पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 14 फरवरी 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 14 फरवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 14 फरवरी 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

🌟🇮🇳 *मातृ – पितृ पूजन दिवस  (भारत)*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 14 फरवरी 2026*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 16:04 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा – 18:17 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा
*💫करण-* तैतिल – 16:04 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* सिद्धि – 27:17 तक
*✨पश्चात्-* व्यतीपात
*🌅सूर्योदय-* 07:00
*🌄सूर्यास्त-* 18:10
*🌙चन्द्रोदय-* 29:36
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – 24:43 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 09:48 से 11:11
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 फाल्गुन बदी द्वादशी 16:04 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , शनि प्रदोष व्रत , मंगल धनिष्ठा नक्षत्र में 24:38 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मुनि सुव्रतनाथ जी मोक्ष (जैन , फाल्गुन कृष्ण द्वादशी) , मातृ – पितृ पूजन दिवस  (भारत) , श्री दामोदरम संजीवय्या जयन्ती , श्री दिलीपभाई रमणभाई पारिख जयन्ती , श्रीमती सुषमा स्वराज जयन्ती , श्री शिवचरण माथुर जयन्ती , श्री श्यामाचरण शुक्ल स्मृति दिवस , पुलवामा आतंकी हमला स्मृति दिवस (2019) , लुइ-नगाई-नी (मणिपुर  14-15 फरवरी) , पाश्चात्य पर्व – सेंट वेलन्टाइन डे (Velentine’s Day) , विश्व बोनोबो दिवस (World Bonobo Day) , राज्यत्व दिवस एरिजोना (संयुक्त राज्य अमेरिका) व जन्मजात हृदय दोष जागरूकता दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 फाल्गुन बदी त्रयोदशी 17:07 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , श्री महाशिवरात्रि व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*प्रेरकः     सूचकश्चैव*
*वाचको दर्शकस्तथा।*
*शिक्षको बोधकश्चैव*
*षडेते गुरवः स्मृताः॥*
*भावार्थ👉*
_प्रेरणा देने वाला , संदेश देने वाला, उच्चारण सिखाने वाला, मार्ग दिखाने वाला, व्यवहार सिखाने वाला, और तत्त्व बोध कराने वाला – ये छह प्रकार के गुरु बताए गए हैं ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*14 फरवरी 2026 , शनिवार*

🌟 🇮🇳 *मातृ – पितृ पूजन दिवस  (भारत)*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज इच्छित कार्य पूर्ण होंगे । आप व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे। आपके लिए आवश्यक है कि अपनी दिनचर्या को संतुलित तथा व्यवस्थित बनाकर रखें, जिससे अधिकतर घरेलू काम समय पर पूरे होते जाएंगे व स्वास्थ्य भी बेहतर होता जाएगा। समारोह में जाने का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों तथा युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की पूरी संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज मनोवांछित फल प्राप्त होगा ।समय की कोई कमी नहीं रहेगी ।व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें, क्योंकि कोई गलती होने की आशंका लग रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके मनोनुकूल रहेगा । समय पर कार्य सम्पन्न होंगे । कुछ समय खुद के लिए भी बीताएं। इससे आपको शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। आपको अपनी दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढाएंगे ।कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियो के सामने आपकी ही यशोगाथा रहेगी । आपका कोई कर्मचारी साथी आपकी योजना को लीक कर सकता है। इससे सावधान रहें और लापरवाही बिल्कुल ना करें । सभी कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। किसी समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरी में भी किसी के साथ भी उलझे नहीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपकी ऊर्जा आज आपका भरपूर साथ देंगी । पारिवारिक जिम्मेदारियों का आप बखूबी निर्वाह करेंगे। आपका उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पुराने साथियों से मुलाकात होगी। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्र रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका मनोबल बढेगा । शत्रु पक्ष परास्त होंगे । लेकिन सावधानी फिर भी रखनी पडेगी । कोई भी व्यापारिक नया काम आज न शुरू करें तो सही है । आज स्थिति अधिक आपका साथ देगी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना आवश्यक है। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आध्यात्मिक कार्यो में रूचि और बढेगी । आप अधिकतर समय धार्मिक तथा सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी आपका विशेष रुझान हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। धर्म में रुचि बढ़ेगी ।सबका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अधिकतर समय व्यस्त रहने मे व्यतीत होगा। अपने कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ अपने कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। तथा लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। परंतु इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि आपकी रूचि धर्म कर्म में कम न हो । स्वयं के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किस्मत आपके साथ है । व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ तथा आपके राजनीतिक संपर्क बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से प्रमोशन वगैराह भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन विद्या ग्रहण करने में लगेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और बढ़ेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज मन की सुने और खुश रहें । अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें सफलता आपका इंतजार कर रही है । स्वयं पर विश्वास अवश्य रखिए। आपको सकारात्मक परिणाम अवश्य हासिल होंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल करवा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप आपकी सकारात्मक सोच आपको ऊँचाइयों तक ले जाएगी । अपना पूर्ण ध्यान अपने कार्यस्थल पर केंद्रित रखें तथा दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें क्योंकि ऐसा करने से वहाँ भी सफल आप ही होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा । धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप शान्तिपूर्ण तरिके से समय बिता पाएंगे । कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में हो जाएगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी आज दूर होगी। किसी मार्गदर्शक से विशेष बात हो सकती हैं। कुल मिलाकर शांति और सुकून भरा दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*14 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉*

1537 – गुजरात के बहादुर शाह को पुर्तग़ालियों ने धोखे से गिरफ़्तार करने की कोशिश की और भागने के चक्कर में वह डूब गया।
1556 – पंजाब के गुरदासपुर ज़िले के कलानौर में अकबर की ताजपोशी हुई।
1628 – शाहजहाँ आगरा की गद्दी पर बैठा।
1658 – दिल्ली की सत्ता हथियाने के लिए मुग़ल वंश के आपसी संघर्ष में दारा ने वाराणसी के पास बहादुरपुर की लड़ाई में शुजा को पराजित किया।
1663 – कनाडा फ़्रांस का एक प्रान्त बना।
1670 – रोमन कैथोलिक सम्राट लियोपोल्ड प्रथम ने यहूदियाें को वियना से बाहर किया।
1743 – हेनरी पेलहम ब्रिटेन के वित्त विभाग के पहले प्रमुख बने।
1846 – क्राको गणराज्य का विद्रोह पूरे पोलैंड में फैल गया।
1881 – भारत के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की कोलकाता में स्थापना।
1899 – अमेरिकी कांग्रेस ने संघीय चुनाव में वोटिंग मशीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी।
1893 – हवाई अमेरिका का हिस्सा बना।
1912 – इंग्लैंड में पहली बार डीजल इंजन वाली पनडुब्बी का जलावतरण किया गया।
1920 – शिकागो में महिला मतदाता लीग की स्थापना की गयी।
1924 – आइबीएम की न्यूयॉर्क में स्थापना हुई ।
1931 – तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष पं. मदन मोहन मालवीय ने वायसराय के सामने सजा माफी के लिए 14 फरवरी, 1931 को अपील दायर की कि वह अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए मानवता के आधार पर भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव की फांसी की सजा माफ कर दें।
1938 – पालमाख़ गुट के हथियारबंद ज़ायोनियों ने फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार को जारी रखते हुए अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के सासा गांव में अपना घिनौना अपराध आरंभ किया।
1943 – सोवियत फ़ौजों ने जर्मन फ़ौजों से रोस्तोव पुन: छीन लिया।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान विश्व की सबसे भीषण ग़ैर परमाणु बमबारी आरंभ हुई।
1945 – पेरू, पराग्वे, चिली और इक्वाडोर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य बने।
1958 – ईराक और जार्डन को मिलाकर बने फ़ेडरेशन के मुखिया शाह फ़ैजल बने।
1959 – क्यूबा पर प्रसिद्ध क्रान्तिकारी फ़ीडल कास्त्रो का शासनकाल आरंभ हुआ।
1963 – ब्रिटेन के शल्य चिकित्सक मार्टिन स्काट मनुष्य के गुर्दे का प्रतिरोपण करने में सफल हुए।
1972 – अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार प्रतिबंधों में ढील की घोषणा की।
1978 – अमेरिका ने मिस्र, सऊदी अरब और इसरायली को अरबों डॉलर के हथियार बेचने की घोषणा की।
1979 – काबुल में अमेरिकी राजदूत एडोल्फ़ डक्स की मुस्लिम उग्रवादियों द्वारा हत्या कर दी।
1988 – फ़िलिस्तीन मुक्ति संगठन के तीन वरिष्ठ अधिकारी बम विस्फोट से साइप्रस में मारे गए।
1989 – बेल्जियम के पूर्व प्रधानमंत्री पाल्क वाडेन को एक माह बाद फिरौती देने के बाद छोड़ा गया।
1989 – भोपाल गैस कांड की जिम्मेदारी यूनियन कार्बाइड, सरकार को मुआवजा देने पर राजी हुई व सम्बन्धित याचिका पर सुनवाई बंद की।।
1989 – ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम पर आधारित पहला उपग्रह अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा के पास स्थापित किया गया।
1990 – बंगलौर में इंडियन एयरलाइंस 605 पर सवार 92 लोग विमान दुर्घटना में मारे गये।
1992 – सोवियत संघ से अलग हुए गणराज्यों में आधे से अधिक ने अलग सेना बनाने की घोषणा की।
1993 – कपिल देव ने 400 विकेट और 5000 रनों का रिकार्ड बनाया।
1999 – इम्फाल में पांचवे राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हुई।
2000 – अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक माइकल कैमडेसस ने अपने 13 वर्षीय कार्यकाल के बाद अवकाश ग्रहण किया।
2001 – अल सल्वाडोर में भूकम्प, 225 मरे।
2002 – उमर शेख़ ने कहा, पर्ल जीवित नहीं, किन्तु तलाश जारी।
2003 – श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेलते हुए आठवें विश्व कप की पहली हैट्रिक बनाई।
2004 – जर्मन निदेशक की ‘हेड आन’ फ़िल्म को गोल्डन बीयर पुरस्कार मिला।
2005 – विडियो- शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब की शुरूआत हुयी।
2006 – न्यायाधीशों के विरोध में सद्दाम हुसैन भूख हड़ताल पर गये।
2007- मातृ पितृ पूजन दिवस की शुरुआत हुई। ये पंचांग मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित है।
2008 – नैया मसूद को उनके कहानी संग्रह तऊस चमन की मैना के लिए वर्ष 2007 का ‘सरस्वती सम्मान’ प्रदान किया गया।
2008 – सिद्धार्थ सिन्हा की लघु भोजपुरी फ़िल्म उधेड़बुन की प्रतिष्ठित बर्लिन महोत्सव सिल्वरबेयर पुरस्कार प्रदान किया गया।
2009 – सानिया मिर्ज़ा ने पटाया ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश किया।
2019 – कश्‍मीर घाटी के पुलवामा जिले में सी०आर०पी०एफ० के काफिले पर हुए आत्‍मघाती हमले में 43 जवान शहीद और कई अन्‍य घायल। आतंकी गुट जैश – ए – मोहम्‍मद ने इस हमले की जिम्‍मेदारी ली।
2019 – केन्‍द्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड के अध्‍यक्ष सुशील चन्‍द्रा नये निर्वाचन आयुक्‍त बने।
2020 – भारत और पुर्तगाल ने रक्षा , निवेश, परिवहन, बंदरगाह और बौद्धिक संपदा अधिकार सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के 14 समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये।
2020 – कश्‍मीर के लेथपोरा में सीआरपीएफ के शहीद हुए 40 जवानों के एक स्‍मारक का उद्घाटन।
2020 – सूचना और प्रसारण सचिव रवि मित्‍तल ने तमिल, असमिया और डोगरी भाषा में आकाशवाणी समाचार वेबसाईट का शुभारम्‍भ किया।
2020 – पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान में एक वाहन के खाई में गिरने से 12 लोगों मौत, 23 घायल हुए।
2021 – आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई।
2021 – (डीआरडीओ) एलआर – एसएएम मिसाइलों के अंतिम उत्पादन बैच का फ्लैग ऑफ समारोह का शुभारंभ किया गया।
2021 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चेन्‍नई में अर्जुन मुख्‍य युद्धक टैंक एम.के.वन-ए सेना को सौंपा।
2022 – भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे वाले, चीन के 54 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया।
2022 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी (PSLV-C52) के जरिए सैटेलाइट ईओएस-04 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
2022 – भारत-इटली विदेश कार्यालय परामर्श का आठवां सत्र रोम में आयोजित हुआ।
2023 – रोमानिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – यूरोपीय संसद ने 2035 से नई गैस व डीजल कारों की बिक्री पर रोक लगाई।
2023 – एयर इंडिया ने करीब 34 अबर डॉलर की लागत से अमेरिका की बेइंग कंपनी से 220 विमान खरीदने की घोषणा की।
2023 – भारत-अमेरिका के तरकश का छठा संयुक्त अभ्यास चेन्नई में संपन्न हुआ।
2023 – सऊदी अरब ने पहली बार एक महिला अंतरिक्षयात्री रेयान बरनावी को स्पेस मिशन पर भेजने का फैसला किया।
2023 – गेब्रिएल चक्रवात की वजह से न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय आपातकाल लगाया गया।
2023 – मिस्र के राष्ट्रपति ने मिस्र के छात्रों को वैश्विक सर्वश्रेष्ठ एम-जियोवी पुरस्कार प्रदान किया।
2024 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में ‘वर्ल्‍ड गर्वनमेंटस शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।
2024 – इंडोनेशिया में एक ही दिन के विश्‍व के सबसे बडे चुनाव के लिए मतदान हुआ।
2025 – उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल  का समापन हुआ।
2025 – उत्तर भारत में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौतें व लगभग 27 घायल हुए।

*14 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति 👉*

1483 – मुग़ल सम्राट बाबर का जन्म हुआ।
1875 –  राज्य परिषद के अध्यक्ष अलेक्जेन्डर मडीमैन का जन्म हुआ।
1885 –  बीसवीं सदी के एक प्रमुख पाकिस्तानी मुस्लिम दार्शनिक सैयद ज़फ़रुल हसन का जन्म हुआ।
1908 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ के. हनुमंथैय्या का जन्म हुआ।
1921 –  आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दामोदरम संजीवय्या का जन्म हुआ।
1925 – पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन धारिया का जन्म हुआ।
1933 – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री मधुबाला का जन्म हुआ।  (मृत्यु- 1969)।
1935 –  राइट एक अमेरिकी पेशेवर गोल्फर मैरी कैथरी “मिकी का जन्म हुआ।
1937 –  गुजरात के भूतपूर्व 13वें मुख्यमंत्री रहे दिलीपभाई रमणभाई पारिख का जन्म हुआ।
1938 – हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक कमला प्रसाद का जन्म हुआ।
1952 – भारतीय जनता पार्टी की शीर्ष महिला राजनीतिज्ञा सुषमा स्वराज का जन्म हुआ।
1962 –  अभिनेता सईद जाफरी की सबसे छोटी बेटी न्यूयॉर्क में जन्मी अभिनेत्री मधुर जाफरी का जन्म हुआ।

*14 फ़रवरी को निधन हुए व्यक्ति 👉*

1834 –  सन 1793 से 1798 ई. तक भारत का गवर्नर-जनरल रहा सर जॉन शोर का निधन हुआ।
1905 – उर्दू के प्रख्यात कवि दाग़ देहलवी का निधन हुआ।
1964 – भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक वी.टी. कृष्णमाचारी का निधन हुआ।
1975 – मशहूर लेखक सर पेल्हम ग्रेनिवाल वुडहाउस का निधन हुआ।
2005 –  लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफ़ीक़ हरीरी राजधानी बैरूत मे एक कार बम के धमाके में मारे गए।
2005 – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान् और जाने-माने भाषाविद विद्यानिवास मिश्र का निधन हुआ।
2007 – मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे श्यामाचरण शुक्ल का निधन हुआ।
2017 – भारतीय अर्थशास्त्री और शिक्षाविद् बारिद बरन भट्टाचार्य का निधन हुआ।
2020 – इंडियन रॉक बैंड ‘परिक्रमा’ के लीड गिटारिस्ट सोनम शेरपा का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकन प्रो रेसलिंग प्रमोटर जेरी जैरेट (80) का निधन हुआ।
2023 – बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘लगान’ फेम एक्टर जावेद खान अमरोही (70) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फुटबॉल तंग अंत एएफएल ऑल-स्टार चार्ली फर्ग्यूसन (83 ) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रियाई संगीतकार (बाल) और कोस्ट (एनसेम्बल डाई रीहे) फ्रेडरिक सेरहा (96) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फुटबॉल कोच ग्रेग मैकमैकिन (77) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी बेसबॉल खिलाडी डॉन गुलेट (89) का निधन हुआ।

*14 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*

🔅 मातृ – पितृ पूजन दिवस  (भारत)।
🔅 मुनि सुव्रतनाथ जी मोक्ष (जैन , फाल्गुन कृष्ण द्वादशी)।
🔅 श्री दामोदरम संजीवय्या जयन्ती।
🔅 श्री दिलीपभाई रमणभाई पारिख जयन्ती।
🔅 श्रीमती सुषमा स्वराज जयन्ती।
🔅 श्री शिवचरण माथुर जयन्ती।
🔅 श्री श्यामाचरण शुक्ल स्मृति दिवस।
🔅 पुलवामा आतंकी हमला स्मृति दिवस (2019)।
🔅 लुइ-नगाई-नी (मणिपुर  14-15 फरवरी)।
🔅 पाश्चात्य पर्व – सेंट वेलन्टाइन डे (Velentine’s Day)।
🔅 विश्व बोनोबो दिवस (World Bonobo Day)।
🔅  राज्यत्व दिवस एरिजोना (संयुक्त राज्य अमेरिका)।
🔅 जन्मजात हृदय दोष जागरूकता दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.