पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 22 फरवरी 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 22 फरवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 22 फरवरी 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 22 फरवरी 2026*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 11:12 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* अश्विनी – 17:55 तक
*🌠पश्चात्-* भरणी
*💫करण-* बालव – 11:12 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* शुक्ल – 13:07 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 06:53
*🌄सूर्यास्त-* 18:16
*🌙चन्द्रोदय-* 09:31
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:12 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 16:50 से 18:16
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 फाल्गुन सुदी पंचमी 11:12 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 17:55 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 17:55 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 17:55 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , ब्रह्मर्षि श्री याज्ञवल्क्य जयन्ती (फाल्गुन शुक्ल पंचमी) , भगवान श्री मल्लिनाथ जी मोक्ष कल्याणक (फाल्गुन शुक्ल पंचमी) , राबर्ट बेडन पावेल जयन्ती , श्रीमती कस्तूरबा गाँधी स्मृति दिवस , मौलाना अबुल कलाम अहमद स्मृति दिवस , श्री नरसिम्हा रेड्डी स्मृति दिवस , श्री भगवतदयाल शर्मा स्मृति दिवस व गर्ल स्काउट और गर्ल गाइड्स वर्ल्ड थिंकिंग डे (विश्व विचार दिवस)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 फाल्गुन सुदी षष्ठी 09:11 तक पश्चात् सप्तमी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अश्वस्य    भूषणं   वेगो*
*मत्तता गजभूषणम् ।*
*चातुर्यं   भूषणं    नार्या*
*उद्योगो   नरभूषणम्   ॥*
*भावार्थ👉*
_तेज चाल घोड़े का आभूषण है, मदमस्त चाल हाथी का आभूषण है, सीमित साधनों से घर को सँभाल लेने की चतुराई स्त्री का आभूषण है और उद्योग अर्थात् परिश्रम में लगे रहना पुरुष का आभूषण है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*22 फरवरी 2026 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको आर्थिक लाभ होगा। सुख साधनों पर धन खर्च हो सकता है। कुछ जातक के यात्रा के प्रबल योग हैं। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। शारीरिक, कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। आप बातचीत में सावधानी रखें। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम आज असर कम दिखाएंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि और बढेगी। विचारों की शुद्धता निखरती जाएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिस्तेदारों से मिलन सम्भव। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु  , वे, वो)
आज मनचाहा साथी मिलने या बात होने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रहेंगें। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। आज भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगे। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है।  कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में हानि होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप अपना नजरिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रशासनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं आज का दिन बहुत अ’छा है। आज आपके कार्य में उन्नति होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। आप व्यापार में मंदी से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों आएंगे। आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा । खर्च पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत से अ’छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1495 – फ़्रांस नरेश चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्स, इटली पहुँची।
1724 – स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।
1744 –  ट्यूलन की लड़ाई में संयुक्त फ्रेंको-स्पैनिश बेड़े द्वारा ब्रिटिश बेड़े को पराजित किया गया।
1746 – फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।
1775 – यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।
1784 – चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना।
1821 – स्पेन ने फ्लोरिडा राज्य को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को बेचा।
1845 – ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को ख़रीदा।
1848 – लुई फ़िलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।
1907 – लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन।
1913 – मैक्सिको के क्रान्तिकरी राष्टपति फ़्रैन्सिसको मैडेरो की सेना ने हत्या कर दी। इस घटना में उनके साथ उप-राष्ट्रपति पीनो स्वेरेज़ की भी हत्या हो गयी।
1935 – व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।
1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ़िलिपीन्स में जनजातियों ने बड़ी संख्या में जापानी सैनिकों का सफाया कर दिया।
1964 – घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।
1966 – उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।
1967 – इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकारनो ने सारे अधिकार प्रधानमंत्री जनरल सोहारतो के हवाले कर दिए और केवल नाम के राष्ट्रपति बन कर रह गये।
1974 – पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।
1975 – इथोपिया में सैनिकों के साथ संघर्ष में दो हज़ार से अधिक छापामार मारे गये।
1979 – कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1980 – अफगानिस्तान में सैनिक शासन (मार्शल लॉ ) लागू होने की घोषणा हुई।
1989 – अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए रवाना हुए।
1990 – मंगोलिया की राजधानी उलनबटोरा से स्टालिन की अंतिम मूर्ति भी हटा दी गई।
1991 – तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा और धमकी दी कि ऐसा ना करने पर अमरीका इराक पर हमला कर देगा।
1992 – खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए।
1995 – उत्तरी आयरलैंड की समस्या का अंत करने के लिए ब्रिटेन एवं आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने समझौता किया।
1996 – जर्मनी के एक शोध संस्थान में वैज्ञानिकों ने 112वें तत्त्व की खोज की।
1996 – स्पेस शटल डिस्कवरी 75 का कक्षा में प्रक्षेपण।
1997 – स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका से ‘क्लोन’ बनाने की घोषणा की।
1998 – जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन आेलंपिक खेल का समापन।
1999 – भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त।
2005 – ईरान में आये ज़बर्दस्त भूकम्प में 400 से अधिक लोग कालकवलित हुए।
2005 -दक्षिण पूर्वी ईरान में भूकम्प से 500 मरे तथा 1000 घायल हुए।
2006 – जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगायी।
2007 – ब्रिटिश संसद में थैचर की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई।
2008 – समकालीन भारतीय कला के संपादक एवं युवा आलोचक डॉ. ज्योतिष जोशी को देशीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा।
2008 – ब्रिटेन व फ़्राँस ने ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबन्ध के लिए संशोधित प्रस्ताव सुरक्षा परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया।
2011 – न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत।
2019 – प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोल शांति पुरस्‍कार 2018 ग्रहण किया।
2019 – वेनेजुएला राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने ब्राजील से लगी सीमा बंद की।
2019 – जम्‍मू कश्‍मीर में बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों की मौत।
2019 –  जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर पर पाकिस्तान सरकार का कब्जा हुआ।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन(IJC) का उद्धाटन किया।
2020 – अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी 1000 गोल में योगदान देने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।
2021 – मॉरिशस को भारत में निर्मित कोविड टीके की एक लाख से अधिक अतिरिक्‍त खुराकें सौंपी गई।
2021 – भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया तीन दिवसीय बांग्‍लादेश यात्रा पर ढाका पहुंचे।
2021 – चीन ने कहा, ब्रिक्स में भारत के साथ मिलकर काम करेंगे।
2021 – अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल से पहला ऑडियो जारी किया।
2021 – पुदुच्‍चेरी के मुख्‍यमंत्री वी0 नारायणसामी ने विश्‍वास मत हासिल करने में असफल रहने के बाद इस्‍तीफा दिया।
2022 – हिमाचल में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से छह कामगारों की जिंदा जलकर मौत हुई व 14 झुलस गए।
2022 – अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने यूक्रेन से अलग हुए दो क्षेत्रों के साथ अमरीकी नागरिकों के व्यापार और निवेश पर प्रतिबंध के आदेश पर हस्ताक्षर किए।
2022 – प्रोफेसर नीना गुप्ता को युवा गणितज्ञों के लिए रामानुजन पुरस्कार मिला।
2023 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और गुयाना के बीच हवाई सेवा समझौते को मंजूरी दी।
2023 – दिल्ली NCR में 5.2 की तीव्रता का भूकंप आया, यूपी व हरियाणा में भी धरती हिली।
2023 – जी20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के प्रतिनिधियों की पहली बैठक बेंगलुरु में शुरू हुई।
2024 – प्रधानमंत्री ने गुजरात में महेसाणा के तारभ में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं और आधारशिला रखी।
2024 – अमेरिकी कंपनी इंट्यूटिव मशीन्स का मून लैंडर ओडीसियस चंद्रमा पर उतरने वाला पहला निजी अंतरिक्ष यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरा।
2025 – पुसा कृषि विज्ञान मेला 2025 का नई दिल्ली में उद्घाटन हुआ।
2025 – आसाम के जोगीघोपा में इनलैंड वाटरवेज़ (आंतरिक जलमार्ग) टर्मिनल का उद्घाटन हुआ।

*22 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1732 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म।
1788 – जर्मन दार्शनिक आर्थर शोपेन हावर का जन्म।
1856 – स्वामी श्रद्धानन्द – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक (02 फरवरी का भी वर्णन)।
1857 – स्काउट्स की अंतरराष्ट्रीय संस्था के संस्थापक राबर्ट बेडन पावेल लंदन के एक धार्मिक घराने में जन्मे।
1885 – यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त – भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक।
1889 – स्वामी सहजानंद सरस्वती – भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।
1892 – इंदुलाल याज्ञिक – गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ‘ऑल इंडिया किसान सभा’ के नेता।
1906 – हुमायूँ कबीर, भारतीय शिक्षाविद् व राजनीतिज्ञ (मृत्यु- 1969)।
1906 – सोहन लाल द्विवेदी – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।
1914 – देवकान्त बरुआ – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
1908 – कमला चौधरी – महिला समाज-सुधारकों और लेखिकाओं में से एक थीं।
1914 – देवकान्त बरुआ – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
1920 – कमल कपूर – भारतीय सिनेमा के अभिनेता।
1922 – एस. एच. रज़ा – भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर थे।

*22 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1847 – नरसिम्हा रेड्डी – भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे।
1944 – कस्तूरबा गाँधी, महात्मा गांधी की पत्नी जो भारत में ‘बा’ के नाम से विख्यात हैं।
1958 – भारत के विख्यात राजनीतिज्ञ, बुद्धिजीवी और साहित्यकार अबुल कलाम अहमद आज़ाद का 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1978 – एच. वी. आर. आयंगर – भारतीय रिज़र्व बैंक के छठे गवर्नर थे।
1982 – जोश मलीहाबादी, भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि ।
1993 – भगवत दयाल शर्मा – हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
2020 – भारत के पूर्व फुटबालर अशोक चटर्जी का निधन।
2020 – तीन बार के सांसद, नेताजी परिजन कृष्णा बोस का निधन।
2021 – दादरा और नगर हवेली से लोकसभा सदस्‍य मोहन डेलकर मुंबई के एक होटल में मृत पाए गए।
2023 – मोहिनीअट्टम प्रतिपादक, शास्त्रीय नृत्य के दिग्गज कनक रेले (85) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी संगीतकार रोनी स्टोनमैन (85) का निधन हुआ।
2025 – प्रसिद्ध भारतीय ओडिसी शास्त्रीय नर्तक, कोरियोग्राफर और गुरु मयाधर राउत (92) का निधन हुआ।

*22 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 ब्रह्मर्षि श्री याज्ञवल्क्य जयन्ती (फाल्गुन शुक्ल पंचमी)।
🌟 भगवान श्री मल्लिनाथ जी मोक्ष कल्याणक (फाल्गुन शुक्ल पंचमी)।
🌟 राबर्ट बेडन पावेल जयन्ती।
🌟 श्रीमती कस्तूरबा गाँधी स्मृति दिवस।
🌟 मौलाना अबुल कलाम अहमद स्मृति दिवस।
🌟 श्री नरसिम्हा रेड्डी स्मृति दिवस।
🌟 श्री भगवतदयाल शर्मा स्मृति दिवस।
🌟 गर्ल स्काउट और गर्ल गाइड्स वर्ल्ड थिंकिंग डे (विश्व विचार दिवस)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.