पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 15 फरवरी 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 15 फरवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 15 फरवरी 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*आप सभी को परिवार सहित महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान शिव की कृपादृष्टि सब पर बनी रहे। _हर हर महादेव_ 🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 15 फरवरी 2026*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 17:07 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा – 19:49 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* वणिज – 17:07 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* व्यतीपात – 26:46 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 07:07
*🌄सूर्यास्त-* 18:11
*🌙चन्द्रोदय-* अगले दिन 06:15
*🌛चन्द्रराशि-* मकर
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 16:47 से 18:11
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 फाल्गुन बदी त्रयोदशी 17:07 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , श्री महाशिवरात्रि व्रत , (रूद्राभिषेक / चतुर्दश ज्योतिर्लिंग पूजा) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 19:48 तक , कृतिवासेश्वर दर्शन /पूजन , बुध पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में 21:43 पर , विघ्नकारक भद्रा 17:05 से 29:20 तक , व्यतीपात पुण्यम् , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , संत  श्री गाडगे बाबा जयन्ती (तिथ्यनुसार) , महर्षि दयानन्द सरस्वती बोधोत्सव , ऋषि बोधोत्सव  (महाशिवरात्रि , बोध सप्ताह प्रारम्भ / आर्यसमाज सप्ताह प्रारम्भ) , श्री वैद्यनाथ जयन्ती (महाशिवरात्रि) , श्री महाशिवरात्रि यात्रा गौमतेश्वर (बुलढाणा) , संत श्री सेवालाल महाराज जयंती , लोधेश्वर दिवस (लोधी समाज , महाशिवरात्रि को) , लुइ-नगाई-नी (मणिपुर  14-15 फरवरी) , कवि श्री नरेश मेहता जयन्ती , कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति दिवस , उर्दू कवि मिर्जा गालिब असद उल्लाह बेग खान स्मृति दिवस , स्वतंत्रता सेनानी नबीन चंद्र बारदोलोई स्मृति दिवस , अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस व विश्व हिप्पो दिवस (World Hippo Day)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 फाल्गुन बदी चतुर्दशी 17:36 तक पश्चात् अमावस्या शुरू।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*ॐ त्र्यम्बकं यजामहे*
*सुगन्धिं  पुष्टिवर्धनम् ।*
*उर्वारुकमिव बन्धनान्*
*मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥*
*भावार्थ 👉*
_हम विश्‍व में सुरभि फैलाने वाले , संपूर्ण जगत का पालन पोषण करने वाले त्रिनेत्रधारी भगवान शिव की पूजा करते हैं। वह हमें मृत्यु के बंधनों से उसी प्रकार मुक्त कर दें जिस प्रकार एक ककड़ी पककर अपनी शाखा (डंठल) के बंधनों से मुक्त हो जाती है, वैसे ही हम मोक्ष को प्राप्त करें और मृत्यु और नश्वरता से मुक्त हो जाएं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*15 फरवरी 2026 , रविवार*

*आप सभी को परिवार सहित महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान शिव की कृपादृष्टि सब पर बनी रहे। _हर हर महादेव_ 🙏*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं व कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज कई अवसर मिल सकते हैं। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। सहयोगात्मक भावना होगी , कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु  परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन आपके अनुकूल होगा । आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा । व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है बाकी दिन मिलाजुला रहेगा। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा व आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे  किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन होगा । आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आज आप प्रेम संबंधों में लिप्तमढ जातक अपने साथी के साथ  भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है। स्वास्थ्य में लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन आपके अनुरूप वह परिस्थितियों के अनुरूप दोनों तरह से होगा। व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। प्रतिकूल समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*15 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1677 – इंग्लैंड नरेश चार्ल्स द्वितीय ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से गठबंधन किया।
1763 – प्रसिया और आस्ट्रेलिया के बीच शांति संधि हुई।
1764 – अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना हुई।
1782 – ब्रिटेन और फ्रांस के बीच समुद्री युद्ध आरंभ हुआ।
1798 – फ़्रांस ने रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया।
1806 – फ़्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।
1808 – रूस के ज़ार शासक ने फ़िनलैंड पर अपना अतिग्रहण पूरा किया।
1890 – अमेरिकी युद्धपोत मेने हवाना बंदरगाह पर विस्फोट से उड़ा दिया गया।
1906 – ब्रिटेन की लेबर पार्टी का गठन।
1909 – एकापुल्को मैक्सिको में फ़्लोरेंस सिनेमागृह में आग से 250 लोगों की मृत्यु।
1926 – अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरूआत।
1942 – द्वितीय विश्व युद्ध में सिंगापुर का पतन हुआ व जापानी बलों द्वारा एक हमले के बाद, ब्रिटिश जनरल आर्थर पेरसिवल ने समर्पण कर दिया। लगभग 80,000 भारतीय, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलियाई सैनिक युद्ध-बंदी हो गये।
1944 – ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बर्लिन पर बमबारी की।
1961 – बेल्जियम में बोइंग 707 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 73 लोगों की मौत।
1965 – मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।
1967 – भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए।
1976 – मध्य प्रदेश के भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई।
1970 – इस्रायली पाइप लाइन का उद्घाटन हुआ।
1982 – श्रीलंका द्वारा राजधानी का कोलम्बो से जनवर्धनपुर को स्थानांतरण।
1988 – आस्ट्रिया के प्रधानमंत्री कुर्त बाल्दीहीम ने नाजी अतीत का आरोप ठुकराते हुए इस्तीफ़ा देने से इन्कार कर दिया।
1989 – सोवियत संघ की आख़िरी सैनिक टुकड़ी अफ़ग़ानिस्तान से वापस।
1991 – ईराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की।
1995 – ताइवान के रात्रि क्लब में आग लगने से 67 लोग मारेईगग गए।
1996 – प्रतिक्षित रिपोर्ट जारी की गई थी जिसमें इस बात की जानकारी दी गई थी कि 80 के दशक में ब्रिटेन ने इराक को हथियार किन हालात में दिए और इसके लिए कौन से मंत्री ज़िम्मेदार थे।
1999 – परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।
2000 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।
2001 – इस्रायल में हिंसा , अल सल्वाडोर में भूकम्प से मरने वाले लोगों की संख्या 300 तक पहुँची, इस्रायल ने पश्चिमी तट पर गाजा पट्टी सील की, भारत का रूस से टी-90 टैंकों की ख़रीद का समझौता।
2002 – मुशर्रफ़ ने पैंतरा बदला, भारतीय संसद पर हमले को आतंकवादी हमला मानने से इन्कार।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला।
2003 – एरियन 4 राकेट से दूरसंचार उपग्रह ‘इंटलसैट’ अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
2003 – इराक युद्ध के ख़िलाफ़ विश्व के 600 शहरों में लाखों लोग सड़कों पर लामबद्ध हुए।
2005 – ईरान की राजधानी तेहरान में नमाजियों से खचाखच भरी एक मस्जिद में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु।
2006 – पाकिस्तान की कैबिनेट ने दक्षिण एशिया मुक्त क्षेत्र समझौता (साफ़्टा) स्वीकार किया।
2007 – बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भ्रष्ट व्यक्तियों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया।
2007 – इटली के प्रधानमंत्री रोमानो प्रोदी भारत यात्रा पर आए।
2008 – हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।
2008 – खगोलविदों ने सौरमंडल की तरह एक दूसरे सौरमंडल की खोज की।
2009 – सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्पनियों ने विमान ईधन (एटीएफ) की क़ीमतो में 3.7% की कमी की।
2010 – केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम के ऑपरेशन ग्रीनहंट शुरू करने के छह दिन के अंदर ही सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल में पश्चिम मिदनापुर ज़िला स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर राज्य में माओवादी निरोधक अभियान में शामिल ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स (ईएफ़आर) के 24 जवानों की हत्या कर दी।
2010 – जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया।
2012 – मध्य अमेरिकी देश होंडुरास स्थित कोमायागुआ जेल में भीषण आग में 358 लोगों की मौत।
2017- इसरो ने एक साथ रिकार्ड 104 सैटेलाइट लॉन्च करके इतिहास रचा।
2019 – भारत की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन ‘वंदे भारत’ को पहली बार नई दिल्ली से वाराणसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरीझंडी दिखाकर रवाना किया गया।
2019 – अमेरिका की लुईस विले यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार केंसर से बचाव करने वाले मोलेक्यूल की पहचान हुई ।
2020 – फिल्‍म फेयर पुरस्‍कार समारोह में गली ब्‍वॉय सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म, रणबीर सिंह को सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का पुरस्‍कार मिला।
2021 – टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह से बंद कर दिया गया , FASTag आज से हुआ था अनिवार्य ।( वाहन पर 15 फरवरी की आधी रात के बाद से फास्टैग नहीं है तो दोगुना टोल टैक्स देना होगा)।
2022 – चौथा भारत – ऑस्ट्रेलिया ऊर्जा संवाद आयोजित किया गया।
2022 – सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में दोषी ठहराया , हिरासत में भेजे गए , 36 अभियुक्तों को जेल हुई।
2022 – यूक्रेन संकट के बीच रूस ने अपनी कुछ सैन्य टुकड़ियों को पीछे हटाने की घोषणा की।
2022 – इथियोपिया की संसद ने नवंबर में घोषित छह महीने के आपातकाल को शीघ्र अंत के लिए मतदान किया।
2023 – न्यूजीलैंड में 6.0 की तीव्रता का भूकम्प आया।
2023 – भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम तीनों प्रारूपों में दुनिया में शीर्ष रैंकिंग वाली टीम बनी। रोहित शर्मा दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बने।
2023 – भारत द्वारा 13 से 15 फरवरी 2023 तक लखनऊ में जी- 20 डिजिटल अर्थव्यवस्था कार्य समूह की पहली बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
2023 – विदेशमंत्री डॉ एस जयशंकर और फिजी के राष्‍ट्रपति ने नादी में विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मेलन का उद्घाटन किया।
2024 – ग्रीस समलैंगिक विवाह और गोद लेने को वैध बनाने वाला पहला रूढ़िवादी ईसाई देश बना , ग्रीस की संसद ने विधेयक पारित किया।
2024 – जापान की मंदी में चले जाने के बाद जर्मनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना।
2024 – नेपाल में बस खाई में गिरने से मुरादाबाद के यात्री समेत 10 की मौत, 30 घायल, नौ की हालत गंभीर बनी।
2025 – नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए।
2025 – भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 14वें एशियाई मत्स्य एवं जलीय कृषि सम्मेलन का समापन हुआ।

*15 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1564 – इतावली फिजिसिस्ट / खगोलशास्त्री गैलीलियो गैलीली का जन्म हुआ।
1739 – संत सेवालाल महाराज का जन्म कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के सुरगोंडनकोप्पा में हुआ।
1872 – विलियम मैल्कम हेली -उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1905 – भगवान सहाय – केरल व जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल रहे।
1921 – राधाकृष्ण चौधरी, भारतीय इतिहासकार व लेखक (मृत्यु- 1985)।
1922 – नरेश मेहता- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के यशस्वी कवि।
1924 – के.जी. सुब्रह्मण्यम – भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार थे।
1939 – सी. राधाकृष्णन – भारतीय फ़िल्म निर्देशक व मलयाली लेखक।
1946 – हरीश भिमानी – एक लेखक, प्रस्तोता व समाचार वाचक।
1947 – रणधीर कपूर – हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
1949 – राधावल्लभ त्रिपाठी – संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार के रूप में जाने जाते हैं।
1952 – हरदीप सिंह पुरी – भाजपा के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ।
1954 – अरुण कमल – हिन्दी कवि एवं आलोचक।
1964 – आशुतोष गोवरिकर – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता, लेखक एवं निर्देशक।
1984 – मीरा जेसमिन – भारतीय अभिनेत्री।

*15 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1869 – आगरा में पैदा हुए प्रसिद्ध उर्दू कवि /शायर और लेखक मिर्जा गालिब असद उल्लाह बेग खान का निधन हुआ (जन्म- 1797)।
1936 – नबीन चंद्र बारदोलोई – एक भारतीय लेखक, स्वतंत्रता सेनानी व राजनेता थे।
1936 – रूस के चिकित्सक और जीव वैज्ञानिक पेट्रोविच पावलोफ़ का 87 वर्ष की आधु में निधन हुआ।
1948 – सुभद्रा कुमारी चौहान, प्रसिद्ध कवयित्री।
1983 – उज्ज्वल सिंह – पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता थे।
1989 – सीता देवी (महारानी) – बड़ौदा की महारानी थीं।
2008 – मनोरमा हिन्दी फ़िल्मों की एक लोकप्रिय अभिनेत्री थीं।
2015 – मृणालिनी मुखर्जी – भारतीय मूर्तिकार थी।
2021 – सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस पीबी सावंत (लगभग 91) का पुणे स्थित उनके आवास पर निधन हुआ।
2022 – महान बंगाली गायिका संध्या मुखर्जी (90) का हृदय गति रुकने से निधन हुआ।
2022 – पंजाबी गायक और अभिनेता दीप सिद्धू का सड़क दुर्घटना में निधन हुआ।
2022 – बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी (69) का निधन हुआ (16 फरवरी का भी वर्णन , कन्फर्म कर लें)।
2023 – अमेरिकी जीव रसायनज्ञ पॉल बर्ग (96) का निधन हुआ।
2024 – भारतीय अभिनेत्री और टेलीविज़न कलाकार कविता चौधरी (67) का निधन हुआ था।

*15 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 संत  श्री गाडगे बाबा जयन्ती (तिथ्यनुसार)।
🌟 महर्षि दयानन्द सरस्वती बोधोत्सव।
🌟 ऋषि बोधोत्सव  (महाशिवरात्रि , बोध सप्ताह प्रारम्भ / आर्यसमाज सप्ताह प्रारम्भ)।
🌟 श्री वैद्यनाथ जयन्ती (महाशिवरात्रि)।
🌟 श्री महाशिवरात्रि यात्रा गौमतेश्वर (बुलढाणा)।
🌟 संत श्री सेवालाल महाराज जयंती।
🌟 लोधेश्वर दिवस (लोधी समाज , महाशिवरात्रि को)।
🌟 लुइ-नगाई-नी (मणिपुर  14-15 फरवरी)।
🌟 कवि श्री नरेश मेहता जयन्ती।
🌟 कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति दिवस।
🌟 उर्दू कवि मिर्जा गालिब असद उल्लाह बेग खान स्मृति दिवस।
🌟 स्वतंत्रता सेनानी नबीन चंद्र बारदोलोई स्मृति दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस।
🌟 विश्व हिप्पो दिवस (World Hippo Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.