पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 08 मार्च 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 08 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 08 मार्च 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 08 मार्च 2026*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 21:14 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* स्वाति – 13:32 तक
*🌠पश्चात्-* विशाखा
*💫करण-* कौलव – 08:13 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* ध्रुव – 07:02 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*🌅सूर्योदय-* 06:39
*🌄सूर्यास्त-* 18:25
*🌙चन्द्रोदय-* 23:07
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:08 से 12:55
*🤖राहुकाल-* 16:56 से 18:25
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 चैत्र बदी पंचमी 21:14 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , श्री पंचमी , रंग पंचमी , देव पंचमी , शनि पश्चिम में अस्त 18:29 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मेला श्री नवचण्डी प्रारम्भ (मेरठ , उ.प्र.) , मेला गुरु श्री रामराय (देहरादून , उ.ख.) , श्री जयन्ती (श्री पंचमी) , श्री चन्द्रप्रभु जी गर्भकल्याणक (जैन , चैत्र बदी पंचमी) , श्री कनीफनाथ यात्रा – मढ़ी (ए.नगर , रंगपंचमी को) , श्री गोपी चन्द भार्गव जयन्ती , श्री विश्वनाथ दास जयन्ती , श्री दिगंबर कामत जन्म दिवस , श्रीमती वसुन्धरा राजे सिंधिया जन्म दिवस व अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 चैत्र बदी षष्ठी 23:30 तक पश्चात् सप्तमी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*मनसा चिन्तितं कार्यं*
*वाचा नैव प्रकाशयेत्।*
*मन्त्रवद् रक्षयेद् गूढं –*
*कार्ये चापि नियोजयेत् ॥*
*भावार्थ👉*
_मन में सोचे हुए कार्य को मुंह से बाहर नहीं निकालना चाहिए । मन्त्र के समान गुप्त रखकर उसकी रक्षा करनी चाहिए । गुप्त रखकर ही उस काम को करना भी चाहिए ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*08 मार्च 2026 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मंगलकारी रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। यात्रा योग बन सकते हैं । रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा – ख़ासा मुनाफ़ा दे सकते हैं। किसी रिश्तेदार से मिला उपहार आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन कार्य कोशिश करने पर ही बनेगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। सेहत के लिहाज़ से दौड़ लगाना व योगा आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आज बहुत सोच विचार करके बोलने की जरूरत हैं।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आपकी माता पक्ष से मामा या नाना से भी आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे। आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन तालमेल वाला होगा। आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा कम होगा । बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। कोई आपका मूड ख़राब कर सकता है, लेकिन समझदारी से सब सही हो जाएगा । व्यर्थ की चिंताएँ और परेशानियों से बचें। त्वचा से जुड़ी समस्यायों पर ध्यान दें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। समय की महत्ता को समझे जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज धार्मिक व आध्यात्मिक विचार प्रबल रहेंगे । आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी का साथ मंगलमय होगा। कार्यक्षेत्र आपकी एकाग्रता को भंग न होने दें। ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा ।पारिवारिक सहयोग मिलेगा , बड़ों का आशीर्वाद फलित होगा । गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। आज धन लाभ होने की संभावना बन रही है । अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना फलिल होगी । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । अपने पैसे को संचय करने के लिए घर के लोगों से सलाह ले सकते है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी।आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपकी कठिन मेहनत और परिवार का सहयोग मन के अनुकूलता परिणाम देने में सफल रहेंगे। आपको आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए सावधान रहें। सामाजिक दायरा बढने से मन प्रसन्न होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मनोनुकूल वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मंगलमय रहेगा । धन लाभ होने की संभावना बन रही है । पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में और अधिक रूचि बढेगी । जीवनसाथी से किया सलाह मश्विरा फलिल होगा । बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा। मानसिक तनाव कम हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सहयोगात्मक रहेगा । परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पाएगा। अपने भाईचारा बहनों की सलाह लें। चिंतन से राहत मिलेगी । जीवनसाथी की सकारात्मक मानसिकता को समझे व सम्मान दें। आराम के लिए समय निकाले । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*8 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1534 – गुजरात के बहादुर शाह ने चित्तौढ़गढ़ को लूटा।
1702 – इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय की मौत के बाद महरानी ऐनी ने सत्ता संभाली।
1907 – ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स ने महिलाओं के मताधिकार से संबंधित विधेयक को ठुकरा दिया।
1908 – काम के लिए बेहतर वेतन, कम घंटे और वोट देने का अधिकार को लेकर न्यूयॉर्क में कई हजार महिलाओं ने एक रैली में हिस्सा लिया।
1909 – उस वक्त की अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया था।
1911 – यूरोप में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
1917 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग में ‘फरवरी क्रांति’ दंगे और हमले के साथ शुरू हुई।
1921 – स्पेन की राजधानी मैड्रिड में पार्लियामेंट से बाहर निकलते वक्त राष्ट्रपति एडवर्डो दातो की हत्या हुई।
1930 – महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरु किया।
1942 – द्वितीय विश्व शुद्ध के दौरान जापानी सेना ने वर्मा के रंगून पर कब्जा किया।
1948 – एअर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना हुई।
1957 – प्रसिद्ध भारतीय नेता बाल गंगाधर खेर का निधन हुआ।
1968 – फ़िलिपीन में तत्कालीन राष्ट्रपति और तानशाह मारकोस के विरुद्ध मोरो लिबरेशन फ्रंट ने सशस्त्र संघर्ष आरंभ किया।
1972 – अमेरिका के लास वेगास हवाई अड्डे पर एक हवाईजहाज में बम धमाका हुआ।
1985 – बैरुत में हुए एक कार बम धमाके में 80 लोगों की मौत हुई और 175 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2001 – इस्रायल में शेरोन के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता सरकार ने शपथ ली।
2006 – रूस ने ईरान मामले पर अपना प्रस्ताव वापस लिया।
2008 – बम्बई शेयर बाज़ार ने सूचीबद्धता से संबंधित प्रावधानों को पूरा नहीं करने के कारण दस कंपनियों के शेयरों में कारोबार निलंबित कर दिया।
2008 – फ़िल्म फ़ेयर आफ़ फ़ुटपाथ ने काहिरा इंटरनेशनल फ़ेस्टीवल फ़ॉर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
2009- भारत के अग्रणी गोल्फ ख़िलाड़ी ज्योति रंधावा ने थाइलैंड ओपन ख़िताब जीता।
2017- मध्य प्रदेश में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए ब्लास्ट पर ISIS पर संदेह; देश पर ISIS का पहला हमला।
2018- नेफियू रियो ने भारतीय राज्य नागालैण्ड के 9वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
2018- भारत के उच्चतम न्यायालय ने सशर्त इच्छा-मृत्यु की अनुमति दी।
2019 – महिला और बाल विकास मंत्रालय ने देश भर में 8 से 22 मार्च, 2019 तक ‘पोषण पखवाड़ा’ मनाए जाने की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर की।
2019 – राजस्थान के शोभासर में हारसा , भारतीय वायुसेना का मिग -21 क्रेश , पायलेट सुरक्षित रहा।
2019 – पंजाब नेशनल बैंक को 13700 करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले भगोड़े नीरव मोदी के अलीबाग स्थित किहिम बीच पर बने आलीशान बंगले को डायनामाइट से उड़ा कर गिरा दिया गया।
2020 – चीन के फुजियान प्रांत में एक होटल की इमारत ढहने से दस लोगों की मौत हुई ।
2020 – ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रनों से हरा, पांचवीं बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की।
2021 – प्रधानमंत्री ने ‘’आजादी का अमृत महोत्सव’’ मनाने के लिए राष्ट्रीय समिति को संबोधित किया।
2021 – बांग्लादेश और भारत के बीच वाणिज्य सचिव स्तर की बैठक ढाका में संपन्न हुई।
2021 – बांग्लादेश के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर मोंगला में भारतीय नौसेना के जहाजों की पहली यात्रा, 8-10 मार्च 2021।
2021 – रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने “एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP)” का अंतिम विकास परीक्षण किया।
2021 – गूगल ने “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर एक नया वेब प्लेटफॉर्म ‘Women Will’ लॉन्च किया।
2022 – यूरोपीय संघ ने यूक्रेन, जॉर्जिया और मॉलदोवा के संघ में शामिल होने के प्रस्तावों पर विचार करने की सहमति व्यक्त की।
2022 – अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध की घोषणा की।
2022 – आयुष मंत्रालय ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR), और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2022 – भारत, बांग्लादेश और नेपाल की दो दिवसीय BBIN बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई।
2023 – मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में एक बोलेरो पेड़ में टकराने से 5 लोगों मौत हुए और 8 लोग घायल हुए।
2023 – गुजरत में 3.3 तथा असम में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – मुंबई के पास भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीस अपनी पहली भारत यात्रा पर गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे।
2024 – पेंटागन द्वारा 1945 से UFO पर दी गई रिपोर्ट में एलियंस या बाह्य अंतरिक्ष बुद्धिमत्ता का कोई सबूत नहीं मिला।
2024 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पहला राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान किया।
2024 – केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप एस. पुरी ने 5वें ओएनजीसी पैरा गेम्स का उद्घाटन किया।
2025 – CSMT-शिर्डी वंदे भारत एक्सप्रेस पहली बार पूरी महिला क्रू द्वारा संचालित की गई।
2025 – मोतिहारी (बिहार) में दो दिवसीय ‘शौर्य वेदनम उत्सव’ का समापन हुआ।
*8 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1864 – हरि नारायण आपटे – प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि।
1889 – गोपी चन्द भार्गव – ‘गाँधी स्मारक निधि’ के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री।
1889 – विश्वनाथ दास – भारतीय राजनीतिज्ञ थे। ये ब्रिटिश भारत के उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री रहे।
1897 – दामेर्ला रामाराव, भारतीय कलाकार।
1921 – साहिर लुधियानवी, भारतीय गीतकार व कवि।
1945 – नृपेंद्र मिश्रा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रहे।
1953 – वसुंधरा राजे सिंधिया, राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री।
1954 – दिगंबर कामत – गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे।
1955 – जिम्मी जॉर्ज, भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के दस सर्वश्रेष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।
1965 – हामेद बकायोको – आइवरी कोस्ट के पूर्व प्रधान मंत्री।
1974 – फ़रदीन ख़ान, भारतीय अभिनेता (1972 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
1985 – रश्मि बंसल – भारत की जानीमानी लेखिका।
1989 – हरमनप्रीत कौर – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।
*8 मार्च को हुए निधन👉*
1535 – रानी कर्णावती, मेवाड़ की रानी थी।
1875 – उर्दू के मरसिया कहने वाले प्रसिद्ध शायर मिर्ज़ा सलामत अली दबीर का निधन हुआ।
1957 – बाल गंगाधर खेर – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता।
1977 – कृश्न चन्दर – हिन्दी और उर्दू के यशस्वी कहानीकार थे।
1979 – आर. के. खाडिलकर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1982 – राब बटलर – एक प्रमुख ब्रिटिश रूढ़िवादी राजनीतिज्ञ थे।
2015- विनोद मेहता- आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार।
2020 – हंसराज भारद्वाज- भारतीय राजनीतिज्ञ, कर्नाटक और केरल के पूर्व राज्यपाल का हृदय गति रुकने से निधन।
2020 – स्वीडिश अभिनेता मैक्स वॉन सिडो का निधन। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2021 – अंशुमान सिँह राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल व पूर्व न्यायमूर्ति रहे।
2023 – स्लोवेनियाई संगीतकार और शिक्षक जैकब जेज़ (93) का निधन हुआ।
2023 – मेघालय के पूर्व वित्त मंत्री ए एच स्कॉट लिंगदोह (93) का निधन हुआ।
2024 – इंग्लिश क्रिकेट खिलाड़ी डंकन फ़ीयर्नली (83) का निधन हुआ।
*8 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 मेला श्री नवचण्डी प्रारम्भ (मेरठ , उ.प्र.)।
🌟 मेला गुरु श्री रामराय (देहरादून , उ.ख.)।
🌟 श्री जयन्ती (श्री पंचमी)।
🌟 श्री चन्द्रप्रभु जी गर्भकल्याणक (जैन , चैत्र बदी पंचमी)।
🌟 श्री कनीफनाथ यात्रा – मढ़ी (ए.नगर , रंगपंचमी को)।
🌟 श्री गोपी चन्द भार्गव जयन्ती।
🌟 श्री विश्वनाथ दास जयन्ती।
🌟 श्री दिगंबर कामत जन्म दिवस।
🌟 श्रीमती वसुन्धरा राजे सिंधिया जन्म दिवस।
🌟 अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*