पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 15 मार्च 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 15 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 15 मार्च 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 15 मार्च 2026*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 09:19 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* श्रवण – 29:57 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* बालव – 09:19 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* परिघ – 10:24 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 06:31
*🌄सूर्यास्त-* 18:29
*🌙चन्द्रोदय-* 28:47
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:06 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 16:59 से 18:29
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 चैत्र बदी एकादशी 09:19 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , पापमोचिनी एकादशी व्रत (सभी के लिए) , द्विपुष्कर योग 29:56 से सूर्योदय तक , संक्रांति का विशेष पुण्यकाल सूर्योदय से 07:27 तक , गौ-अन्न दान, गोदावरी में स्नान , बुध उदय पूर्व में 08:44 पर , शुक्र रेवती नक्षत्र में 10:39 पर , राजयोग , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती (1010वीं , चैत्र कृष्ण एकादशी) , श्री काशीराम जयन्ती , श्री साहिब सिंह वर्मा जयन्ती , विश्व उपभोक्ता / ग्राहक अधिकार दिवस , इस्लामोफ़ोबिया के ख़िलाफ़ द्वितीय अन्तरराष्ट्रीय दिवस , योजना आयोग का स्थापना दिवस (भारत , 1950) , विश्व भाषण दिवस व Buzzards Day._*
*_🔅कल सोमवार को 👉 चैत्र बदी द्वादशी 09:43 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , सोम प्रदोष व्रत , पंचक प्रारम्भ 18:14 से।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*शास्त्राण्यधीत्यापि भवन्ति मूर्खा*
*यस्तु क्रियावान् पुरुष: स विद्वान् ।*
*सुचिन्तितं चौषधमातुराणां*
*न नाम – मात्रेण करोत्यरोगम् ॥*
*भावार्थ👉*
_शास्त्रों का अध्ययन करने के बाद भी लोग मूर्ख रह जाते हैं । परन्तु जो क्रियाशील है वही सही अर्थ में विद्वान् है । किसी रोगी के प्रति केवल नाम मात्र बोलने से सुविचारित औषधि रोगी को ठीक नहीं कर सकती। वह औषधि नियमानुसार लेनेपर ही वह रोगी ठीक हो सकता है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*15 मार्च 2026 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय कम होगा। स्वयं को समय कम दे पाओगे। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा भी ले पाएंगे। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। कोई योजना या तैयारी बनेगी। धार्मिक आयोजन होगा। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी – भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कन्या👩आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें ।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*15 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1493 – क्रिस्टोफर कोलम्बस अपने विश्व भ्रमण के बाद स्पेन लौटा।
1564 – मुगल बादशाह अकबर ने जजिया कर हटाया।
1729 – सेंट स्टैनिस्लास हॉकार्ड ने प्रथम अमेरिकी योगिनी की शपथ लिया।
1744 – फ्रांसीसी सम्राट लुईस पन्द्रहवें ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1771 – सोसाइटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स पहले (लंदन में), दुनिया की सबसे पुरानी इंजीनियरिंग सोसाइटी में मिले।
1818 – पहले सेमिनोल युद्ध में जनरल एंड्रयू जैक्सन और उनकी अमेरिकी सेना ने फ्लोरिडा पर हमला किया।
1820 – मैने को 23 वें यू.एस. राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।
1869 – सिनसिनाटी रेड स्टॉकिंग्स प्रथम प्रो बेसबॉल टीम बनी।
1877 – क्रिकेट का पहला आधिकारिक टेस्ट मैच 15-19 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया को 45 रन से जीत मिली थी।
1892 – पहली बार न्यूयॉर्क में ऑटोमैटिक बैलट मशीन का प्रयोग किया गया।
1901 – अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में घोडों की दौड पर प्रतिबंध लगा।
1907 – फिनलैंड महिलाओं को वोट देने का अधिकार देने वाला पहला यूरोपीय देश बना।
1919 – हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।
1950 – भारत के योजना आयोग की स्थापना हुई।
1956 – जॉर्ज बर्नाड शॉ के नाटक पर आधारित म्यूजिकल प्ले माई फेयर लेडी को ब्रॉडवे में लोगों के लिए खोला गया।
1964 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1969 – भारतीय नौसेना में पहला हेलीकॉप्टर दस्ता गोवा में शामिल किया गया।
1984 – यूरोपीय देश तंजानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1984 – पोर्ट लुई (मारिशस) स्थित महात्मा गांधी संस्थान में वहाँ के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ द्वारा प्रथम अंतराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन।
1985 – पहले इंटरनेट डोमेन नाम symbolics.com का पंजीकरण किया गया।
1988 – आजादी के बाद पहली बार आठ राजनीतिक दलों ने भारत बंद का आह्वान किया।
1997 – ईरान ने पहली बार किसी महिला राजनीतिक को विदेश में नियुक्त किया।
1999 – एल्डबजोर्ग लोवर नोर्वे की प्रथम महिला रक्षामंत्री बनीं।
1999 – कोसोवो शांति वार्ता का दूसरा चरण पेरिस में आरम्भ हुआ।
2001 – कोफी अन्नान ढाका से भारत पहुँचे, भारत-पाक वार्ता पर ज़ोर।
2001 – करासे पुन: फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 – बार्सिलोना (स्पेन) में यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन शुरू ।
2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका का चौथा प्रक्षेपास्त्र रोधी परीक्षण सफल।
2003 – चीन में सत्ता नई पीढ़ी के हाथ, हू जिन्ताओं नये राष्ट्रपति बने।
2005 – सऊदी अरब के राजकुमार अलवाहिद बिन तलाल अब्दुल अजीज अलसौंद ने भारतीय राष्ट्रपति से नई दिल्ली में वार्ता की।
2007 – वोडाफ़ोन और एस्सार के बीच समझौता सम्पन्न।
2008 – देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जेल सुधार एवं मानव अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए जर्मन सम्मान ‘एनीमेरी मेडिसन’ के लिए चुना गया।
2008 – महात्मा गांधी की प्रतिमा इटली के पोसिलियो में स्थापित की गई।
2008 – कजाखस्तान के वैंकावूर हवाई अड्डे से रूस के एक प्रोटाम एम रॉकेट का प्रक्षेपण किया गया।
2009 – लखनऊ ने महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता जीती।
2009 – अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अर्जुन अवार्डों गतिका जाखड़ ने लगातार सातवीं बार भारत केसरी ख़िताब जीतकर देश की सबसे ताकतवर महिला पहलवान बनने का गौरव प्राप्त किया।
2016 – विश्व भाषण दिवस की शुरुआत तो 2015 में एथेंस डेमोक्रेसी फ़ोरम में की गई थी; पहला विश्व भाषण दिवस 15 मार्च 2016 को हुआ था।
2019 – भारत ने हांगकांग में एशियन यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण सहित पांच पदक जीते।
2020 – इटली की तरह स्पेन में भी कोरोना वायरस के संक्रमण पर काबू पाने के लिए बंदी लागू कर दी तथा दक्षिण अफ्रीका ने देश में कोरोना वायरस देखते हुए राष्ट्रीय आपात की घोषणा की।
2020 – हरियाणा में कोरोना वायरस के चलते 31 मार्च तक सभी स्कूल , जिम, स्विमिंग पूल, नाइट क्लब और सिनेमा हॉल बंद, 200 से ज्यादा लोगों का इकट्ठा होना भी प्रतिबंधित लगा , तमिलनाडु के प्राथमिक विद्यालय 31 तक बंद ।
2021 – खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने मधुमक्खियों का उपयोग करके हाथियों तथा मनुष्यों के बीच टकराव को रोकने के लिए री-हैब परियोजना की शुरुआत की।
2021 – चीन के उत्तरी हिस्से में तेज हवायें चलने से राजधानी पेइचिंग धूल भरी आंधी से ढक गई। दृश्यता घटकर एक हजार मीटर से कम रह गई।
2022 – भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता की चौथी खेप में दो हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजा।
2022 – यूक्रेन में एक टेलीविजन टॉवर पर रूस के रॉकेट हमले में 19 लोग मारे गए।
2022 – सबसे बड़ा समुद्री जहाज एम.वी. रामप्रसाद बिस्मिल ब्रह्मपुत्र नदी में सबसे अधिक नौकायन करने वाला जहाज बना।
2022 – कोरोना महामारी की वुहान से हुई शुरुआत के बाद से दूसरी बार चीन में सर्वाधिक मामले मिले, 13 शहर पूरी तरह बंद किए।
2023 – भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड में नि:शुल्क ऑनलाइन संशोधन करने की अनुमति दी।
2023 – श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एससीओ देशों के शारीरिक शिक्षा और खेल मंत्रियों के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की।
2023 – मलावी, मोज़ाम्बिक और मेडागास्कर में आए भीषण चक्रवात फ्रेडी में मरने वालों की संख्या 270 से अधिक तक पहुंची।
2023 – राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने बिजनेस वुमन एक्सपो 2023 में अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष का उत्सव मनाया।
2024 – श्री ज्ञानेश कुमार और श्री सुखबीर सिंह संधू ने चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला।
2024 – मानवीय संकट के बिगड़ने के बीच साइप्रस से सहायता पहुंचाने के लिए पहला जहाज गाजा पहुंचा।
2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के बराक वैली में ₹23,552 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास किया।
*15 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1874 – सर अब्दुल कादिर – न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थे।
1901 – गुरु हनुमान – भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान थे।
1934 – बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशीराम का जन्म हुआ।
1937 – चरणजीत सिंह अटवाल – शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिज्ञ।
1943 – साहिब सिंह वर्मा – तेरहवीं लोक सभा के सांसद , पूर्व श्रम मन्त्री व दिल्ली प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री।
1947 – अजीत पाल सिंह – भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी (कन्फर्म नहीं) ।
1947 – एम. थंबीदुरई – तमिलनाडु के प्रसिद्ध राजनीतिक नेता हैं।
1976 – अभय देयोल – एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
1983 – इंडियन रैपर हनी सिंह का जन्म हुआ।
1997 – पूजा गहलोत 51 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतिस्पर्धा में खेलने वालीं एक भारतीय पहलवान।
*15 मार्च को हुए निधन👉*
1882 – थॉमस हिल ग्रीन – थॉमस हिल ग्रीन, अंग्रेज़ विज्ञानवादी दार्शनिक, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में ह्वाइट प्रोफेसर थे।
1908 – मालती चौधरी – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी तथा गाँधीवादी थीं।
1980 – चन्दूलाल माधवलाल त्रिवेदी – आंध्र प्रदेश के पहले राज्यपाल थे।
1985 – राधा कृष्ण चौधरी, भारतीय इतिहासकार और लेखक।
1992 -राही मासूम रज़ा – बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार।
2009 – सरला ठकराल – भारत की प्रथम महिला विमान चालक (15 मार्च 2008 का भी वर्णन मिलता है)।
2009 – वर्मा मलिक – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार।
2013 – कलाम अंजी रेड्डी – दवा उद्योग में एक भारतीय उद्यमी थे।
2015 – नारायण भाई देसाई, स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र।
2020 – प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता इम्तियाज खान का निधन।
2020 – क्रिकेट में डकवर्थ-लुईस पद्धति के सूत्रधार टोनी लुईस (78) का निधन हुआ।
2020 – इफ्तिख़ार हुसैन शाह – एक पाकिस्तानी राजनेता और पाकिस्तान के प्रांत, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के पूर्व राज्यपाल थे।
2021 – जाने माने कथकली नर्तक पद्मश्री गुरु चेमांचेरी कुन्हीरमण नायर (105) का निधन हुआ।
2022 – WWE सुपरस्टार Scott Hall स्कॉट हॉल) (63) का निधन हुआ।
2023 – विख्यात अभिनेता समीर खाखर (71) का निधन हुआ।
2024 – फिनिश लंबी दूरी का धावक रॉल्फ़ हेक्कोला (96) का निधन हुआ।
2025 – केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह (90) का निधन हुआ।
*15 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती (1010वीं , चैत्र कृष्ण एकादशी)।
🌟 श्री काशीराम जयन्ती।
🌟 श्री साहिब सिंह वर्मा जयन्ती।
🌟 विश्व उपभोक्ता / ग्राहक अधिकार दिवस।
🌟 इस्लामोफ़ोबिया के ख़िलाफ़ द्वितीय अन्तरराष्ट्रीय दिवस।
🌟 योजना आयोग का स्थापना दिवस (भारत , 1950)।
🌟 विश्व भाषण दिवस।
🌟 Buzzards Day.
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*