पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 24 जनवरी 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 24 जनवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 24 जनवरी 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 जनवरी 2026*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 24:42 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपद – 14:16 तक
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* कौलव – 13:18 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शिव – 12:01 तक
*✨पश्चात्-* सिद्ध
*🌅सूर्योदय-* 07:13
*🌄सूर्यास्त-* 17:53
*🌙चन्द्रोदय-* 10:22
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:11 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 09:53 से 11:13
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

_*🔅आज शनिवार को 👉 माघ सुदी षष्ठी 24:42 तक पश्चात् सप्तमी शुरू , श्री मन्दार षष्ठी , श्री शीतलाषष्ठी (बंगाल) , दारिद्रहर षष्ठी , पंचक जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 10:49 तक पुन: 14:16 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 14:16 से , सूर्य श्रवण नक्षत्र में 10:50 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री विश्वेश्वरानन्द जयन्ती , पशु मेला प्रारम्भ (नागौर) , श्री विमलनाथ जी ज्ञानकल्याणक (माघ शुक्ल षष्ठी) , श्री कर्पूरी ठाकुर जयन्ती , श्री होमी जहांगीर भाभा स्मृति दिवस , श्री भीमसेन जोशी स्मृति दिवस , शारीरिक शिक्षण दिन , राष्ट्रीय बालिका दिवस (भारत) , उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस।*_
_*🔅कल रविवार को 👉 माघ सुदी सप्तमी 23:12 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , रथ सप्तमी व्रत , पुत्र आरोग्य व्रत , पंचक समाप्त 13:36 पर।*_

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यो दद्यादपरिक्लिष्ट-*
*मन्नमध्वनि वर्तते ।*
*आर्तायादृष्टपूर्वाय स*
*महद्धर्ममाप्नुयात् ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६३
*अर्थात् 👉*
_जो मनुष्य कष्ट में पड़े हुए अपरिचित राही को प्रसन्नतापूर्वक अन्न देता है, उसे महान धर्म की प्राप्ति होती है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 जनवरी 2026 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नयी योजना बना सकते हैं। यात्रा योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में रूची रहेगी। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। खरीददारी कर सकते हैं। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे जिससे जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपकी आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। धार्मिक यात्रा योग। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएँ रखें व हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*24 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉*

41- कैलीगुला के बाद क्लॉडियस रोमन सम्राट बने।
1438 – पोप यूजीनियस IV को बेसल कमेटी ने निलंबित कर दिया।
1458 – मथायस कोर्विनस हंगरी के राजा बने।
1556 – चीन में भीषण भूकम्प में आठ लाख तीस हज़ार लोगों की मौत हुई।
1667 – ब्रिटेन और हालैंड के बीच ब्रेडा समझौता हुआ। जिसके तहत हालैंड ने अमरीका महाद्वीप में अपने उपनिवेशों पर नियंत्रण न रख पाने के कारण उन्हें ब्रिटेन के हवाले कर दिया।
1722 – एडवर्ड विगलेसवर्थ को प्रथम उत्तरी अमेरिकी दिव्यता प्राध्यापक नियुक्त किया गया।
1742 – जर्मन नेताओं ने चार्ल्स सातवें को अल्बर्ट का सम्राट का चुना।
1744 –  फिलीपींस में दगोहॉय विद्रोह जीयुसेप लैम्बरटी की हत्या के साथ शुरू हुआ।
1813 – फिलहारमोनिक सोसाइटी की स्थापना लंदन में की गयी (बाद में रॉयल फिलहारमोनिक सोसाइटी)।
1824 – रूस में पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया।
1839 – चार्ल्स डार्विन रॉयल सोसायटी के फेलो चुने गये।
1857 – कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1924 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद किया गया।
1927 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अल्फ्रेड हिचकॉक की निर्देशक के रूप में पहली फिल्म, द प्लेजर गार्डन रिलीज़ हुई।
1935 – पहली डिब्बाबंद बियर, क्रुएगर क्रीम एले और क्रुएगर की फाइनेस्ट बीयर नेवार्क, न्यू जर्सी की गॉटफ्रीड क्रुएगर ब्रूइंग कंपनी द्वारा बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गई।
1936 – अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1939 – चिली में भूकंप से 30 हजार लोगों की मौत हुई।
1950 – जन गण मन को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया।
1950 – डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने।
1950 – 24 जनवरी 1950 से पहले उत्तर प्रदेश राज्य यूनाइटेड प्रॉविंग के नाम से पहचाना जाता था। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश को उसका नाम मिला।
1951 – प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।
1952 – मुम्बई में ‘पहला अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म’ महोत्सव आयोजित किया गया।
1966 – एयर इंडिया का बोइंग आल्पस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें डॉ. होमी भाभा सहित 114 लोग मारे गये।
1966 – इंदिरा गांधी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली।
1973 – अमेरिका ने वियतनाम युद्ध बंद होने के साथ लाओस और कंबोडिया में भी युद्धबंदी का ऐलान किया गया।
1976 – अमेरिकी मुक्केबाजी के दिग्गज जॉर्ज फोरमैन ने मुक्केबाजी में सबसे बड़ी वापसी की।
1984 – एप्पल कंप्यूटर इंक के मालिक स्टीव जॉब्स ने अभूतपूर्व मैकिंटोश पर्सनल कंप्यूटर पेश किया।
1989 – पेरू में सोने की खान में एक सौ से अधिक श्रमिक फँस गये।
1991 – लिथुआनिया गणराज्य ने सोवियत संघ के सैनिकों हटाने की मांग की।
1993 – सोयूज टी.एम. 16 प्रक्षेपित किया गया।
1993 – सोमालिया में अमेरिकी सैनिकों के साथ संघर्ष में तीन व्यक्ति मारे गये और अनेक घायल हो गये।
1996 – सं.रा. अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।
2000 – चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी दी।
2001 – जैव सुरक्षा संधि पर भारत के हस्ताक्षर किए।
2001 –  जोसेफ काबिला के राष्ट्रपति बनने पर संसद की मंजूरी दी।
2002 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान इस्लामाबाद पहुँचे।
2002 –  भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्ता की पुन: पेशकश की।
2002 – भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित किया।
2003 – उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया परमाणु संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर सहमत हुए।
2003 – भारत और फ्रांस के बीच प्रत्यर्पण संधि हुई।
2005 – आंध्र प्रदेश के तेलगुदेशम के विधायक परिताला रवि की गोली मारकर हत्या करा दी गयी।
2005 – गणतंत्र दिवस समारोह 2005 के मुख्य अतिथि भूटान नरेश जिग्मे सिंघे वांगचुक भारत पहुँचे।
2006 – वॉल्ट डिज़्नी के सीईओ बॉब इगर ने प्रतिष्ठित एनीमेशन स्टूडियो पिक्सर को 7.4 बिलियन डॉलर में खरीदने की घोषणा की।
2007 – रूस एवं भारत के बीच एटमी रिएक्टर बनाने हेतु समझौता हुआ।
2008 – पूर्व थल सेना अध्यक्ष जे.जे. सिंह को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया।
2008 – पाकिस्तानी सेना ने दक्षिणी वजीरिस्तान में अफ़ग़ान सीमा के निकट आतंकवादियों के साथ भीषण संघर्ष में तीन इलाकों को मुक्त कराया।
2010 – वर्ष 2008 के लिए 56वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। फ़िल्म ‘अंतहीन’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म, मराठी अभिनेता उपेंद्र लिमये को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया।
2011 – मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर बम विस्फोट से 35 लोगों की मौत हुई व 180 घायल हुए।
2011 – ब्रिटिश पॉप गायिका एडेल ने अपना दूसरा एल्बम, “21” रिलीज़ किया, जो ग्रैमी और बिलबोर्ड एल्बम ऑफ़ द ईयर बन गया।
2016 – प्रिय विज्ञान-फाई फंतासी अपराध नाटक टेलीविजन श्रृंखला द एक्स-फाइल्स 13 साल बाद स्क्रीन पर लौटी, जिसमें मुख्य अभिनेता डेविड डचोवनी और गिलियन एंडरसन फिर से शामिल हुए।
2018 – पूर्व अमेरिकी ओलंपिक जिमनास्ट टीम के डॉक्टर लैरी नासर को 150 से अधिक लड़कियों से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया और 175 साल तक की जेल की सजा सुनाई गई।
2019 – इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र से विद्यार्थी उपग्रह कलामसैट का प्रक्षेपण किया।
2019 – आतंकी से सैनिक बनकर शहीद हुए नज़ीर अहमद वानी को अशोक चक्र।
2019 – उत्तराखंड: स्वाइन फ्लू से एक महीने में 11 लोगों की मौत, अलर्ट जारी।
2019 – इंडोनेशिया में भारी बारिश और बाढ़ से 30 की मौत, हजारों लोग बेघर हुए।
2019 – अमेरिकी सरकार ने वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन गुआदो को देश के राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी।
2020 – भारत ने विशाखापट्टनम के तट से 3500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2020 – भारत के राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस 2020 पर जेल कर्मियों को सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान करने को मंजूरी दी।
2021 – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 71 वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘उद्यम सारथी ऐप’ लॉन्च किया।
2021 – 51वें भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव का समापन हुआ, डेन्‍मार्क की फिल्‍म इन टू द डार्कनेस को गोल्‍डन पिकॉक पुरस्‍कार से सम्मानित किया गया।
2021 – वर्ष 2021 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 21 राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों के 32 जिलों के 32 बच्चों को प्रदान किया गया।
2021 – एलॉन मस्क की अंतरिक्ष एजेंसी स्पेस एक्स ने एक ही रॉकेट से 143 उपग्रह प्रक्षेपित करने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया , 2017 में एक ही रॉकेट से 104 उपग्रह प्रक्षेपित करने के भारतीय ( इसरो के ) रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
2021 – उन्नीस वर्षीय हरिद्वार की छात्रा सृष्टि गोस्वामी राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनीं।
2022 – 29 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2022 प्रदान किया गया।
2022 – असम सरकार ने श्री रतन टाटा को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘असम बैभव’ प्रदान किया।
2022 – नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) के सदस्य देशों ने भूमध्य सागर में 12 दिवसीय समुद्री अभ्यास “नेप्च्यून स्ट्राइक ’22” शुरू किया।
2023 –  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधित प्रतिस्पर्धा (संशोधन) विधेयक, 2022 को मंजूरी दी।
2023 – नेपाल में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया तथा भारत में भी भूकंप झटके महसूस किए गए।
2023 – अमरीका में एक बंदूकधारी की गोलीबारी से 7 लोगों की मौत हुई।
2023 – यूनेस्‍को ने अंतर्राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस को अफगानिस्तान के बालिकाओं और महिलाओं को समर्पित किया।
2024 – रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेनी सेना पर एक सैन्य परिवहन विमान को मार गिराने का आरोप लगाया, जिससे विमान में सवार सभी 74 लोग मारे गए।
2024 -चीन के जियांग्शी प्रांत में आग लगने से 39 लोगों की मौत हुई व 9 घायल हुए।
2024 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में भवन कौशल भवन का उद्घाटन किया।
2024 – ओडिशा के मुख्यमंत्री ने  दुनिया की पहली ‘ब्लैक टाइगर सफारी’ की योजना का अनावरण किया।
2024 – सऊदी अरब में पहली बार शराब की दुकान खुली।
2025 – म्यांमार में रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया।
2025 – महाराष्ट्र के भंडारा में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट से 8 की मौत व 7 अन्य घायल हुए।
2025 –  एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनीं, अब ममता नंद गिरि कहलाएंगी।

*24 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 👉*

76 –  रोमन सम्राट हेड्रियन  जन्म हुआ।
1712 – प्रशिया के फ्रेडरिक द्वितीय का जन्म हुआ।
1826 –  प्रथम भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का जन्म हुआ।
1877 – महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का जन्म हुआ।
1891 –  अंग्रेजी क्रिकेटर एलेक्स कैनेडी का जन्म हुआ।
1902 – अमेरिकी बाइबिल विद्वान ई.ए. स्पाइसर का जन्म हुआ।
1907 – अंग्रेजी क्रिकेटर डेनिस स्मिथ का जन्म हुआ।
1912 –  वेस्टइंडीज क्रिकेटर केनेथ वीक्स का जन्म हुआ।
1914 -‘आज़ाद हिन्द फ़ौज’ के अधिकारी शाह नवाज़ ख़ान का जन्म हुआ।
1916 – वेस्ट इंडीज क्रिकेटर विक्टर स्टॉलमेयर का जन्म हुआ।
1924 – स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ।
1932 – अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान के राज्यपाल रहे एस. के. सिंह का जन्म हुआ।
1945 – हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का जन्म हुआ।
1968 – जिम्बाब्वे के क्रिकेटर मार्क बर्मेस्टर का जन्म हुआ।
1970 – जिम्बाब्वे के क्रिकेटर नील जॉनसन का जन्म हुआ।

*24 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति 👉*

1958 – प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रबली पाण्डेय का निधन हुआ।
1965 – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का निधन हुआ।
1966 – भारतीय भौतिक वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा का निधन हुआ।
1993 – यूएस सुप्रीम कोर्ट जस्टिस थर्गूड मार्शल का निधन हुआ।
2011 – भारत रत्न सम्मानित शास्त्रीय गायक भीमसेन जोशी का निधन हुआ।
2020 – ओडिशा के पूर्व मंत्री जगन्नाथ राउत का निधन हुआ।
2020 – वयोवृद्ध फिल्म निर्माता विनय सिन्हा (74) का निधन हुआ।
2023 – प्रसिद्ध सुपरस्टार व पद्म भूषण से सम्मानित बालकृष्ण दोशी (95) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी मूर्तिकार कार्ल आंद्रे (88) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी उपन्यासकार N. Scott Momaday (89) का निधन हुआ।
2024 – RUC के  प्रोफेसर और चीनी इतिहासकार दाई यी (97) का निधन हुआ।
2025 – ग्रीक फुटबॉल मिडफील्डर मिमिस डोमाज़ोस (83) का निधन हुआ।

*24 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*

🌟 श्री विश्वेश्वरानन्द जयन्ती।
🌟 पशु मेला प्रारम्भ (नागौर)।
🌟 श्री विमलनाथ जी ज्ञानकल्याणक (माघ शुक्ल षष्ठी)।
🌟 श्री कर्पूरी ठाकुर जयन्ती।
🌟 श्री होमी जहांगीर भाभा स्मृति दिवस।
🌟 श्री भीमसेन जोशी स्मृति दिवस।
🌟 शारीरिक शिक्षण दिन।
🌟 राष्ट्रीय बालिका दिवस (भारत)।
🌟 उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.