पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 11 अप्रैल 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 11 अप्रैल 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 11 अप्रैल 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 11 अप्रैल 2026*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 24:40 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढ़ा- 13:40 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* तैतिल – 12:04 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* सिद्ध – 18:37 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 06:00
*🌄सूर्यास्त-* 18:44
*🌙चन्द्रोदय-* 26:41
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:57 से 12:48
*🤖राहुकाल-* 09:11 से 10:47
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 वैशाख बदी नवमी 24:40 तक पश्चात् दशमी शुरू , श्री चण्डीका नवमी , श्री कृष्णा नवमी , कहक पूजा (बंगाल) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 13:40 से सूर्योदय तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मुनि श्री सुव्रतनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , वैशाख कृष्ण नवमी) , आचार्य शिरोमणि श्री 108 धर्मसागर जी महाराज समाधि दिवस (39 वाँ , जैन , वैसाख कृष्ण नवमी) , महात्मा ज्योतिबा फुले जयन्ती , श्रीमती कस्तुरबा गाँधी जयन्ती (राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस) , राष्ट्रीय पालतू दिवस (National Pet Day) , विश्व पार्किंसन दिवस व अंतर्राष्ट्रीय लुई लुई दिवस (INTERNATIONAL LOUIE LOUIE DAY)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 वैशाख बदी दशमी 25:19 तक पश्चात् एकादशी शुरू , पंचक 27:45 से , विघ्नकारक भद्रा 12:58 से 25:17 तक।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*मूर्खस्य पञ्च चिह्नानि*
*गर्वो दुर्वचनं तथा।*
*क्रोधश्च दृढवादश्च*
*परवाक्येष्वनादरः॥*
*भावार्थ👉*
_मूर्खों के पाँच लक्षण हैं – गर्व, अपशब्द, क्रोध, हठ और दूसरों की बातों का अनादर।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*11 अप्रैल 2026 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। धार्मिक आस्था लाभकारी होगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आज पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। शाम तक दोस्तों के साथ बात करके आपको आनंद की अनुभूति होगी। जीवनसाथी से और नजदिकियां बढ़ेंगी। आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए कारगर साबित होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमीजन के लिए दिन बढ़िया है। साथी से कोई उपहार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे जो भविष्य में आपके लिए काफी फलदाई होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा जिससे आप राहत महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें। कुछ आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। यात्रा करते समय सामान का खास ख्याल रखें। सुख- सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में पॉजिटिविटी आएगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। कोई अनजान व्यक्ति आपको अच्छा मुनाफा करवाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सफलता बस कुछ ही कदम दूर है। माता आज आपका मनपसंद का खाना बनाएंगी जिससे आपको खुशी होगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों को दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे इसलिए कोई भी फैसला सोच समझकर लें और आगे बढें । पहले से चल रही किसी लोन की ई एम आई समाप्त होगी जिससे आप राहत महसूस करेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे उसे कम समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेग। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। आज सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी। साथ ही किसी कार्य की योजना भी बनाएंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेमीजन अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दवा व्यापारियों को रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वो पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आएगा। सभी समस्याएं दूर होंगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनकी किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी करेंगे। अपने आत्मविश्वास और बढ़े हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने से सफल होंगे। दिनभर की व्यस्तता के कारण आप थकान महसूस करेंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*11 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1713 – ब्रिटेन और फ्रांस के बीच यूट्रेक्ट की दूसरी संधि ने स्पेनिश उत्तराधिकार का युद्ध समाप्त कर दिया। और फ्रांस ने न्यूफ़ाउंडलैंड, अकादिया, हडसन बे और सेंट किट्स टू ब्रिटेन को सौंप दिया।
1859 – फ़्रांस के रसायनशास्त्री फ़्रेडनेन्ड कैरे ने उष्मा पैदा करने वाली मशीन बनाई।
1881 – अफ्रीकी-अमेरिकी महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा के लिए स्पेलमेन कॉलेज जॉर्जिया के अटलांटा में स्थापित किया गया।
1909 – इजरायल में तेल अवीव शहर की स्थापना हुई।
1910 – देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले युवा क्रांतिकारियों में से एक अनंत लक्ष्मण कन्हेरे का निधन हुआ।
1919 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना की गई।
1921 – रेडियो पर खेल का पहला सजीव प्रसारण हुआ और पीट्सबर्ग में बॉक्सिंग मैच की लाइव कमेंट्री की।
1919 – मेक्सिको के विख्यात क्रान्तिकारी एमीलियानो ज़ेपेटा की एक षड़यंत्र द्वारा हत्या कर दी गयी।
1924 – पहली मैन्स कॉलेज स्विमिंग चैंपियनशिप शुरू हुई।
1930 – ऋषिकेश में स्टील के तारों से बना लक्ष्मण झूला जनता के लिये खोला गया।
1945 – अमेरिका की आर्मी जर्मनी की एल्बी नदी पर पहुंच गई।
1964 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित हो गई थी। मुख्य पार्टी को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कहा जाता है और विभाजित हुई दूसरी पार्टी का नाम कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) रखा गया।
1968 – अमेरिका के राष्ट्रपति जॉनसन ने नागरिक अधिकार कानून पर हस्ताक्षर किए।
1968 – नाजी युद्ध अपराध के लिए एडॉल्फ इचमन के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई इजरायल में शुरू हुई।
1970 – अमेरिका ने चंद्रमा अभियान के लिए अपोलो 13 कार्यक्रम शुरू किया।
1972 – USSR ने अंडर ग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1976 – स्टीव वॉजनेक का बनाया पहला ऐपल-1 कंप्यूटर जारी हुआ।
1983 – बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आॅस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
1997 – केंद्र में 10 महीने पुरानी एच डी देवेगौड़ा सरकार विश्वास प्रस्ताव हार गई।
1999 – अग्नि 2 मिसाइल का परीक्षण किया गया।
1999 – फिलीपींस की सरकार द्वारा ‘एक स्कूल गोद लो’ की अनोखी घोषणा।
2000 – भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिडी को उनकी पहली रचना इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़ के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार दिया गया था।
2002 – चीन में मैच (फ़ुटबाल) फ़िक्सिंग के आरोप में रेफ़री गिरफ़्तार।
2003 – पाकिस्तान ने 12वीं बार शारजाह कप जीता।
2004 – इस्लामाबाद में भारत के प्रख्यात गायक कलाकार सोनू निगम के कार्यक्रम स्थल के पास एक कार में बम विस्फोट।
2008 – सरकारी कर्मचारियों द्वारा विरोध को देखते हुए केन्द्र सरकार ने छठे वेतन आयोग की समीक्षा के लिए सचिवों की एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की।
2008 – स्वीडन में वैज्ञानिकों ने आठ हज़ार वर्ष पुराने वृक्ष की खोज की।
2010 – थाइलैंड की सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई तथा 800 से ज़्यादा लोग घायल हो गए।
2011 – भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना ‘इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़’ के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार दिया गया था।
2011 – बेलारूस के मिन्स्क मेट्रो बम विस्फोट में कम से कम 15 मारे गए और 200 लोग घायल हुए।
2019 – विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज को ब्रिटिश पुलिस ने किया गिरफ़्तार।
2020 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 से निपटने की रणनीति पर विचार-विमर्श करने के लिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की।
2021 – बांग्लादेश में जारी कोविड लॉकडाउन का पहला चरण दो दिन और बढा।
2022 – उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में झुग्गी बस्ती में लगी आग पास ही स्थित गौशाला के आने के कारण लगभग 100 गायों की जलकर मौत हुई।
2022 – पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को नेशनल असेंबली द्वारा पाकिस्तान के 23 वें प्रधानमंत्री के रूप में निर्विरोध चुना गया।
2022 – गुजरात के भरूच जिले में एक रसायन कारखाने में हुए विस्फोट में 6 मजदूरों की मौत हुई।
2022 – भारत द्वारा एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ‘हेलीना’ का सफल हवाई परीक्षण किया गया।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति महामहिम श्री जोसेफ आर बिडेन ने वर्चुअल मीटिंग की।
2023 – भारत-फ्रांस मैत्री के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत-फ्रांस व्यापार शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ।
2023 – महाराष्ट्र सरकार ने वीर सावरकर के जन्मदिन को स्वतंत्रवीर गौरव दिवस के तौर पर मनाए जाने की घोषणा की।
2023 – भारतीय नौसेना का नौसेना उड्डयन उद्योग आउटरीच कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित हुआ।
2023 – केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के एकीकृत पोर्टल का शुभारंभ हुआ।
2023 – म्यांमार की सेना ने कंबालू कस्बे पर हवाई हमला किया, जिसमें बच्चे भी शामिल थे।
2023 – रूस के पूर्वी कामचटका क्षेत्र में ज्वालामुखी शिवलुच के फटने से 20 किलोमीटर तक राख हवा में उछली।
2024 – बोगोटा में पहली बार पानी की राशनिंग शुरू हुई।
2024 – भारत-पेरू व्यापार समझौते के लिए सातवें दौर की वार्ता नई दिल्ली में आयोजित हुई।
2024 – हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत व 15 से ज्यादा घायल हुए।
2025 – ओडिशा में जे.पी. नड्डा ने आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया, जिसमें 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।
2025 – भारत और इटली के बीच विज्ञान, तकनीक और शोध सहयोग को बढ़ाने के लिए समझौता (MoU) हुआ।
*11 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*
1827 – ज्योतिबा फुले- भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी।
1869 – कस्तूरबा गाँधी – महात्मा गाँधी जी की पत्नी।
1887 – जामिनी रॉय – भारत के प्रसिद्ध चित्रकार।
1904 – कुन्दन लाल सहगल भारतीय गायक और अभिनेता।
1916 – आर. डी. भण्डारे – पूर्व राज्यपाल आंध्रप्रदेश और न्यायविद।
1937 – रामानाथन कृष्णन – भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से है।
1946 – नवीन निश्चल – भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे।
1951 – थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हतंगडी का पुणे में जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं)।
1983 – अनूप श्रीधर – भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी।
1991 – भारतीय मोडल पूनम पांडे का जन्म हुआ।
*11 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1977 – फणीश्वरनाथ रेणु, साहित्यकार।
1985 – अलबानिया के पूर्व राष्ट्रपति अनवर खोजा का निधन हुआ।
2001 – डॉ कमल जयसिंह रणदिवे को भारत सरकार द्वारा चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में सन १९८२ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
2009 – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का निधन।
2010 – पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2010 – कैलाश चंद्र दाश, वैज्ञानिक और भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर।
2014 – नंदू भेंडे (आयु ५८ वर्ष) भारतीय संगीतज्ञ और अभिनेता का दिल का दौरा पड़ने से निधन।
2021 – गुजरात के संत महामंडलेश्वर भारती बापू का भारती आश्रम में 93 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।
2023 – कोलंबियाई फुटबॉल डिफेंडर मिगुएल एस्कोबार (77) का निधन हुआ।
2025 – पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ राजनेता, लंबे समय तक विधायक रहे अब्दुर रज्जाक मोल्ला (80) का निधन हुआ
*11 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 मुनि श्री सुव्रतनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , वैशाख कृष्ण नवमी)।
🌟 आचार्य शिरोमणि श्री 108 धर्मसागर जी महाराज समाधि दिवस (39 वाँ , जैन , वैसाख कृष्ण नवमी)।
🌟 महात्मा ज्योतिबा फुले जयन्ती।
🌟 श्रीमती कस्तुरबा गाँधी जयन्ती (राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस)।
🌟 राष्ट्रीय पालतू दिवस (National Pet Day)।
🌟 विश्व पार्किंसन दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय लुई लुई दिवस (INTERNATIONAL LOUIE LOUIE DAY)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*