पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 01 फरवरी 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 01 फरवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 01 फरवरी 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 01 फरवरी 2026*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 27:41 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* पुष्य – 23:58 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* विष्टि – 16:45 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* प्रीति – 10:18 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 07:09
*🌄सूर्यास्त-* 18:00
*🌙चन्द्रोदय-* 17:26
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:56
*🤖राहुकाल-* 16:38 से 18:00
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅 आज रविवार को 👉 माघ सुदी पूर्णिमा 27:41 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , फरवरी माह प्रारम्भ , श्री सत्यनारायण व्रत , स्नान – दान – व्रतादि की माघी पूर्णिमा , तिल दान , तिल पात्र दान , होलिका रोपण (स्थानभेद) , माघ स्नान समाप्त , दांडारोपिणी पूर्णिमा (स्थानभेद) , अन्वाधान , माघी मासम (तमिल) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / रविपुष्ययोग सूर्योदय से 23:58 तक , विघ्नकारक भद्रा 16:46 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 23:59 से , रत्नत्रय व्रत पूर्ण (जैन) , माघ मासीय स्नान – दान – व्रत – यम – नियमादि समाप्त , चित्रऋषि यात्रा – तत्सावली (वर्धा) , रथ यात्रा मंगेशी -गोवा , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , भक्त रविदास जयन्ती (माघ शुक्ल पूर्णिमा) , श्री भैरवी जयन्ती , महाकवि श्री माघ जयन्ती (माघ शुक्ल पूर्णिमा , मतभेद) , मां ललिता जयंती (माघ शुक्ल पूर्णिमा) , मरुस्थल मेला जैसलमेर (राज. , पूर्ण) , मेला श्री वेणेश्वरधाम पूर्ण (डूंगरपुर) , मेला अस्तुआणां पूर्ण (पंजाब) , कल्पना चावला स्मृति दिवस , श्री ई. के. मॉलोंग जयन्ती , पहलवान सतपाल सिंह जन्म दिवस , वैज्ञानिक श्री शंभुनाथ डे जयन्ती , आर्मी डेंटल कॉर्प्स स्थापना दिवस (85वां) , भारतीय तटरक्षक बल दिवस (50वां) व वनाग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह , 01 से 07 फरवरी प्रत्येक वर्ष)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 फाल्गुन बदी प्रतिपदा 25:54 तक पश्चात् द्वितीया शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा,*
*शास्त्रं तस्य करोति किम्।*
*लोचनाभ्यां विहीनस्य,*
*दर्पणः किं करिष्यति ॥*
*अर्थात्👉*
_जिसके पास स्वयं बुद्धि नहीं है, उसका शास्त्र भला क्या कर सकते हैं? आँखों से अन्धे व्यक्ति के लिए भला शीशा क्या कर सकता है?_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*01 फरवरी 2026 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपकी योजना फलीभूत होगी। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा की थकान रह सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए उपक्रम प्रारंभ करने का मन बन सकता है। पार्टनर तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। परहेज करें स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तीर्थाटन तथा संत दर्शन का लाभ मिल सकता है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। वरिष्ठ जन का मार्गदर्शन तथा सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुरानी व्याधि बाधा का कारण बन सकती है। कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। धनहानि के योग हैं। वरिष्ठजनों की सलाह मानें तथा विवेक से कार्य करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । आर्थिक उन्नति के लिए बनाई गई योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर मनोनुकूल परिवर्तन संभव है। आय बनी रहेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। चिंता रह सकती है। जोखिम न उठाएं।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा । सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थाटन का मन बनेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सौभाग्य वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन तालमेल वाला रहेगा । स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। अकारण क्रोध रहेगा। जोखिम व जमानत के का कार्य टालें। अपेक्षित कार्यों में विलंब से चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यवसाय में ध्यान दें। लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पार्टनरों से मनोनुकूल सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विरोधियों का पराभव होगा। नए लोगों से मिलना होगा। कार्य आसानी से संपन्न होंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा । कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। नकारात्मकता से दूर रहें। सहयोग होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। शांति बनाए रखें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान महसूस होगी। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। लापरवाही से हानि होगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । घर में अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्य में निरंतरता बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। विवाद न करें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । कार्य बेहतर ढंग से होंगे। कोई बड़ा कार्य मनोनुकूल बनेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। समय अनुकूल है। लाभ में वृद्धि होगी।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*1 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1329 – बोहेमिया के राजा जॉन ने लिथुआनिया के बुतपरस्त ग्रैंड डची के एक महत्वपूर्ण किले मेदवेगलिस पर कब्जा किया।
1786 – लॉर्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल बने।
1790 – न्यूयार्क शहर में पहली बार ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स’ का आयोजन किया गया।
1793 – फ़्रांस ने ‘यूनाइटेड किंगडम’ और नीदरलैंड पर युद्ध की घोषणा की।
1797 – लार्ड काॅर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के पद की शपथ ली।
1814 – फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की माैत हुई।
1827- कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई।
1835 – ईस्ट इंडिया कम्पनी ने दार्जिलिंग को सिक्किम के पट्टे पर लिया।
1835 – मॉरीशस में ‘ग़ुलामी प्रथा’ का समापन हुआ।
1855 – ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ।
1865 – अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में तेरहवें संशोधन पर हस्ताक्षर किए।
1881 – दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन काॅलेज की स्थापना हुई।
1884 – डाक बीमा योजना लागू हुई।
1884 – ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’ का पहला वॉल्यूम ‘ए टू आंट’ का प्रकाशन।
1893 – अमेरिकी आविष्कारक थॉमस एडिसन ने दुनिया के पहले फिल्म स्टूडियो, ब्लैक मारिया को पूरा किया।
1896 – जियाकोमो पुक्किनी के प्रतिष्ठित ओपेरा “ला बोहेम” का प्रीमियर इटली के ट्यूरिन में टीट्रो रेजियो में हुआ।
1908 – पुर्तग़ाल नरेश कार्लास प्रथम और युवराज लुइस फिलिप की लिस्बन में हत्या हुई तथा मैनुअल द्वितीय शासक बने।
1922 – महात्मा गाँधी ने असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी भारत के वायसराय को दी।
1924 – यू.एस.एस.आर. ने यूनाइटेड किंगडम को मान्यता प्रदान की।
1924 – ब्रिटेन ने सोवियतसंघ को मान्यता प्रदान की।
1932 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज डॉन ब्रैडमैन ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के साथ एक टेस्ट मैच में नाबाद 299 रन बनाए।
1941 – आर्मी डेंटल कॉर्प्स का गठन हुआ।
1949 – ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ ने ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया’ का अधिग्रहण कर लिया।
1953 – नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आई बाढ़ से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई जिसमें सिर्फ नीदरलैंड में ही 1836 लोग मारे गए।
1956 – दक्षिण अफ्रीका ने सोवियत संघ के वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को वापिस बुलाने की माँग की।
1958 – मिस्र और सीरिया को ‘यूनाइटेड अरब रिपब्लिक’ में मिला दिया गया, जो कि 1961 तक बना रहा।
1964 – भारत में ‘यूनिट ट्रस्ट’ की स्थापना हुई।
1972 – ‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण’ का गठन हुआ।
1974 – साओ पाउलो, ब्राजील में 25 मज़िल बैंक की इमारत में आग से 227 लोगों की मृत्यु हो गयी।
1974 – क्वालालम्पुर को संघीय क्षेत्र घोषित किया गया।
1976 – ‘राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार’ का गठन हुआ।
1977 – ‘भारतीय तट रक्षक बल’ का गठन हुआ।
1977 – भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना।
1979 – 14 वर्षों तक निर्वासित जीवन बिताने के बाद अयातुल्ला खुमैनी का ईरान आगमन।
1985 – मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया।
1991 – अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से करीब 1200 लोगों की मौत।
1992 – भोपाल के मुख्य न्यायाधीश ने ‘यूनियन कार्बाइड’ के पूर्व सी ई ओ वारेन ऐन्डरसन को फ़रार घोषित किया। (भोपाल गैस त्रासदी)
1992 – केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली’ दिया गया।
1994 – जोस अनाला लेसो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के प्रथम उच्चायुक्त नियुक्त।
1998 – पीटर कोर्डा ने मार्सिलो रियोस को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस चैंपियनशिप का ख़िताब जीता।
1999 – अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी धर्मसभा का टांगी (बांग्लादेश) में आयोजन।
1999 – पाकिस्तान उच्च न्यायालय द्वारा प्रमुख अख़बार समूह ‘जंग’ के प्रकाशन हेतु आदेश जारी।
2002 – अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।
2003 – अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक़्त हुई ‘कोलम्बिया यान दुर्घटना’ में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
2004 – सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 251 लोगों की मौत और 244 घायल।
2005 – नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा को हटाकर तीन वर्ष के लिए सारे कार्यकारी अधिकार अपने पास लिए।
2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने दस वर्षीय ‘अमेरिकी प्रतिस्पर्धी योजना’ की घोषणा की।
2007 – इफ़को ने जार्डन कंपनी जेपीएम के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया।
2009 – चार देशों के ‘पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट’ में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया।
2009 – मेलबर्न, आस्ट्रेलिया में भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी ने पहली बार मिक्स्ड डबल का ख़िताब जीता।
2012 – मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान भडके दंगे में 74 लोग मारे गये।
2019 – वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने 2019-20 का अंतरिम केन्द्रीय बजट संसद में पेश किया।
2019 – उ. कोरिया ने लिया सभी परमाणु सामग्री संवधन केंद्र नष्ट करने का संकल्प।
2019 – पाक ने कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘नसर’ का परीक्षण किया।
2019 – दीपेंद्र हुड्डा को फिर मिला श्रेष्ठ सांसद का सम्मान, हरियाणा के लोगों को किया समर्पित।
2020 – इराक में पिछले चार महीनों से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच मुहम्मद तौफीक अलावी को मुल्क का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।
2020 – वरिष्ठ राजनयिक गोपाल बागले को शनिवार को श्रीलंका में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया।
2020 – राष्ट्रमंडल महासचिव पेट्रिका स्कॉटलैंड ने पुष्टि की है कि मालदीव राष्ट्रमंडल का 54वां सदस्य देश बन गया।
2021 – लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम ने सेना उप प्रमुख का कार्यभार संभाला।
2021 – भारत – कतर के बीच चौथा विदेश कार्यालय परामर्श वर्चुअल प्रारूप में आयोजित किया गया।
2021 – म्यांमार की मिलिट्री ने तख्तापलट कर दिया। देश में पिछले 10 साल से लोकतांत्रिक सरकार थी, जबकि इससे पहले 2011 तक यहां सैन्य शासन ही था।
2022 – भारत और रूस के बीच नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र से संबंधित मुद्दों पर परस्पर विचार-विमर्श हुआ।
2022 – झारखंड में एक अवैध कोयला खदान धंसने से कम से कम 13 मजदूरों की मौत व कई अन्य घायल हुए।
2023 – हैंडलूम हाट (जनपथ) नई दिल्ली में ऊनी कपड़ों के उत्पादों की एक विशेष हथकरघा प्रदर्शनी शुरू हुई।
2023 – सेमीकंडक्टर उद्योग को बढावा देने के लिए भारत-अमरीका कार्यबल गठित करने पर सहमत हुए।
2023 – भारतीय वायु सेना भारत के पूर्वोत्तर भाग में अभ्यास ‘प्रलय’ की शुरूआत की।
2023 – यूनेस्को ने यूक्रेन के ऐतिहासिक शहर ओडेसा को विश्व विरासत सूची में शामिल किया।
2023 – एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वायु सेना के नए उप प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया व जम्मू-कश्मीर में मेजर जनरल गिरिश कालिया ने जनरल ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला।
2023 – चेन्नई एयरपोर्ट पर भारत का पहला मल्टीप्लेक्स थिएटर शुरू किया गया।
2023 – बांग्लादेश के पीएम ने देश के सबसे बड़े पुस्तक मेले ‘अमर एकुशी बोई मेला’का उद्घाटन किया।
2023 – सऊदी अरब को 2027 एशियाई फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए चुना गया।
2024 – भारत को हथियारों से लैस 31MQ-9B ड्रोन देने की अमेरिका की 4 बिलियन डॉलर की डील को मंजूरी मिली।
2024 -भारतीय नौसेना ने 2024 को ‘नौसेना असैन्य वर्ष’ घोषित किया।
2024 – उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री जगदीप धनखड़ ने आठ सदस्यों वाले उप सभापति पैनल का पुनर्गठन किया।
2026 – छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलो से मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए।
*1 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1854 – अब्बास तैयबजी – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी थे।
1861 – ब्रह्मबांधव उपाध्याय – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1899 – भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा भारत के 6 वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1915 – शंभुनाथ डे – हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक थे।
1917 – ए. के. हंगल – प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार (1914 का भी वर्णन)।
1939 – कलाम अंजी रेड्डी – दवा उद्योग में एक भारतीय उद्यमी थे।
1943 – एम. कीर्ति सिंह – मणिपुर के प्रसिद्ध लेखक, विद्वान तथा शिक्षाविद थे।
1946 – ई. के. मॉलोंग – मेघालय के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे।
1955 – सतपाल सिंह – भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान।
1956 – ब्रह्मनंदन, भारतीय फ़िल्म अभिनेता ।
1957 – जैकी श्रॉफ़ (जय किशन श्रॉफ़) फ़िल्म अभिनेता।
1967 – शिशुपाल नाथु पाटले, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1969 – भारतीय राज्य असम के 15वें मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा।
1971 – अजय जडेजा, क्रिकेटर।
1971 – अब्दुल खालेक भारत की संसद में सत्रहवीं लोकसभा के सदस्य।
1994 – अमेरिकी अभिनेत्री जूलिया गार्नर का जन्म हुआ।
1995 – सुशीला लिकमाबाम – भारत की जूडो खिलाड़ी।
*1 फ़रवरी को हुए निधन👉*
1691 – पोप अलेक्जेंडर अष्टम का निधन हुआ।
1733 – पोलैंड के राजा ऑगस्टस द्वितीय निधन हुआ।
1882 – नैन सिंह रावत – हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय थे।
1952 – रामहरख सिंह सहगल – अपने समय के जानेमाने पत्रकार और क्रांतिकारी भावनाओं के व्यक्ति थे।
1969 – मगन भाई देसाई – प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद थे।
2003 – कल्पना चावला, एक भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ।
2013 – शानू लहिरी – जानी-मानी कला शिक्षिका और बंगाली चित्रकार थीं।
2016 – मधुकर हीरालाल कनिया भारत के 23वें मुख्य न्यायाधीश बने।
2017 – एडपपकथ अहमद भारतीय राजनेता थे जो मनमोहन सिंह सरकार में भारत के विदेश मंत्री रहे।
2020 – प्रख्यात पंजाबी लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित जसवंत सिंह कंवल(101) का मोगा में निधन हुआ।
2023 – भारत के पूर्व फुटबॉलर खिलाड़ी परिमल डे (81) का लम्बी बीमारी के चलते निधन हुआ।
2023 – अभूतपूर्व प्रकाशक जॉन मैक्रे III (91) का निधन हुआ।
2024 – फ्रांसीसी मिडिल-डिस्टेंस रनर मिशेल जेज़ी (87) का निधन हुआ।
2025 – जर्मन राजनीतिज्ञ , जर्मनी के पूर्व राष्ट्रपति व अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रमुख रहे हॉर्स्ट कोहलर (81) का निधन हुआ।
*1 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 भक्त रविदास जयन्ती (माघ शुक्ल पूर्णिमा)।
🌟 श्री भैरवी जयन्ती।
🌟 महाकवि श्री माघ जयन्ती (माघ शुक्ल पूर्णिमा , मतभेद)।
🌟 मां ललिता जयंती (माघ शुक्ल पूर्णिमा)।
🌟 मरुस्थल मेला जैसलमेर (राज. , पूर्ण)।
🌟 मेला श्री वेणेश्वरधाम पूर्ण (डूंगरपुर)।
🌟 मेला अस्तुआणां पूर्ण (पंजाब)।
🌟 कल्पना चावला स्मृति दिवस।
🌟 श्री ई. के. मॉलोंग जयन्ती।
🌟 पहलवान सतपाल सिंह जन्म दिवस।
🌟 वैज्ञानिक श्री शंभुनाथ डे जयन्ती।
🌟 आर्मी डेंटल कॉर्प्स स्थापना दिवस (85वां)।
🌟 भारतीय तटरक्षक बल दिवस (50वां)।
🌟 वनाग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह , 01 से 07 फरवरी प्रत्येक वर्ष)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*