पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 24 मार्च 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 24 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 24 मार्च 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 मार्च 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 16:10 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 19:05 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* तैतिल – 16:10 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* प्रीति – 09:06 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 06:21
*🌄सूर्यास्त-* 18:34
*🌙चन्द्रोदय-* 09:48
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 06:18 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:03 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 15:31 से 17:02
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 चैत्र सुदी षष्ठी 16:10 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , नवरात्रि का छठा दिन – मां कात्यायनी व्रत – पूजा , श्री सूर्य षष्ठी व्रत , स्कन्द षष्ठी व्रत (गया में प्रसिद्ध) , श्री अशोक षष्ठी (बंगाल) , पंचरात्र व्रत (नक्त) , कुमारव्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 19:05 तक , द्विपुष्कर योग 19:05 से सूर्योदय तक , कुमारयोग 16:08 तक , राजयोग , सौभाग्य सूचक रोहिणी व्रत (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री नायकबा पालकी समारोह (बनपुरी) , श्री कराड महाकाली यात्रा प्रारंभ (चंद्रपुर) , मेला माईसरखाना (बठिंडा, पं.) , श्री यमुना छठ / जयन्ती (चैत्र शुक्ल षष्ठी) , भगवान सम्भवनाथ जी मोक्ष कल्याणक (चैत्र शुक्ल षष्ठी) , अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि दिवस (World Achievers Day) , राष्ट्रीय ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस (22 मार्च का भी वर्णन , कन्फर्म कर लें) , विश्व टीबी ( क्षयरोग , तपेदिक ) दिवस (WHO) , असम राइफल्स स्थापना दिवस (191वाँ , भारत का सबसे पुराना अर्धसैनिक बल) व सकल मानव अधिकार उल्लंघन और पीड़ितों की गरिमा के विषय में सत्य के अधिकार के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Right to the Truth Concerning Gross Human Rights Violations and for the Dignity of Victims)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 चैत्र सुदी सप्तमी 13:52 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , नवरात्रि का सातवां दिन – मां कालरात्रि व्रत – पूजा , अशोक कलिका प्राशन , वासन्ती दुर्गा पूजारम्भ , श्री अन्नपूर्णा परिक्रमा 13:51 से , शुक्र अश्विनी नक्षत्र एवं मेष राशि में 29:08 पर , विघ्नकारक भद्रा 13:51 से 24:50 तक , ओली प्रारम्भ (जैन)।_*
*🎯आज की भक्ति 👉*
🌹
*चंद्रहासोज्ज्वलकरा*
*शार्दूलवरवाहना ।*
*कात्यायनी शुभं दद्याद्*
*देवी दानवघातिनी।।*
*भावार्थ👉*
_चमचमाते हुए चंद्रहास खड्ग को करकमल में धारण किए हुए और श्रेष्ठ सिंह की सवारी वाली एवं दानवों का वध करने वाली माता कात्यायनी देवी शुभ फलदात्री हों।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 मार्च 2026 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। आराम के लिए समय मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। मित्र से वार्ता होगी। सुखद समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे। कोरोना काल में यात्रा का कार्यक्रम टालें। परिवार पर व्यय होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज परिवार व मित्रों से सामंजस्य बनेगा । संतान सुख मिलेगा। शत्रु हार का सामना करेंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में हल्की बाधा आयेगी। अधिकारी से सौहार्दपूर्ण रहें। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा। पारिवारिक तालमेल बनाएँ रखें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज धर्म पर विश्वास बनेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । हल्का मानसिक तनाव रहेगा। खर्च पर ध्यान दें । सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है । आलस्य को त्याग मेहनत पर विश्वास बनेगा । साझेदारी से लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा ।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कुटुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। दुश्मनों को मुंह की खानी पड़ेगी। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। खर्च पर ध्यान दें। पराक्रम में वृद्धि होगी। घरेलू जीवन व्यस्त रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। वैसे धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठान आदि में विश्वास और भी बढे़गा । उदर-विकार से बचें । कठिन परिश्रम से लाभ निश्चित है । धन का लाभ मिलेगा। हल्की परिवारिक समस्याएं रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान बनाए रखें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज गुप्त शत्रु से सावधान रहें । मानसिक चिंतन रह सकता है । दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी को समय दें। दैनिक कार्य सामान्य रहेंगे । निर्माण में प्रगति होगी। आध्यात्म मे विश्वास बनेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। जीवनसाथी को समय दें । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*24 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1837 – कनाडा में अश्वेत नागरिकों को वोट डालने का अधिकार दिया गया।
1855 – कलकत्ता (अब कोलकाता) से दिल्ली के बीच पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी का संदेश भेजा गया।
1878 – ब्रिटिश जहाज यूरीडाइस डूबा, 300 लोगों की मौत।
1883 – न्यूयार्क और शिकागो के बीच पहली बार फोन से बातचीत हुई।
1882 – टीबी की पहचान। वैज्ञानिक बैसिलस रॉबर्ट कॉख को बाद में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1932 – अमेरिका में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो प्रसारण किया गया।
1959 – इराक ने बगदाद संधि से खुद को अलग कर लिया।
1977 – मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने और उन्होंने केन्द्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनायी।
1990 – भारतीय सेना ने श्रीलंका छोड़कर स्वदेश वापसी की।
1993 – एज़र वीज़मैन इजरायल के राष्ट्रपति चुने गये।
1998 – भारत में दान्तान के माध्यम में तेज़ तूफ़ान के कारण 250 लोग मारे गए और 3000 घायल हो गए।
1999 – पी.एन. भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कमेटी के उपाध्यक्ष चयनित।
2003 – तपेदिक की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसके नियंत्रण के प्रयासों को जारी रखने के लिए दुनिया भर में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया।
2007 – आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने विश्वकप का सबसे तेज शतक बनाया।
2008 – छठे वेतन आयोग ने केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए औसतन 40% वेतन बढ़ोत्तरी की सिफारिश की।
2008 – एक्सएल टेलीकॉम एण्ड एनर्जी लिमिटेड को यूरोप में एक अरब 53 करोड़ 90 लाख रुपये के सोलर पैनल निर्यात करने का आर्डर मिला।
2008 – नेपाल में निचले सदन के लिए मतदान सम्पन्न।
2008 – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता युसुफ़ रजा गिलानी को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना गया।
2013 – पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में एक सैन्य चौकी पर हुये आत्मघाती हमले में 17 सैनिक मारे गये।
2019 – भारतीय नौसेना ने चक्रवात प्रभावित मोजाम्बिक में 192 लोगों की जान बचाई , चक्रवात में 417 लोगों की हो चुकी हैं मौत।
2019 – सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में दो हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले पर रिपोर्ट मांगी।
2019 – फिल्मफेयर अवॉर्ड 2019 में फिल्म ‘राजी’ ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड ।आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस तो रणबीर कपूर को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड।
2020 – देश के नाम अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज रात बारह बजे से 21 दिन के लिए पूरे देश में अनिवार्य लॉकडाउन कर दिया जाएगा।
2020 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 महामारी तेजी से फैलने की चेतावनी जारी की वहीं कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलिंपिक को 1 साल ( 2021 तक ) के लिए टाल दिया गया।
2021 – राजस्थान के जालोर जिले में एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने 6 बच्चों को कुचला , 5 बच्चों की मौत व एक छात्रा घायल हुई।
2021 – नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो और यमुना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ने सिविल एविएशन सिक्योरिटी के समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये।
2022 – भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल एम. एम. नरवणे ने डोगरा रेजीमेंट की टुकड़ियों को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त ध्वज’ भेंट किए।
2022 – नागरिक उड्डयन पर एशिया का सबसे बड़ा आयोजन विंग्स इंडिया (एक द्विवार्षिक शो, 24 से 27 मार्च तक) 2022 हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर शुरू हुआ।
2023 – पेंसिल्वेनिया की चॉकलेट फैक्ट्री में विस्फोट होने से 7 लोगों की मौत व 10 घायल हुए।
2023 – उत्तर कोरिया ने पानी के भीतर परमाणु सक्षम हमला करने वाले ड्रोन का परीक्षण किया।
2023 – अमरीका – कनाडा के बीच अनधिकृत सीमा से शरणार्थियों को हटाने पर समझौता हुआ।
2023 – आयुष मंत्रालय व पूर्व सैनिक कल्याण विभाग, रक्षा मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
2023 – फ्रांस ने चीनी सोशल मीडिया वीडियो-शेयरिंग ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया।
2023 – अमेरिका के मिसिसिपी और अलबामा में शक्तिशाली तूफान की चपेट में आने से कम से कम 26 लोगों की मौत व कई अन्य घायल हुए।
2023 – जापान के इजू आइलैंड्स में रिक्टर पैमाना 4.6 तीव्रता का भूकंप आया।
2024 – सेनेगल राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी नेता बासिरू दिओमाये फेय ने जीत हासिल की, जेल से रिहा होने के केवल 10 दिन बाद।
2024 – भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने ह्यूमन सोर्स से बने टीबी के पहले टीके MTBVAC का ऐलान किया।
2025 – मुंबई के धारावी में गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक में भीषण आग लगी।
*24 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1776 – कर्नाटक संगीत के महान संगीतज्ञ मुत्थुस्वामी दीक्षितर का जन्म तमिलनाडु के तंजावुर ज़िले के तिरुवरूर शहर में हुआ था।
1863 – सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा – प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता।
1892 – हरिभाऊ उपाध्याय – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी।
1966 – जयदेव गाल्ला भारत की सोलहवीं लोकसभा में आंध्र प्रदेश की गुंटूर सीट से सांसद बने।
1979 – इमरान हाशमी, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1984 – एड्रियन डिसूजा, भारतीय हॉकी खिलाड़ी।
*24 मार्च को हुए निधन👉*
809 – हारुन अल रशीद – पांचवें अब्बासी खलीफा थे।
1455 – पोप निकोलस वी – कैथोलिक चर्च के प्रमुख और पापल राज्यों के शासक थे ।
1603 – महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम, इंग्लैण्ड की महारानी थीं।
1882 – हेनरी वाड्सवर्थ लांगफेलो अमरीका के प्रथम राष्ट्रीय कवि थे।
1905 – जूल्स वर्न – सुप्रसिद्ध अंग्रेज विज्ञान कथाकार थे।
1946 – अलेक्जेंडर अलेक्जेंड्रोविच अलेखिन एक रूसी और फ्रांसीसी शतरंज खिलाड़ी व चौथे विश्व शतरंज चैंपियन थे।
1953 – मैरी ऑफ टेक – किंग जॉर्ज पंचम की पत्नी , यूनाइटेड किंगडम और ब्रिटिश डोमिनियन की रानी थीं।
1971 – राधिकारमण प्रसाद सिंह – हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक थे।
2014 – कुलदीप पवार – भारतीय सिनेमा के मराठी भाषा के अभिनेता थे।
2020 – “एस्टेरिक्स और ओबेलिक्स” के निर्माता अल्बर्ट उडेरो का निधन।
2023 – अमेरिकी संगीतकार , पियानोवादक और शिक्षक डोलोरेस व्हाइट (90) का निधन हुआ।
2023 – हिंदी-बंगाली फिल्मों के फेमस डायरेक्टर प्रदीप सरकार (67) का निधन हुआ।
2023 – इंटेल के सह-संस्थापक और मूर्स लॉ लेखक गॉर्डन मूर (94) का निधन हुआ।
2024 – हंगेरियाई संगीत रचयिता पीटर योत्वोस (80) का निधन हुआ।
*24 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री नायकबा पालकी समारोह (बनपुरी)।
🌟 श्री कराड महाकाली यात्रा प्रारंभ (चंद्रपुर)।
🌟 मेला माईसरखाना (बठिंडा, पं.)।
🌟 श्री यमुना छठ / जयन्ती (चैत्र शुक्ल षष्ठी)।
🌟 भगवान सम्भवनाथ जी मोक्ष कल्याणक (चैत्र शुक्ल षष्ठी)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि दिवस (World Achievers Day)।
🌟 राष्ट्रीय ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस (22 मार्च का भी वर्णन , कन्फर्म कर लें)।
🌟 विश्व टीबी ( क्षयरोग , तपेदिक ) दिवस (WHO)।
🌟 असम राइफल्स स्थापना दिवस (191वाँ , भारत का सबसे पुराना अर्धसैनिक बल)।
🌟 सकल मानव अधिकार उल्लंघन और पीड़ितों की गरिमा के विषय में सत्य के अधिकार के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Right to the Truth Concerning Gross Human Rights Violations and for the Dignity of Victims)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*