरमूदा में आज के दिन ही ब्रितानी गवर्नर और उनके सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
1985 – भारत ने बेंशन एंड हेजेज क्रिकेट विश्वकप जीता।
1998 – इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुहार्तो लगातार सातवीं बार राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।
2002 – फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति यासर अराफात के आने-जाने पर लगा प्रतिबंध हटा ।
2002 – पाकिस्तान ने दक्षेस गृह मंत्रियों के सम्मेलन का प्रस्ताव रखा।
2003 – उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया ।
2003 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने सुरक्षा परिषद के सदस्यों से आग्रह किया कि वे इराक के निरस्त्रीकरण के बारे में अपने मतभेदों को दूर करें और कोई आम राय क़ायम करें।
2006 – पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बारूदी सुरंग विस्फोट में 26 मारे गये।
2007 – यूक्रेन के वैसिलीइवानचुक को हराकर विश्वनाथन आनन्द शतरंज में प्रथम स्थान पर पहुँचे।
2008 – माणिक सरकार की अगुवाई में त्रिपुरा में पुन: लेफ़्ट फ़्रंट ने सत्ता संभाली।
2008 – वरिष्ठ काँग्रेस नेता डी. डी. लपांग ने मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2008 – मलेशिया के अब्दुल्ला बदावी देश के पुन: प्रधानमंत्री बनें।
2010 – भारतीय संसद की ऊपरी सदन राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया।
2017- दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हाय को संवैधानिक कोर्ट ने पद से हटा दिया।
2018 – श्रीलंका में साम्प्रदायिक दंगों में अब तक दो लोगों की मृत्यु, दस घायल।
2019 – निर्वाचन आयोग ने 17वीं लोकसभा के चुनाव के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा की। सात चरणों में 11 अप्रैल से मतदान। वोटों की गिनती 23 मई को। देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हुई।आंध्रप्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, ओडि़शा और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी साथ में कराए जाने की घोषणा।
2019 – इथियोपिया एयरलाइंस का यात्री विमान अदिस अबाबा के निकट दुर्घटनाग्रस्त । विमान में सवार चार भारतीयों सहित 157 लोग मारे गये।
2019 – म्यांमार के रखाइन में आतंकी हमले में नौ पुलिसकर्मियों की मौत।
2020 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि 100 से अधिक देशों में घातक नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 के फैलने के बाद ये एक *वैश्विक महामारी* बन गया है।
2021 – तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखण्ड के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2021 – हिमाचल के चंबा में बस खाई में गिरने से नौ यात्रियों की मौत व नौ घायल हुए।
2021 – भारत – उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘दस्तलिक II’ उत्तराखंड के विदेशी प्रशिक्षण केंद्र, चौबटिया, रानीखेत में शुरू हुआ।
2021 – ब्राजील में एक ही दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोविड से मौत हुई।
2022 – यून सुक-योल दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति चुने गए।
2022 – अभ्यास धर्म संरक्षक-2022 का बेलगाम (कर्नाटक) में समापन हुआ।
2022 – ऑस्ट्रेलिया के सेना प्रमुख लोंगेवाला ने पोखरण स्थित समेकित फायर पावर प्रदर्शन का अवलोकन किया।
2022 – भारतीय मानक ब्यूरो ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान – IIT रुड़की के साथ BIS मानकीकरण चेयर प्रोफेसर’ की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – सिंगापुर में दो किट विज्ञानियों ने एक नई छोटी, गुड़गांव कॉकरोच आर्किटेक्चर की खोज की तथा उसका नाम पोकेमॉन कैरेक्टर फेरोमोसा रखा।
2023 – शी चिनफिंग ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति चुने गए।
2023 – चीन में हुई वार्ता के बाद सऊदी अरब और ईरान सात साल बाद कूटनीतिक संबंधों की बहाल करने पर सहमत हुए।
2023 – एमनील मेडिसिन के चिराग पटेल को यूएस-इंडिया सीईओ फोरम के अंदर कार्य समूह के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
2023 – अफगानिस्तान के फैजाबाद में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया।
2024 – चीन के शीआन स्थित शिजिंग अस्पताल में पहली बार चिकित्सकीय रूप से मृत व्यक्ति में 10 दिनों तक सूअर का जिगर प्रत्यारोपित किया गया, जो कि पशु अंग प्रत्यारोपण के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।
2024 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का शुभारंभ किया।
2025 – भारत और किर्गिस्तान के बीच संयुक्त विशेष बल सैन्य अभ्यास “खंजर-XII” शुरू हुआ।
2025 – DPIIT और मर्सिडीज-बेंज इंडिया के बीच नवाचार व विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए समझौता हुआ।
*10 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1861 – कैनेडा की महिला कवित्री श्रीमती पोलिन जॉन्सन का जन्म हुआ। वे रेंड इंडियन जाति के उस गुट में जन्मी जिसे विवशत: अमरीका से कैनेडा पलायन करना पड़ा।
1872 – भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के नेता मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी का जन्म हुआ। उन्होंने रेशमी आंदोलन चलाया था किन्तु यह आंदोलन विफल हो गया।
1920 – योग योगेश्वर श्री देवी दयाल महादेव का जन्म पंजाब प्रान्त के जिले ‘झंग’ (पाकिस्तान) की हवेली दीवान नामक ग्राम में हुआ।
1932 – उडुपी रामचन्द्र राव – अंतरिक्ष वैज्ञानिक और ‘इसरो’ (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के भूतपूर्व अध्यक्ष।
1934 – लल्लन प्रसाद व्यास, भारत के जाने-माने समाज सुधारक थे।
1945 – माधवराव सिंधिया – प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता।
1970 – उमर अब्दुल्ला – जम्मू और कश्मीर के अब तक के सबसे युवा और प्रदेश के 11 वें मुख्यमंत्री रह चुके।
1981 – वाजिद ख़ान – भारत के प्रसिद्ध चित्रकार और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आयरन नेल आर्टिस्ट, पेटेंट धारक तथा आविष्कारक।
1996 – प्रियंका गोस्वामी – भारतीय महिला एथलीट (रेस वॉकर) हैं।
*10 मार्च को हुए निधन👉*
1897 – सावित्रीबाई फुले – भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक।
1915 – गबर सिंह नेगी – प्रथम विश्वयुद्ध में मरणोपरान्त ‘विक्टोरिया क्रास’ पाने वाले भारतीय सैनिक थे।
1959 – मुकुन्द रामाराव जयकर – प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, समाजसेवक, न्यायाधीश, विधि विशारद तथा संविधानशास्त्रज्ञ थे।
1990 – दरबारा सिंह – पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1999 – विष्णु वामन शिरवाडकर कुसुमाग्रज – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी साहित्यकार।
2018 – सुरुज बाई खांडे – छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरतरी गायिका थीं।
2021 – हामेद बकायोको – आइवरी कोस्ट के पूर्व प्रधान मंत्री।
2022 – चौ. बंसीलाल पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा के छोटे भाई श्री रघुबीर सिंह का बीमारी के कारण निधन हुआ।
2023 – डोमिनिकन एमएलबी बेसबॉल आउटफील्डर जेसुएस अलौ (80) का निधन हुआ।
2023 – परागुआयन फुटबॉल सेंट्रल मिडफील्डर जुवेन्सियो ओसोरियो (72) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी घुड़सवार केविन फ्रीमैन (81) का निधन हुआ।
2023 – आयरिश रग्बी यूनियन विंग नियाल ब्रॉफी (87) का निधन हुआ।
2024 – सोवियत जिमनास्ट सर्गेई विक्टरोविच डियोमिडोव (80वर्ष) का निधन हुआ।
2024 – संगीतकार कार्ल वॉलिंगर (66वर्ष) का निधन हुआ।
2025 – कर्नाटक के पूर्व विधायक और मंत्री बी. सुब्बय्या शेट्टी (91 वर्ष) का निधन हुआ।
*10 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 मेला शीतलामाता (कुराली , पं.)।
🌟 योगेश्वर श्री देवी दयाल महादेव जयन्ती।
🌟 श्रीमती सावित्री बाई फुले पुण्य दिवस।
🌟 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) स्थापना दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस (पहली बार 10 मार्च, 2022)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*