पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 28 मार्च 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 28 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 28 मार्च 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 28 मार्च 2026*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 08:48 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* पुष्य – 14:50 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* गर – 08:48 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* सुकर्मा – 20:05 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 06:16
*🌄सूर्यास्त-* 18:36
*🌙चन्द्रोदय-* 14:07
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:01 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 09:21 से 10:54
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 चैत्र सुदी दशमी 08:48 तक पश्चात् एकादशी शुरु , श्री धर्मराज दशमी , नवरात्र व्रत का पारण , नवरात्रौत्थापन , ज्वारे विसर्जन , सर्वदोषनाशक रवियोग 14:51 तक , विघ्नकारक भद्रा 20:17 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 14:51 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री साईंबाबा उत्सव समापन (शिरडी) , गुरु श्री अंगद देव ज्योति ज्योत / स्मृति दिवस (तारीखानुसार – कन्फर्म नहीं) , श्री गोरखप्रसाद गणितज्ञ जयन्ती , चौ. बंसीलाल स्मृति दिवस , श्री हरी देव जोशी स्मृति दिवस व राष्ट्रीय नौवहन दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 चैत्र सुदी एकादशी 07:48 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , कामदा एकादशी व्रत (सभी के लिए)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*यद् वेष्टितशिरा भुङ्क्ते*
*यद् भुङ्क्ते दक्षिणामुखः।*
*सोपानत्कश्च यद् भुङ्क्ते*
*सर्वं विद्यात् तदासुरम् ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९०
*अर्थात् 👉*
_जो सिर पर पगड़ी अथवा टोपी रखकर भोजन करता है, जो दक्षिण की ओर मुख करके खाता है तथा जूते पहने भोजन करता है, उसका वह सारा भोजन आसुर समझना चाहिये।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*28 मार्च 2026 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा लेकिन समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका बेहतर सदुपयोग करें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी में या उनको व्यवस्थित करने में भी समय व्यतीत होगा। सामाजिक दायरा बढेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। योजना फलीभूत होंगी । मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में परिवर्तन या सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके मन मुताबिक इच्छा पूर्ति होने से आत्मिक खुशी व सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन आरामदायक रहेगा । परिवार का सहयोग मिलेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । कार्यक्षेत्र में समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना रुककर बनाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट हासिल मेहनत से कर लेंगे। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा । संतान को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा घर में भी उत्सव भरा वातावरण बना रहेगा। धन के निवेश संबंधी योजनाओं के लिए समय उत्तम है। घर में कोई धार्मिक कृत्य भी संपन्न हो सकता है। मित्रमंडली से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा । मेहनत रंग अवश्य दिखाएगी । कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें क्योंकि इससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी प्रकार सहयोग से फलप्राप्ति होगी । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका समय शुभ रहेगा । दिनचर्या में सुधार होगा। ग्रह गोचर इस समय आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। अपने अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजन तथा घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । स्वाथ्य में हल्की थकान महसूस कर सकते हैं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मेहनत के अवसर प्राप्त होंगे । व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही वित्तीय मामलों में भी सुधार हो सकता है। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य ही रहेंगे। किसी भी प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी । धार्मिक महत्व की तरफ रूचि और बढेगी । स्वास्थ्य सही रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका समय नवीन विचारधारा उत्पन्न करने वाला होगा। जीवनसाथी की सकारात्मक सोच उचित फैसले में मददगार रहेगी । समय संतोषजनक चल रहा है। परंतु जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करना ज्यादा प्रभावी रहेगा। घर के नवीनीकरण तथा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । आप व्यस्त रहने से आराम को समय कम दे पाओगे । मेहनत शुभफलदायी रहेगी । पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें । मित्रमंडली व सगे सम्बन्धियों को समय दे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा । सहयोगात्मक भावना से मानसिक शान्ति मिलेगी । साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। इससे आपसी संबंध मजबूत बने रहेंगे। आज किसी नए काम को शुरू ना करें । बच्चों के साथ समय बिताएँ। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक प्रसन्नता बनेगी । स्वास्थ्य सुधार होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलदायी रहेगा।
रुका या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। इसके लिए प्रयासरत रहें। आज आपकी मुख्य योजना अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। और आप इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा । मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी । कार्यस्थल और आर्थिक मामलों में ध्यान बंट सकता है । किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। शेयर्स तथा स्टॉक संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*28 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1561 – अकबर ने मालवा की राजधानी सांरगपुर पर हमला कर बाजबहादुर को हरा दिया था।
1795 – पोलैंड का विभाजन हुआ।
1809 – मेडलिन युद्ध में फ्रांस के हाथों स्पेन की हार हुई।
1854 – ब्रिटेन और फ्रांस ने रूस के खिलाफ क्रीमिया युद्ध की घोषणा की।
1914 – जापानी जहाज ‘कामागाटामारु हांगकांग से 372 युवकों को लेकर कनाडा के वेंकूवर के लिए रवाना हुआ। इनमें अधिकतर सिख युवक थे।
1917 – प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाओं की सेना सहायक कोर की स्थापना हुई।
1922 – अमेरिकी आविष्कारक ब्रेडली ए. फिस्के ने माइक्रोफिल्म पठन यंत्र का पेटेंट कराया।
1930 – तुर्की के बहुत से शहरों का नाम बदला गया। इसी दिन से राजधानी ‘अंगोरा’ को ‘अंकारा’ और ‘कॉन्सटानिनोपल’ का नाम बदल कर ‘इंस्तांबुल’ कर दिया गया।
1939 – जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने पोलैंड के साथ एक दूसरे पर आक्रमण नहीं करने संबंधी पांच साल पुराने समझौते को तोड़ा।
1939 – स्पेन में गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
1941 – नजरबंदी में रह रहे नेताजी सुभाषचंद्र बोस कलकत्ता से भागकर बर्लिन पहुंचे।
1959 – चीन ने तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया।
1962 – सीरिया में सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति नाजिम अल-कुद्सी देश छोड़कर भागे।
1965 – डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग ने काले अमेरिकियों के अधिकारों के लिए एलाबामा की राजधानी मॉटगुमरी में 25 हजार लोगों के साथ मार्च निकाला।
1972 – तत्कालीन सोवियत रूस ने परमाणु परीक्षण किया।
1981 – थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में इंडोनेशियाई आतंकवादियों ने एक विमान का अपहरण कर लिया।
1982 – अल सल्वाडोर में संविधान सभा चुनने के लिए पहली बार स्वतंत्र चुनाव हुए।
1999 – विनस विलियम्स ने बहन सेरेने को हराकर लिप्टन कप जीता। 115 साल में यह पहला मौका आया।
2000 – वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।
2005 – इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही।
2006 – अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
2007 – अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की।
2008 – केन्द्र सरकार ने चालीस उत्पादों के निर्यात से रियासतें समाप्त करने की घोषणा की।
2011- देश में बाघों की संख्या बढ़ी। वर्ष 2006 में इनकी संख्या 1411 थी जो 21 फ़ीसदी बढ़कर 1706 हो गई है।
2013 – इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ। दुनियाभर में इंटरनेट की रफ्तार धीमी।
2015- साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
2019 – अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को मिला ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का बोडले मैडल (27 मार्च भी हो सकती है तारीख )।
2019 – बांग्लादेश: ढाका में 22 मंजिला इमारत में लगी आग, 25 लोगों की मौत, 70 घायल।
2019 – अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के शोधकर्ताओं / वैज्ञानिकों ने शरीर से बिजली बनाने की तकनीक खोजी।
2020 – केंद्र ने कोविड – 19 महामारी से निपटने के लिए एक विशेष राष्ट्रीय कोष पी.एम. केयर्स बनाया। प्रधानमंत्री ने लोगों से इसमें योगदान देने की अपील की, अभिनेता अक्षय कुमार ने 25000000₹ देकर मिशाल पेश की ।
2020 – “अर्थ ऑवर” सायंकाल को 8:30 से 9:30 बजे के बीच मनाया गया आमतौर पर मार्च के अन्तिम शनिवार को मनाते हैं।
2021 – भारत और अमरीकी नौसेनाओं के बीच दो दिन का पासेक्स अभ्यास बंगाल की खाड़ी में शुरू हुआ।
2021 – पीएम मोदी के दौरे के खिलाफ इस्लामिक गुटों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।
2021 – भारत ने 6 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीकों के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
2022 – प्रमोद सावंत ने सोमवार को लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2022 – त्रिपुरा के एक समुदाय को जनजातियों की सूची में शामिल करने के लिए लाया गया संशोधित संविधान आदेश विधेयक लोकसभा में पारित हुआ।
2022 – राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह II में वर्ष 2022 के लिए 74 विशिष्ट हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। सूची में 4 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री शामिल।
2023 – भारत को पहला ‘अग्निवीर बैच’ मिला , INS चिल्का पर पासिंग परेड हुई।
2023 – क्वांटम तकनीक में नवीनतम प्रगति शिक्षण के लिए आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय क्वांटम संचार सम्मेलन का नई दिल्ली में समापन हुआ।
2023 – जी20 के सांस्कृतिक कार्य समूह (CWG) ने वैश्विक विषयगत वेबिनार सांस्कृतिक संपदा के संरक्षण व बहाली आयोजित किया।
2024 – भारत में निर्मित स्वदेशी तेजस मार्क 1ए लड़ाकू विमान ने आज अपनी सफलतापूर्ण पहली उड़ान भरी।
2025 – म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप, बैंकॉक में इमारत ढही, कई लोगों की मौत व सैकड़ों घायल हुए।
*28 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1868 – प्रसिद्ध रूसी साहित्यकार मैक्सिम गोर्की का जन्म हुआ।
1896 – गोरख प्रसाद – गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक थे।
1965 – बिश्वेश्वर टुडू – राज्य मंत्री भारत , (जनजातीय मामलों के मंत्रालय , जल शक्ति मंत्रालय)।
1972 – एबिय जे जोस, भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता।
1982 – सोनिया अग्रवाल, भारतीय अभिनेत्री।
*28 मार्च को हुए निधन👉*
1552 – गुरु अंगद देव, सिक्खों के दूसरे गुरु (29 मार्च का भी वर्णन इसलिए कन्फर्म नहीं)।
1941 – कावासजी जमशेदजी पेटिगारा, भारतीय पुलिस आयुक्त।
1959 – काला वेंकटराव, दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्त्ता थे।
1961 – छत्ता सिंह – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय थल सेना की 9वीं भोपाल इनफैंट्री में सिपाही थे।
1969 – सं.रा. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन।
1995 – हरी देव जोशी – राजस्थान के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे।
2002 – एफ़. एन. सूजा – जाने-माने भारतीय चित्रकार थे।
2006 – वेथाथिरी महर्षि, भारतीय दार्शनिक।
2006 – बंसीलाल – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी।
2008 – आस्कर विजेता व पटकथा लेखक ऐबीमैन का निधन।
2012 – पीएस अप्पू- एक भारतीय सिविल सेवक थे जो लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निर्देशक पद से सेवानिवृत्त हुए।
2023 – अमेरिकी फुटबॉल अधिकारी बिल लेवी (76) का निधन हुआ।
2023 – जर्मन फ़ुटबॉल खिलाड़ी मैनफ़्रेड शेफ़र (80) का निधन हुआ।
2024 – तमिलनाडु के इरोड से मौजूदा लोकसभा सांसद MDMK के ए. गणेशमूर्ति (77) का निधन हुआ।
2024 – बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी (उ.प्र. विधानसभा के पूर्व सदस्य) की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हुई।
2025 – तंजानिया के वरिष्ठ राजनेता व पूर्व EAC महासचिव जूमा म्वापाचू (82) का निधन।
2025 – मैक्सिको के उद्योगपति व पूर्व ओलंपिक शूटर ओलेगारियो वाज़केज़ राणा (89) का निधन।
*28 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री साईंबाबा उत्सव समापन (शिरडी)।
🌟 गुरु श्री अंगद देव ज्योति ज्योत / स्मृति दिवस (तारीखानुसार – कन्फर्म नहीं)।
🌟 श्री गोरखप्रसाद गणितज्ञ जयन्ती।
🌟 चौ. बंसीलाल स्मृति दिवस।
🌟 श्री हरी देव जोशी स्मृति दिवस।
🌟 राष्ट्रीय नौवहन दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*