पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 01 मार्च 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 01 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 01 मार्च 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 01 मार्च 2026*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 19:11 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* पुष्य – 08:35 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* कौलव – 07:56 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शोभन – 14:32 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:46
*🌄सूर्यास्त-* 18:20
*🌙चन्द्रोदय-* 16:17
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:10 से 12:56
*🤖राहुकाल-* 16:53 से 18:20
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 फाल्गुन सुदी त्रयोदशी 19:11 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मार्च सन् 2026 ई. शुरु , प्रदोष व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / रविपुष्ययोग सूर्योदय से 08:35 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 08:35 से , शुक्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र व मीन राशि में 24:57 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 08:35 से , महेश्वर व्रत / वृषदान व्रत / नन्द त्रयोदशी , माघी मासम् (द.भा.) , फागण फेरी यात्रा (जैन) , पालीतणा (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , आचार्य श्री विमलसागर जी महाराज मुनि दीक्षा (जैन , फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी) , क्रान्तिवीर श्री गोपीमोहन साहा (गोपीनाथ साहा) बलिदान दिवस , श्री मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन जन्म दिवस , श्री चरणजीत सिंह चन्नी जन्म दिवस , मुक्केबाज मैरीकॉम का जन्म दिवस , श्री वसन्तदादा पाटिल स्मृति दिवस , श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य जन्मदिवस , श्री नितीश कुमार जन्म दिवस , शून्य भेदभाव दिवस (2014) , नागरिक लेखा दिवस (50वां {भारतीय नागरिक लेखा सेवा (आईसीएएस)} , भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (एलपीएआई) स्थापना दिवस (14वां) , विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस , ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) स्थापना दिवस (24वां , भारत) , जनऔषधि दिवस सप्ताह (1 मार्च से 7 मार्च) व उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव (प्रतिवर्ष 01 से 07 मार्च)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 फाल्गुन सुदी चतुर्दशी 17:58 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , विघ्नकारक भद्रा 17:56 से 29:32 तक , श्रीसत्यनारायण व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*तच्च दद्यान्नरो नित्यं*
*यदीच्छेद् भूतिमात्मनः॥*
*धन्यं यशस्यमायुष्यं*
*जलदानमिहोच्यते ।*
*शत्रूंश्चाप्यधि कौन्तेय*
*सदा तिष्ठति तोयदः ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६७
*अर्थात् 👉*
_जो मनुष्य अपना कल्याण चाहता है, उसे प्रतिदिन जलदान करना चाहिये। जलदान इस जगत में धन, यश और आयु की वृद्धि करने वाला बताया जाता है। कुन्तीनन्दन! जलदान करने वाला पुरुष सदा अपने शत्रुओं से ऊपर रहता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*01 मार्च 2026 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगों से किसी से नाराजगी न होने दें। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानों के ऊपर ध्यान करना पड़ेगा। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*01 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

293 – सम्राट डायोक्लेटियन और मैक्सिमियन ने कॉन्स्टेंटियस क्लोरस और गैलेरियस को सीज़र नियुक्त किया।
834 – सम्राट लुईस द पियस को फ्रैंकिश साम्राज्य के एकमात्र शासक के रूप में बहाल किया गया।
1640 – ब्रिटेन को मद्रास में व्यापार केंद्र खोलने की अनुमति मिली।
1711 – स्पेक्टेटर का “प्रकाशन लंदन में शुरू हुआ।
1775 – नाना फड़णवीस और ब्रिटेन के बीच पुरन्धर संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1780 – पेंसिल्वेनिया गुलाम बनने वाला पहला अमेरिकी राज्य बन गया।
1781 – महाद्वीपीय कांग्रेस ने आर्टिकल्स ऑफ़ कॉन्फ़ेडरेशन को गोद लिया।
1790 – संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली अधिकृत जनगणना हुई; यह बाद में उसी वर्ष में आयोजित की गयी।
1792 – फ्रांसिस द्वितीय ने पवित्र रोमन सम्राट के अंतिम सम्राट के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
1803 – ओहियो को संयुक्त राज्य अमेरिका के 17 वें राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।
1840 – अडोल्फे थिएर्स फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1847 – मिशिगन राज्य में औपचारिक रूप से मौत की सजा को समाप्त कर दिया गया।
1854 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लांघ के सिद्धांत के तहत भारत के झासी राज्य को अपने राज्य में जोड़ा गया।
1872 – येलोस्टोन दुनिया का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।
1886 – सिंगापुर में एंग्लो-चीनी स्कूल बिशप विलियम ओल्डम द्वारा स्थापित किया गया।
1896 – वैज्ञानिक ऑनरी बेकेरल के एक प्रयोग के कारण रेडियोधर्मिता क्या होती है, इसका पहली बार पता चला।
1908 – टाटा आयरन और स्टील कंपनी की स्थापना जमशेदपुर में की गई।
1919 – महात्मा गांधी ने राॅलेट एक्ट के खिलाफ सत्याग्रह शुरु करने की घोषणा की।
1947 – अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपना वित्तीय कामकाज शुरू किया था।
1954 – अमरीका ने प्रशांत क्षेत्र में स्थित मार्शल द्वीपों के बिकिनी द्वीपसमूह में किसी मानव की ओर से हुआ सबसे बड़ा विस्फोट किया। ये माना जाता है कि हाइड्रोजन बम हिरोशिमा को नष्ट करने वाले परमाणु बम से भी हज़ार गुना ज़्यादा शक्तिशाली बम था।
1966 – ब्रितानी वित्त मंत्री जेम्स कैलाहन ने ब्रितानी मुद्रा व्यवस्था में परिवर्तन की घोषणा की।
1969 – नयी दिल्ली- कोलकाता के बीच प्रथम राजधानी ट्रेन शुरु।
1996 – विद्युत उत्पादन हेतु थर्मो न्यूस्लियर रिएक्टर स्थापित करने के उद्देश्य से भारत, रूस, चीन और ईरान एशियन फ़ाउंडेशन फ़ॉर थर्मोन्यूक्लियर स्टडीज नामक संस्थान स्थापित करने पर सहमत।
1999 – मानव संहारक बारूदी सुरंगों (एंटी पर्सेनिबल माइन्स) के उत्पादन और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संधि (ओटावा संधि) लागू हुआ।
2000 – मोहम्मद अहमद अल गयूम के स्थान पर मुबारक अल शामेख लीबिया के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2001 – उत्तर-पश्चिमी अमेरिका में भूकम्प, फिजी की अंतरिम सरकार अवैध घोषित, लश्कर-ए-तोइबा सहित 21 आतंकवादी संगठनों पर ब्रिटेन में प्रतिबंध।
2002 – यूरो क्षेत्र के 10 देशों की मुद्रा समाप्त, ‘यूरो’ अब 30 करोड़ लोगों की वैध मुद्रा बना।
2004 – रूस के राष्ट्रपति ने मिखाइल फ़्रैदकोव को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2005 – सोयूज-यू राकेट कजाकिस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित।
2006 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2007 – अमूल्य नाथ शर्मा नेपाल के प्रथम बिशप बने।
2008 – उत्तर प्रदेश के केबिनेट सचिव शशांक शेखर ने सचिवालय के शासकीय प्रधान का दायित्व तथा कैबिनेट मंत्री का दर्जा छोड़ा।
2008 – निजी क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी वाणिज्य बैंक आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड ने न्यूयार्क में अपनी शाखा खोली।
2008 – वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर बहते हुए पानी की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिलने का दावा किया।
2009 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने चावला को अगले मुख्य चुनाव आयुक्त बनाने की घोषणा की।
2010 – भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सऊदी अरब यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि समेत व्यापार, विज्ञान-तकनीक, संस्कृति आदि क्षेत्रों में दस समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
2010 – हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया।
2013 – मलेशिया सरकार और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 14 लोग मारे गए।
2014 – शून्य भेदभाव दिवस संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा मनाया जाने वाला वार्षिक दिवस मनाया गया।
2018 – भारत की विनेश फोगाट ने किर्गिस्‍तान के बिश्‍केक में एशियाई कुश्‍ती चैम्पियनशिप के 50 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीत लिया।
2019 – प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्‍ली में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए शांति स्‍वरूप भटनागर पुरस्‍कार प्रदान किए।
2019 – जम्मू-कश्मीर: सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों पर गोलीबारी, 4 जवान शहीद।
2019 – पाकिस्तान से स्वदेश लौटे विंग कमांडर अभिनंदन, सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक जश्न।
2020 – मलेशिया में पूर्व गृह मंत्री मोहिउद्दीन यासीन ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
2021 – म्‍यांमा की एक अदालत ने अपदस्‍थ स्‍टेट काउंसलर आंग सान सू की के खिलाफ दो और आरोप लगाए।
2021 – कंप्यूटर निर्माता एचपी ने समुद्र में प्लास्टिक कचरे का उपयोग करके अपना पहला कंप्यूटर विकसित किया।
2022 – राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अपना 17वां स्थापना दिवस मनाया व नए आदर्श वाक्य ‘भविष्यो रक्षति रक्षित :’ का शुभारंभ किया।
2022 – लार्जेस्ट डिस्प्ले आफ आयल लैंप करार देकर उज्जैन का नाम गिनीज बुक में दर्ज किया।
2023 – उत्तरी कांगो के तीन गांवों से कम से कम 22 लोगों का अपहरण हुआ।
2023 – पाकिस्तान ने अपनी पहली डिजिटल जनगणना और आवास गणना की शुरुआत की।
2023 – पापुआ न्यू गिनी में 6.2 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया।
2024 – राजस्थान के चुरू जिले में भीषण गैस सिलेंडर हादसा में एक के बाद एक 10 गैस सिलेंडर फटे।
2024 – अबू धाबी में बीएपीएस हिन्‍दू मंदिर आम लोगों के लिए खुला।
2025 – नॉबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा Diyaslai का प्रकाशन/लॉन्च कार्यक्रम नई दिल्ली में हुआ।

*01 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1916 – भारतीय ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट सरदारनी मान कौर का जन्म हुआ।
1917 –  पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक करतार सिंह दुग्गल का जन्म हुआ।
1919 – अर्थशास्त्री पृथ्वी नाथ धर (पी एन धर) इन्दिरा गान्धी के निजि सलाहकार एवं सचिव का जन्म हुआ।
1930 –  आरपीजी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष एमेरिटस रामा प्रसाद गोयनका का जन्म हुआ।
1941 – भारतीय राजनीतिज्ञ गणेशी लाल का जन्म हुआ।
1942 – भारतीय लेखक रमेश उपाध्याय का जन्म हुआ।
1944 –  पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का जन्म हुआ।
1951 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं पूर्व रेल मंत्री, बिहार के 22वें मुख्यमंत्री नितीश कुमार।
1953 – भारतीय राजनितज्ञ एवं पूर्व अभिनेता ,जो तमिलनाडु के 8वें मुख्यमंत्री बने मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन का जन्म हुआ।
1963 – भारत के पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी ।
1965 – फिल्म अभिनेत्री भारत अर्चना जोगलेकर।
1968 –  भारतीय क्रिकेटर और टीवी अभिनेता सलिल अंकोला।
1967 –  भारतीय राजनेत्री निरंजन ज्योति का जन्म हुआ।
1968 – भारतीय महिला भारोत्तोलक खिलाड़ी कुंजारानी देवी का जन्म हुआ।
1983 – भारतीय महिला मुक्केबाज़ मैरी कॉम का जन्म हुआ।
1990 –  भारतीय हिन्दी अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा।
1992 –  भारतीय पैरा एथलीट शरद कुमार का जन्म हुआ।
2003 – अमेरिकी अभिनेत्री मिलिसेंट सिमंड्स का जन्म हुआ।

*01 मार्च को निधन हुए व्यक्ति👉🏻*

1862 – अंग्रेजी गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानिक पीटर बार्लो
1884 – अंग्रेजी गणितज्ञ और शिक्षाविद इसहाक टॉडहंटर का निधन हुआ।
1906 –  स्पैनिश लेखक जोस मारिया डी पेरेडा।
1914 – लॉर्ड मिण्टो द्वितीय भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल।
1988 – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि  सोहन लाल द्विवेदी का निधन हुआ।
1989 – भारतीय राजनीतिज्ञ व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके वसन्तदादा पाटिल का निधन हुआ।
1991 – अमेरिकी वैज्ञानिक और व्यवसायी एडविन एच. लैंड का निधन हुआ।
2010 – अंग्रेजी टेलीविजन होस्ट और निर्देशक क्रिस्टियन डिग्बी का निधन हुआ।
2016 – फ़्रेंच लेखिका, फ़ोटोग्राफ़र और अभिनेत्री कैरोल अचाचे का निधन हुआ।
2017 –  गुजराती साहित्यकार तारक मेहता का निधन हुआ।
2019 – हरियाणा BJP के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रहे ओमप्रकाश ग्रोवर (90) का निधन हुआ।
2019 – ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार और निर्माता माइक विलेसी का निधन हुआ।
2020 – एथलेटिक्स कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जोगिंदर सिंह सैनी।
2021 –  इयान सेंट जॉन, स्कॉटिश फुटबॉल फ़ॉर्वर्ड (82) का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश-कनाडाई कार्टूनिस्ट और जैज़ शहनाई वादक वैली फॉक्स (98) का निधन हुआ।
2024 – यूपी के पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी (83) का निधन हुआ।

*01 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*

🌟 आचार्य श्री विमलसागर जी महाराज मुनि दीक्षा (जैन , फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी)।
🌟 क्रान्तिवीर श्री गोपीमोहन साहा (गोपीनाथ साहा) बलिदान दिवस।
🌟 श्री मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन जन्म दिवस।
🌟 श्री चरणजीत सिंह चन्नी जन्म दिवस।
🌟 मुक्केबाज मैरीकॉम का जन्म दिवस।
🌟 श्री वसन्तदादा पाटिल स्मृति दिवस।
🌟 श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य जन्मदिवस।
🌟 श्री नितीश कुमार जन्म दिवस।
🌟 शून्य भेदभाव दिवस (2014)।
🌟 नागरिक लेखा दिवस (50वां {भारतीय नागरिक लेखा सेवा (आईसीएएस)}।
🌟 भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (एलपीएआई) स्थापना दिवस (14वां)।
🌟 विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस।
🌟 ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) स्थापना दिवस (24वां , भारत)।
🌟 जनऔषधि दिवस सप्ताह (1 मार्च से 7 मार्च)।
🌟 उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव (प्रतिवर्ष 01 से 07 मार्च)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.