पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 12 अप्रैल 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 12 अप्रैल 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 12 अप्रैल 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 12 अप्रैल 2026*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 25:19 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* श्रवण – 15:14 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* वणिज – 13:06 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* साध्य – 18:14 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 05:59
*🌄सूर्यास्त-* 18:44
*🌙चन्द्रोदय-* 27:15
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 27:45 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:47
*🤖राहुकाल-* 17:09 से 18:44
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 वैशाख बदी दशमी 25:19 तक पश्चात् एकादशी शुरू , पंचक 27:45 से , विघ्नकारक भद्रा 12:58 से 25:17 तक , पारसी अदार माह प्रारंभ (दु.1.025) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मुनि श्री सुव्रतनाथ जी जन्म – तप कल्याणक (जैन , बैशाख कृष्ण दशमी) , मेला श्री मारकण्डा प्रारम्भ (बिलासपुर) , श्री कालभैरव यात्रा – मुंजवाड़ी, पुरंदर (पुणे) , श्री नाना महाराज तराणेकर पुण्यतिथि (नागपुर और इंदौर) , पंजाब नेशनल बैंक 132वां स्थापना दिवस , विश्व विमानन और कॉस्मोनॉट्स दिवस / मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस व लो संडे (Low Sunday , ईसाई)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 वैशाख बदी एकादशी 25:11 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , वरुथिनी एकादशी व्रत (सभी के लिए) , पंचक जारी ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*दिवसेनैव तत् कुर्याद्*
*येन रात्रौ सुखं वसेत् ।*
*यावज्जीवं च तत्कुर्याद्*
*येन प्रेत्य सुखं वसेत् ॥*
*भावार्थ👉*
_दिनभर ऐसा काम करो जिससे रात में चैन की नींद आ सके। इसी प्रकार जीवनभर ऐसा काम करो जिस से मृत्यु पश्चात् सद्गति प्राप्त हो।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*12 अप्रैल 2026 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके पास पर्याप्त समय होने पर भी व्यस्त ही रहोगे। योगा , प्राणायाम अवश्य करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। वरिष्ठ से आपको तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगख । शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*12 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1531 – जर्मनी के पूंजीपति प्रोटिस्टेंट ईसाइयों के बीच सैनिक एवं धार्मिक समझौता हुआ।
1801 – रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया।
1801 – विलियम क्रे को कलकत्ता (अब कोलकाता) के फोर्ट विलियम कॉलेज में बंगाली भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।
1861 – अमेरिका में दक्षिण और उत्तर राज्यों के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया।
1927 – ब्रिटिश कैबिनेट ने 21 वर्ष की महिलाओं को वोटिंग अधिकार देने का समर्थन किया
1928 – जर्मन विमान ब्रेमेन ने अटलांटिक महासागर के पूर्व से पश्चिम की ओर पहली सफल उड़ान भरी।
1932 – स्पेन में प्रजातांत्रिक सरकार की स्थापना हुई और राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ।
1945 – अमेरिका द्वारा ओकीनावा पर आक्रमण।
1945 – जापानी मंत्रिमंडल का त्यागपत्र।
1946 – सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ।
1955 – डॉ जोंस साक द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन को सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया।
1961 – सोवियत संघ ने पहले इंसान यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा। यूरी ने वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी।
1973 – सूडान ने अपना संविधान बनाया।
1975 – अमेरिका ने कंबोडिया में अपनी हार स्वीकार कर पांच साल के हस्तक्षेप के बाद मामले से खुल को अलग किया।
1978 – भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश की पहली डबल डेकर ट्रेन सिंहगढ़ एक्सप्रेस बाम्बे (अब मुम्बई) के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलायी गयी।
1981 – अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रेक्षेपित किया गया।
1991 – खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त।
1998 – गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2006 – साइप्रस के राष्ट्रपति तासोस पापादोलस 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2007 – पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइपलाइन पर भारत को मंजूरी दी।
2007 – एयरलाइन्स जेट ने एयर सहारा को ख़रीदा।
2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति और सांसद लॉर्ड स्वराजपाल के स्वामित्व वाले केपेरो समूह ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में मोटर वाहन के पुर्जे बनाने की तीन इकाइयों को लगाने का फ़ैसला किया।
2008 – अफ़ग़ानिस्तान में भारतीयों के एक काफ़िले पर हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीय इंजीनियरों सहित तीन लोगों की मौत।
2010 – लुधियाना, पंजाब (भारत) के गुरु नानक देव स्टेडियम में भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 58-24 से पराजित कर प्रथम विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली।
2010 – ब्रिटिश-भारतीय लेखक राणा दासगुप्ता को महागाथा सोलो के लिए 2010 का कॉमनवैल्थ राइटर्स पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
2010 – आस्ट्रेलियाई ग्लेंडा गेस्ट के ‘सिडॉन रॉक’ को यहाँ हुए पुरस्कार के ग्रांड फिनाले में ‘श्रेष्ठ पहली पुस्तक’ का अवार्ड मिला।
2009 – जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा ‘जिम्बाब्वे डॉलर’ का त्याग किया।
2012 – फेसबुक पर कैंडी क्रश सागा गेम को जारी किया गया (कन्फर्म नहीं)।
2013 – फ्रांस की सीनेट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी।
2014- मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया।
2019 – पाकिस्तान में क्वेटा में हजारा समुदाय को निशाना बनाकर किया धमाका, 16 की मौत।
2019 – पाक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को लागू करने के लिए गाइडलाइन जारी की ।
2019 – भारत को ‘नाटो सहयोगी देश’ का दर्जा देने की तैयारी में अमेरिका, संसद में अहम बिल पेश किया।
2019 – इजरायल के अंतिम नतीजे जारी, नेतन्याहू की पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें पांचवीं बार पीएम बनने की तैयारी।
2020 – मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कोविड – 19 से निपटने के लिए वेब पोर्टल – “युक्ति” की शुरुआत की।
2021 – फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां -वेस ली द्रियां पांच दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
2021 – बांग्लादेश में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास शांतिर अग्रसेना का समापन हुआ।
2021 – मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुशील अरोड़ा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद से मुक्त हुए।
2021 – बांग्लादेश में संस्कृत सीखाने वाले एप को लांच किया गया।
2021 – उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान ने सीमा पार व्यापार केंद्र का निर्माण शुरू किया।
2022 – राजस्थान में अलवर-जयपुर मार्ग पर कुशलगढ़ के पास रोडवेज बस और ट्रैक्टर टकराने से 5 लोगों की मौत व 25 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2022 – न्यूयॉर्क में ताबड़तोड़ फायरिंग से ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन पर 5 लोगों की मौत व 13 जख्मी हुए।
2022 – श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने भारत में निर्मित पहले डोर्नियर विमान को हरी झंडी दिखाई।
2022 – स्वदेशी रूप से विकसित एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल ‘हेलीना’ का उन्नत हल्के हेलीकाप्टर से फिर से सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया।
2023 – PM मोदी ने 15वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई , राजस्थान को पहली वंदे भारत मिली।
2023 – बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग से 4 जवानों की मौत हुई।
2024 – संगीत समारोह कोचेला शुरू हुआ, जिसमें लाना डेल रे, टायलर द क्रिएटर, डोजा कैट और नो डाउट मुख्य भूमिका में रहे।
2025 – वक्फ कानून विरोध में बंगाल के मुर्शिदाबाद समेत 4 जिलों में हिंसा हुई , 120 गिरफ्तार, 3 की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल व इंटरनेट बंद किया गया।
*12 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*
1621 – सिख गुरु तेग बहादुर का जन्म (1 व 9 अप्रैल आदि का भी वर्णन , इसलिए कन्फर्म नहीं )।
1885 – राखालदास बंद्योपाध्याय – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता।
1910- केदार शर्मा – भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार।
1917 – वीनू मांकड़ – भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक थे। इनका नाम विश्व के श्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिना जाता है।
1921 – सुन्दर सिंह भण्डारी एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
1924 – फ्रांसिस न्यूटन सूजा – एक भारतीय – अमेरिकी ब्रिटिश एशियाई कलाकार थे।
1935 – लालजी टंडन एक भारतीय वरिष्ठ राजनीतिज्ञ व बिहार के पूर्व राज्यपाल रहे।
1937 – गुलशन बावरा – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।
1943 – सुमित्रा महाजन – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्षा।
1954 – सफ़दर हाशमी – प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार।
1962 – सावजी धनजी ढोलकिया एक भारतीय व्यवसायी (हीरा कंपनी हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स के संस्थापक और अध्यक्ष)।
1981 – तुलसी गेबार्ड, अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद हैं।
1997 – अल्का गुप्ता एक भारतीय अभिनेत्री हैं। (धारावाहिक झांसी की रानी)।
*12 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1236 – इल्तुतमिश – दिल्ली (भारत) का शासक (28 अप्रैल 1236 का वर्णन मिलने से कन्फर्म नहीं)।
1723 – नेकसियर – मुग़ल वंश का 12वाँ बादशाह था।
1945 – अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट की कार्यालय में मृत्यु हुई और उप-राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन राष्ट्रपति बने।
1962 – डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया – इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता ( 14 अप्रैल का भी वर्णन मिलता है )।
1978 – ताज भोपाली – एक सुप्रसिद्ध शायर।
2006 – राजकुमार – कन्नड़ फ़िल्मों के अभिनेता।
2017 – रमेशचंद्र अग्रवाल – दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के चेयरमैन थे।
2020 – इंग्लैंड और चेल्सी के पूर्व गोलकीपर पीटर बोनेटी का निधन।
2020 – प्रसिद्ध मोटर-रेसिंग ड्राइवर सर स्टर्लिंग मॉस का निधन।
2020 – ब्रिटिश कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर का नोवेल कोरोनावायरस के कारण निधन।
2021 – मशहूर इतिहासकार पद्मश्री योगेश प्रवीण का निधन हुआ।
2023 – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री उत्तरा बावकर (79) का निधन हुआ।
2024 – इतालवी फ़ैशन डिज़ाइनर रॉबर्टो कवाली (83) का निधन हुआ।
2025 – प्रसिद्ध भारतीय कथक नृत्यांगना कुमुदिनी लाखिया (94) का निधन हुआ।
*12 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 मुनि श्री सुव्रतनाथ जी जन्म – तप कल्याणक (जैन , बैशाख कृष्ण दशमी)।
🌟 मेला श्री मारकण्डा प्रारम्भ (बिलासपुर)।
🌟 श्री कालभैरव यात्रा – मुंजवाड़ी, पुरंदर (पुणे)।
🌟 श्री नाना महाराज तराणेकर पुण्यतिथि (नागपुर और इंदौर)।
🌟 पंजाब नेशनल बैंक 132वां स्थापना दिवस।
🌟 विश्व विमानन और कॉस्मोनॉट्स दिवस / मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
🌟 लो संडे (Low Sunday , ईसाई)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*